Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»हजारीबाग : बीडीओ और उसकी पत्नी ने बच्ची को गर्म आयरन से दागा, पीटा
    जोहार ब्रेकिंग

    हजारीबाग : बीडीओ और उसकी पत्नी ने बच्ची को गर्म आयरन से दागा, पीटा

    Team JoharBy Team JoharOctober 1, 2019No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Team

    हजारीबाग : बड़कागांव प्रखंड के बीडीओ और उनकी पत्नी पर एक बच्ची के साथ मारपीट कर उसे गर्म आयरन से दागने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता को सदर अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। बच्ची के चेहरे व सीने के पास कई जख्म है। पीड़िता किशोरी के शरीर पर पड़े जख्म के निशान देखने से लगता है कि उसके साथ क्रूरता हुई है। यह घटना बड़कागांव से लेकर हजारीबाग जिला मुख्यालय तक चर्चा का विषय बना हुआ है। बड़कागांव प्रखंड विकास पदाधिकारी राकेष कुमार ने नाबालिग को नौकरानी के रूप में अपने आवास पर रखा था। उसपर 200 रुपये चोरी करने का आरोप लगाकर पहले मारपीट की गयी। फिर उसे गर्म आयरन से दाग दिया गया। घटना के बाद पुलिस अधिकारियों का सहयोग लेकर समझौता कराने का प्रयास किया गया। बात नहीं बनीं तो पीड़िता को लेकर परिजन परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। बड़कागांव चाइल्ड लाईन के कार्यकर्ता ने इस मामले में पीड़िता को सहयोग किया। सदर अस्पताल में इलाजरत पीड़िता ने बताया कि उसकी यह दशा बीडीओ दंपती ने की है। घटना बाबत परिजनों ने बताया है कि चार माह पूर्व एक एजेंट विनय कुमार मेहता ने बच्ची को बीडीओ के घर में नौकरानी के रूप में 3500 रुपया प्रति माह दिलाने के नाम पर उसे काम दिलवाया था। बच्ची पतरा गांव निवासी सोहवी लकड़ा की पुत्री सोनी कुमारी (बदला नाम) है। पीड़िता ने बताया कि बीडीओ दंपाि ने करमा पूजा के दिन 200 रुपया चोरी करने का आरोप लगा कर उसके साथ मारपीट किया। बीडीओ की पत्नी ने मानवता की सभी हदें लांघ कर गर्म आयरन से बच्ची के चेहरे पर अलग-अलग स्थानों पर दाग दिया। इतना ही नहीं उसके शरीर के अलग-अलग हिस्से पर भी गर्म आयरन से दागा गया है। बताया गया है कि बच्ची इसी क्रम में बेहोश हो गई और उसे बिना इलाज किये चार दिनों तक बंधक बना कर रखा गया। यह बताया गया है कि बच्ची की हालत जब बिगड़ गई तो उसे बड़कागांव चौक से कुछ दूरी पर लाकर छोड़ दिया गया। जब लोगों की नजर बच्ची पर पड़ी तो पूरे क्षेत्र में जंगल में आग की तरह खबर फैल गई। घटना के बाद आरोपी बीडीओ ने एजेंट विनय कुमार मेहता से संपर्क कर मामले को रफा-दफा करने को कहा। बच्ची के परिजनों को बुलाकर समझौता कराने का प्रयास किया गया लेकिन तकतक यह मामला बड़कागांव क्षेत्र में आग की तरह फैल गयी थी। चाइल्ड लाईन के एक कार्यकर्ता ने बताया कि पूरे मामले की जांच कर बच्ची को बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा और बीडीओ दंपती पर कानूनी कार्रवाई की जायेगी।

    #Online news crime Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपूजा पंडालों में सिंगल यूज़ प्लास्टिक का इस्तेमाल ना हो, सुरक्षा का पूरा ध्यान रखा जाए : रघुवर दास
    Next Article बॉलीवुड के किंग खान शाहरूख खान ने की फरहान की तारीफ

    Related Posts

    JPSC / JSSC

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026
    JPSC / JSSC

    सीआईडी की जांच में खुलासा, जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए अभय तिवारी ने तैयार किया था सिंडिकेट

    September 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    छात्र आंदोलन की हिंसा की जांच कर रही समिति एफआईआर का आदेश नहीं दे सकती : सुप्रीम कोर्ट

    September 11, 2026
    Latest Posts

    JSSC-CGL चयनित महिला अभ्यर्थियों की तस्वीरों से छेड़छाड़, क्यों किया जा रहा सोशल मीडिया पर बदनाम?

    September 12, 2026

    जन्मदिनः अपनी पत्नी इंदिरा गांधी को फासीवादी कहनेवाले फिरोज गांधी क्या सच में मुसलमान थे?

    September 12, 2026

    Brics Summit 2026: ब्रिक्स समिट में भारत का असली एजेंडा, डॉलर से दूरी और चीन पर रणनीतिक लगाम

    September 12, 2026

    सीआईडी की जांच में खुलासा, जेपीएससी के अभ्यर्थियों को ब्लैकमेल कर वसूली के लिए अभय तिवारी ने तैयार किया था सिंडिकेट

    September 12, 2026

    झारखंड : कैंसर मरीजों को मिलेगी राहत, 6 रेडिएशन और 5 मेडिकल कॉलेजों में खुलेंगे डे-केयर सेंटर

    September 11, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.