Khunti : खूंटी के जंगल में एक युवती का अर्धनग्न शव बरामद हुआ है। युवती का सिर बेहद बेरहमी से पत्थरों द्वारा कुचला गया था, जिससे उसकी शिनाख्त करना मुश्किल हो गया है। पुलिस को शक है कि युवती के साथ पहले सामूहिक दुष्कर्म किया गया, उसके बाद हत्या कर दी गई और साक्ष्य मिटाने के इरादे से उसका सिर कुचल दिया गया। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना कर्रा थाना क्षेत्र के मुरहू-कटमकुकु जंगल से सामने आई है।
मिली जानकारी के अनुसार ग्रामीणों को सड़क किनारे मांस सड़ने की बदबू आई। जब उन्होंने जंगल में देखा तो पगडंडी से 20-25 फीट अंदर युवती का शव पड़ा मिला। शव पर कीड़े-मकोड़े लगे थे और एक हाथ जंगली जानवरों ने खा लिया था। घटना करीब 4-5 दिन पुरानी लग रही है। कर्रा थानेदार अशोक सिंह ने बताया, “हमें सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आसपास के गांवों और थानों से युवती की शिनाख्त के लिए मदद ली जा रही है। विशेष टीम बना दी गई है। जल्द ही अपराधी पकड़े जाएंगे।”
घटनास्थल से पुलिस को खून लगा पत्थर, युवती के बाल, जबड़े की हड्डी का टुकड़ा और कुछ कपड़े बरामद हुए हैं। यह इलाका खूंटी-रांची जिला की सीमा पर है और कुलहुटू, काटमकुकु, मुरहू व लोधमा गांवों के पास पड़ता है।
Also Read : झारखंड में किसानों के लिए अच्छी खबर : धान बेचने पर 3 दिन में पूरा भुगतान, 4G पॉस मशीन से होगी खरीद


