Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»‘MasterChef India 2023’ की फाइनलिस्ट ‘गुज्जू बेन’ नहीं रहीं, दी गयी अंतिम विदायी
    ट्रेंडिंग

    ‘MasterChef India 2023’ की फाइनलिस्ट ‘गुज्जू बेन’ नहीं रहीं, दी गयी अंतिम विदायी

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 8, 2025Updated:April 8, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    उर्मिला
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Mumbai : ‘MasterChef India 2023’ की फाइनलिस्ट उर्मिला जमनादास आशेर ‘गुज्जू बेन’ का बीती रात मुंबई में निधन हो गया। 79 वर्ष की उम्र में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया। उनका निधन दिल का दौरा पड़ने से हुआ। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को सुबह मरीन लाइन्स स्थित चंदन वाड़ी में किया गया। उनके आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट से एक भावुक पोस्ट के जरिए उनके निधन की पुष्टि की गई, जिससे फैंस और फूड लवर्स के बीच शोक की लहर दौड़ गई है। गुज्जू बेन अपनी ऊर्जा, रसोई के प्रति प्रेम और दिल जीत लेने वाले अंदाज़ के लिए हमेशा याद की जाएंगी।

    गुज्जू बेन के आधिकारिक इंस्टाग्राम पोस्ट में उनके परिवार ने लिखा, “गहरे दुख के साथ हम श्रीमती उर्मिला जमनादास आशेर के निधन की खबर शेयर करते हैं, जिन्हें दुनिया प्यार से गुज्जू बेन या बा के नाम से जानती थी। वह साहस, खुशी और देर से खिलने वाले सपनों का प्रतीक बन गईं। उन्होंने हमें याद दिलाया कि शुरुआत करने, मुस्कुराने और प्रेरित करने में कभी देर नहीं होती। उनकी रसोई से लेकर आपके दिलों तक उनकी गर्मजोशी, हंसी और ज्ञान ने जीवन बदल दिया।”

    यह संदेश न सिर्फ एक मां, दादी या होम शेफ की विदाई है, बल्कि एक प्रेरणा की अलविदा भी है। गुज्जू बेन ने यह साबित किया कि उम्र कभी भी सपने देखने और उन्हें साकार करने में रुकावट नहीं बन सकती। उनका जाना भारतीय कुकिंग कम्युनिटी के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

    कौन थी ‘गुज्जू बेन’उर्मिला जमनादास आशेर

    वह ऐसी शख्सियत थीं, जिन्होंने जिंदगी की तमाम मुश्किलों के बावजूद हार नहीं मानी। उन्होंने अपने जीवन में कई गहरे निजी दुख झेले, ढाई साल की उम्र में अपनी बेटी को खो दिया। हालांकि, दर्द का सिलसिला यहीं नहीं रुका। साल 2019 में उनके पोते हर्ष एक दुर्घटना के शिकार हो गए, जिसमें उनका निचला होंठ कट गया। लेकिन इस दादी-पोते की जोड़ी ने मुश्किल हालात को मौके में बदला और 2020 में शुरू किया अपना किचन बिजनेस ‘गुज्जू बेन ना नास्ता’, जो जल्द ही मुंबई के चरनी रोड पर काफी लोकप्रिय हो गया।

    उर्मिला सिर्फ एक उद्यमी नहीं थीं, वह एक प्रेरणा थीं। उन्होंने टेडएक्स स्पीकर के तौर पर लोगों को जीवन के प्रति सकारात्मक नजरिया रखने की सीख दी और एक यूट्यूब चैनल के जरिए लोगों को गुजराती व्यंजन बनाना सिखाया। उनकी लोकप्रियता तब और बढ़ी जब वे MasterChef India सीजन 7 की फाइनलिस्ट बनीं, जहां उन्होंने अपनी पाक कला से जजों और दर्शकों दोनों का दिल जीत लिया। गुज्जू बेन ने साबित किया कि उम्र, दर्द और परेशानियां भी उस जुनून को नहीं रोक सकतीं जो कुछ कर दिखाने का हो।

    Also Read : धूप से जली स्किन फिर से करने लगेगी ग्लो, बस अपनायें ये पांच टिप्स

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 08 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Also Read : आदिवासी समाज की आवाज नहीं दबा सकती हेमंत सरकार : बाबूलाल

    Also Read : हजारीबाग का पदमा ओपी बनेगा थाना, देवघर हवाई अड्डा के पास खुलेगा ओपी

    Also Read : साहिबगंज के मुफस्सिल थानेदार पर मंत्री के बॉडीगार्ड ने लगाया मा’रपी’ट का आरोप

    'Gujju Ben' 'गुज्जू बेन' 79 years old 79 वर्ष की उम्र Chandanwadi emotional post energy fans finalist food lovers funeral heart attack love for cooking Marine Lines MasterChef India 2023 memorable style mourning mumbai official Instagram account passing away Urmila Jamnadas Asher अंतिम संस्कार आधिकारिक इंस्टाग्राम खाता उर्मिला जमनादास आशेर ऊर्जा चंदन वाड़ी दिल का दौरा निधन प्रशंसक फाइनलिस्ट फूड लवर्स भावुक पोस्ट मरीन लाइन्स मास्टरशेफ इंडिया 2023 मुंबई यादगार अंदाज़ रसोई के प्रति प्रेम शोक
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड कैबिनेट की बैठक में 14 अहम प्रस्तावों पर लगी मुहर
    Next Article सड़क हादसे में चली गयी प्रभारी प्रधानाध्यापक की जान

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.