Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»हाईकोर्ट में बैद्यनाथ धाम में पूजा करने के मामले में सुनवाई, देवघर डीसी से मांगा जवाब
    झारखंड

    हाईकोर्ट में बैद्यनाथ धाम में पूजा करने के मामले में सुनवाई, देवघर डीसी से मांगा जवाब

    Team JoharBy Team JoharJune 26, 2020No Comments1 Min Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    रांची। देवघर बाबा बैद्यनाथ मंदिर में प्रसिद्ध श्रावणी मेला में पूजा को लेकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे की जनहित याचिका पर झारखंड हाई कोर्ट में सुनवाई हुई।

    मुख्य न्यायाधीश डॉ. रवि रंजन और न्यायाधीश सुजीत नारायण प्रसाद की अदालत में सुनवाई हुई। इस दौरान अदालत ने याचिकाकर्ता को बिहार सरकार को भी मामले में प्रतिवादी बनाने को कहा है। साथ ही देवघर डीसी जो मंदिर न्यास बोर्ड के अध्यक्ष होते हैं, उन्हें नोटिस जारी कर जवाब पेश करने को कहा है। डीसी को कहा गया है कि वे राज्य सरकार से इस मामले में दिशा निर्देश लेकर जवाब शपथ पत्र के माध्यम से फाइल करें. मामले की अगली सुनवाई 30 जून को होगी।

    बता दें कि गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने पहले राज्य सरकार से पत्र लिखकर आग्रह किया था कि वो बाबाधाम में पूजा करने की इजाजत दें। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर सरकार मंजूरी नहीं देती है तो, वो कोर्ट जाएंगे। अपने कहे अनुसार उन्होंने हाई कोर्ट में बाबाधाम में पूजा शुरू करने को लेकर जनहित याचिक दायर की है. इसी याचिका पर शुक्रवार को सुनवाई हुई।

    Jharkhand high court Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजनरल नरवणे ने रक्षा मंत्री को लद्दाख की स्थिति की जानकारी दी
    Next Article भारतीय U-17 गर्ल्स फुटबॉल वर्ल्ड कप कैंप में झारखंड की 12 खिलाड़ियों का चयन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026
    जामताड़ा

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026
    Latest Posts

    बंद घर में हुई लाखों की चोरी का खुलासा, झारखंड से बंगाल तक फैले गिरोह के 6 आरोपी गिरफ्त में

    June 12, 2026

    SIR पर कांग्रेस का मंथन, मंत्री इरफान अंसारी बोले- वोटरों का नाम कटने नहीं देंगे

    June 12, 2026

    मुहर्रम से पहले एक्शन मोड में हजारीबाग पुलिस, एसपी ने दिया फरार आरोपियों की गिरफ्तारी का आदेश

    June 12, 2026

    जनगणना 2027 के पहले चरण में सिमडेगा ने रचा इतिहास, मकानसूचीकरण कार्य 100% पूरा

    June 12, 2026

    जंगल में मिला महिला का कंकाल, 15 दिन पहले लकड़ी चुनने गई थी जंगल में

    June 12, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.