Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»मनोरंजन»Happy Birthday Chunky Panday:  बर्थडे पर जानिए चंकी के फिल्मी करियर
    मनोरंजन

    Happy Birthday Chunky Panday:  बर्थडे पर जानिए चंकी के फिल्मी करियर

    Team JoharBy Team JoharSeptember 26, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    चंकी पांडे का नाम आते ही ऐसे कलाकार का चेहरा सामने आ जाता है जो दर्शकों को हंसा दिया करता था. शुरुआती दौर में चंकी ने कई बेहतरीन फिल्में कीं. लेकिन चंकी को अधिकतर डबल हीरो फिल्में ऑफर होती थीं. चंकी ने अपने फिल्मी जीवन में कई तरह के किरदार निभाए लेकिन एक दौर ऐसा भी आया जब उन्होंने बांग्लादेशी सिनेमा की ओर रुख कर लिया. चंकी आज अपना 60वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं. आइए उनके फिल्मी करियर से जुड़ी कुछ बातें जानते हैं…

    चंकी पांडे का जन्म मुम्बई में 26 सितंबर 1962 को हुआ था. उनका असली नाम सुयश पांडे है लेकिन फिल्मी दुनिया में उन्हें लोग चंकी के नाम से जानते हैं. चंकी ने बालीवुड में फिल्म ‘आग ही आग’ से शुरुआत की थी और यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर सफल साबित हुई थी. पहली फिल्म की सफलता के बाद चंकी के लिए बॉलीवुड की राह आसान हो गई थी. उन्हें कई बेहतर फिल्मों के ऑफर मिलने लगे थे.

    सपोर्टिंग रोल में होने लगे फिट
    चंकी पांडे ने अपने करियर के शुरुआती दौर में ‘पाप की दुनिया’, ‘खतरों के खिलाड़ी’, ‘जहरीले’, ‘आंखे’ जैसी कई फिल्में कीं, जिन्हें दर्शकों का अच्छा रेस्पॉन्स भी मिला. फिल्म ‘तेजाब’ में वे अनिल कपूर के दोस्त के किरदार में नजर आए थे और इसके लिए उन्हें बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर का फिल्मफेयर भी मिला था. लेकिन इसके बाद से चंकी को अधिकतर सपोर्टिंग रोल ही ऑफर होने लगे. निर्देशकों की नजर में वे हीरो के दोस्त के रोल के लिए वे फिट होने लगे.

    फिर आया निराशा का दौर
    बॉलीवुड करियर ग्राफ एक बार चढ़ता है और फिर उसमें गिरावट भी आती है. ऐसा ही कुछ चंकी पांडे के साथ भी हुआ. 90 के दशक में उनका करियर इतना खास नहीं चल रहा था. दरअसल, एक तरफ सलमान खान, शाहरुख खान और आमिर खान रोमांटिक हीरो के तौर पर अपनी पहचान बना रहे थे. वहीं, एक्शन हीरो के रूप में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, अजय देवगन जैसे सितारे अपनी अलग पहचान बना रहे थे.

    Bollywood
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू:  SBI बैंक मैनेजर और सहायक नगर आयुक्त के बीच मारपीट, FIR दर्ज
    Next Article ईरान : महसा अमिनी की मौत पर बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन

    Related Posts

    आदिवासी

    जोहार लाइव विशेषः झारखंड के आदिम जनजातियों के सरकारी दस्तावेजों में मिटाया जा रहा टाइटल; असुराईन, बिरिजियाइन, कोरवाइन बनाई जा रही है ‘देवी’; ग्राउंड रिपोर्ट

    October 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जयंती विशेष : रांची में जन्मी ‘विजया’ से बिहार की ‘कोकिला’ तक, जानें शारदा सिन्हा की अनकही कहानी

    October 1, 2026
    क्राइम

    पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने 11 नशे के सौदागरों को किया चिन्हित, कार्रवाई के लिए 24 जिले के एसपी को स्पेशल टास्क, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CM की तस्वीर लगाकर झारखंड में बुर्का-हिजाब को लेकर भ्रामक पोस्ट, Hidden Biography पेज पर कार्रवाई की मांग

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडियों में विदेश में रोजगार करने की होड़ 18 प्रतिशत बढ़ी, साल 2025 में 5819 गए बाहर, 69 लोगों की मौत

    September 30, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड आंदोलन का अनकहा अध्याय: आजादी के फौरन बाद मोमिनों ने दिया था अलग राज्य का समर्थन

    September 29, 2026
    Latest Posts

    दुर्गा पूजा के दौरान राज्य में विधि व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय की तैयारी पूरी, तैनात होंगे 6750 जवान

    October 2, 2026

    सलीमा टेटे की कप्तानी में 44 साल बाद भारत एशियन चैंपियन, झारखंड की चार बेटियों ने रचा इतिहास

    October 2, 2026

    झारखंड की माटी से निकली मुंडारी फिल्म ‘ए रिवर कलर्ड रेड’ का मुंबा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में चयन

    October 2, 2026

    रांची में सजा एक्सपो उत्सव, 400 स्टॉल के साथ सात दिन तक खरीदारी और मनोरंजन

    October 2, 2026

    उत्तराखंड के बाद यूसीसी लागू करने वाला दूसरा राज्य बना गुजरात

    October 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.