Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गुमला : अंधविश्वास में ले ली नौंवी कक्षा के छात्र की जान, आरोपियों को मां और दादी पर डायन होने का था शक
    झारखंड

    गुमला : अंधविश्वास में ले ली नौंवी कक्षा के छात्र की जान, आरोपियों को मां और दादी पर डायन होने का था शक

    Team JoharBy Team JoharFebruary 27, 2023No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची। ट्यूशन के बहाने नौंवी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ज्ञानदीप को बुलाया और गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। जी हां ये घटना है झारखंड के गुमला जिले की जहां आरोपियों ने अपने की रिश्ते के भाई को बुला कर उसकी हत्या कर दी। वहीं पुलिस ने बताया किआरोपियों की पहचान ममेरे भाई अमन राज, देवराज, अनूप बेक और वीरेंद्र साहू के रूप में हुई है। इन सभी आरोपियों को शक था कि छात्र की मां और दादी डायन हैं और तंत्र मंत्र करती है।

    अपने इसी अंधविश्वास के चलते इन्होंने ट्यूशन के बहाने नौंवी कक्षा में पढ़ने वाले छात्र ज्ञानदीप को बुलाया और गला घोंट कर उसकी हत्या कर दी। इधर पुलिस ने बताया किआरोपी अमन राज की नानी का देहांत पिछले वर्ष हुआ था। इसके बाद उसके मौसा मौसी का एक्सीडेंट हो गया। इसके उपरांत कुछ ही बीते कि चाय गिरने के कारण उसकी मां भी बुरी तरह से झुलस गई थी। ऐसे में आरोपी इन सभी घटनाओं के पीछे ज्ञानदीप की मां और दादी को जिम्मेदार मानते थे। पुलिस ने जानकारी दी कि आरोपी अमन और उसके मामा वीरेंद्र साहू अक्सर ज्ञानदीप की मां और दादी को डायन बताते थे.

    पहले भी इस बात को लेकर उनके बीच कई बार झड़प भी हो चुकी थी. अपनी योजना को मूर्त रूप देने हेतु अंधविश्वास में आकर वीरेंद्र साहू ने दोस्त देवराज लोहरा और अनूप बेक की मदद ली और ट्यूशन के बहाने बुलाकर शराब पिलाया और इसके बाद चारो ने मिलकर हत्या कर दी। वहीं इस मामले में मृत छात्र के पिता जितेंद्र साहू ने पुलिस को हत्या की वजह भूमि विवाद बताया है. उन्होंने पुलिस को कहा कि आरोपी अमन राज के चाचा के साथ एक भूखंड को लेकर उनका विवाद चल रहा है।

    इसी विवाद की वजह से आरोपियों ने उनके बेटे की हत्या की है। पुलिस ने पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। हालांकि अभी भी वारदात का मास्टरमाइंड वीरेंद्र साहू उर्फ बीरू फरार है। पुलिस उसकी तलाश कर रही है. बताते चलें कि झारखंड के गुमला जिले में एक 15 साल के बच्चे की हत्या की खबर से सनसनी फैली है।

    आरोप है कि बच्चे को शराब पिलाकर वारदात को अंजाम दिया गया, आरोपियों ने वारदात के बाद शव को बेंगाटोली सूखा नाला के पास फेंक दिया. ये घटना आईडी थाना क्षेत्र के पतरा टोली का है. मृत छात्र की पहचान ज्ञानदीप साहू के रूप में हुई है। वही इस वारदात सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. हालांकि अभी भी एक आरोपी फरार है।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबिहार : समस्तीपुर में अस्पताल संचालक की गोली मारकर हत्या
    Next Article लातेहार : ट्रैक्टर और बाइक की टक्कर, दो चचेरे भाइयों की मौत

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-2: असुर जनजाति के जिस हुनर से 2.22 लाख करोड़ की कंपनी बनी टाटा स्टील, आज भी बिजली का एक बल्ब तलाश रहा उन असुरों का गांव

    October 5, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.