Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू:  SBI बैंक मैनेजर और सहायक नगर आयुक्त के बीच मारपीट, FIR दर्ज
    झारखंड

    पलामू:  SBI बैंक मैनेजर और सहायक नगर आयुक्त के बीच मारपीट, FIR दर्ज

    Team JoharBy Team JoharSeptember 26, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामू: मुख्यालय मेदिनीनगर में भारतीय स्टेट बैंक के मैनेजर और नगर निगम के सहायक नगर आयुक्त के बीच मारपीट हुई है. मामले में दोनों ने मेदिनीनगर टाउन थाना को आवेदन दिया है. पुलिस ने बैंक मैनेजर को हिरासत में ले लिया है, जबकि दोनों के आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज कर पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है. नगर निगम के सफाई कर्मियों ने भी बैंक मैनेजर के खिलाफ मारपीट का आरोप लगाते हुए थाना को आवेदन दिया है. सफाई कर्मियों ने बैंक मैनेजर ने गिरफ्तारी को मांग को लेकर थाना के बाहर प्रदर्शन भी किया.

    बताया जा रहा है कि सहायक नगर आयुक्त परितोष प्रियदर्शी मेदनीनगर के धर्मशाला रोड में मुख्यमंत्री श्रमिक योजना के तहत बाजार की सफाई करवा रहे थे. सफाई के बाद कूड़ा भरा ट्रैक्टर छह मुहान की तरफ जा रहा था. उसी वक्त बैंक मैनेजर बैजनाथ ट्रैक्टर के पीछे हो गए थे. वह अपनी बाइक से ट्रैक्टर से आगे निकलना चाह रहे थे. इसी दौरान सिटी मैनेजर ने बैंक मैनेजर को रोक दिया. इस बात को लेकर बैंक मैनेजर और सिटी मैनेजर के बीच बक झक होने लगी. इसी दौरान बीच-बचाव के लिए सहायक नगर आयुक्त परितोष प्रियदर्शी मौके पर पंहुचे. तभी बैंक मैनेजर ने सहायक नगर आयुक्त को पीट दिया. घटना के बाद दोनों पक्ष मेदिनीनगर टाउन थाना पहुंचे.

    जानकारी मिलने के बाद सफाई कर्मी भी टाउन थाना पहुंचे और बैंक मैनेजर के गिरफ्तारी को मांग को लेकर नारेबाजी करने लगे. सहायक नगर आयुक्त ने बैंक मैनेजर के खिलाफ सरकारी काम में बाधा डालने और मारपीट का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है. वहीं, बैंक मैनेजर ने भी सहायक नगर आयुक्त पर मारपीट करने का आरोप लगाते हुए आवेदन दिया है. मेदिनीनगर टाउन थानेदार इंस्पेक्टर अभय कुमार सिन्हा ने बताया कि दोनों के आवेदनों पर एफआईआर दर्ज कर लिया गया है. अनुसंधान के बाद पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी. फिलहाल बैंक मैनेजर को हिरासत में रखा गया है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार : डाटम-पातम जलप्रपात में दो युवक डूबे, नाहने के दौरान हुआ हादसा
    Next Article Happy Birthday Chunky Panday:  बर्थडे पर जानिए चंकी के फिल्मी करियर

    Related Posts

    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026
    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    Latest Posts

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.