Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»साहिबगंज के मुफस्सिल थानेदार पर मंत्री के बॉडीगार्ड ने लगाया मा’रपी’ट का आरोप
    झारखंड

    साहिबगंज के मुफस्सिल थानेदार पर मंत्री के बॉडीगार्ड ने लगाया मा’रपी’ट का आरोप

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 8, 2025Updated:April 8, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    साहिबगंज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sahibganj : झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव के बॉडीगार्ड सुमित सौरभ के साथ साहिबगंज के मुफस्सिल थाना में मारपीट की गयी। मारपीट में बॉडीगार्ड के कान और सिर पर गंभीर चोट आयी है। उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। साथ ही जेल भेजने की धमकी तक दी गयी। यह इल्जाम बॉडीगार्ड सुमित सौरभ ने मुफस्सिल थानेदार मदन कुमार पर लगाया है। मामले में लिखित शिकायत दर्ज कराई गयी है। साथ ही शिकायत की कॉपी साहिबगंज पुलिस कप्तान अमित कुमार सिंह को भेजी गयी है। पीड़ित से एसपी से न्याय की गुहार लगाई है।

    मामले में पीड़ित बॉडीगार्ड सुमित सौरभ के पिता शंभु यादव का कहना है कि बीते पांच अप्रैल को शाम करीब साढ़े पांच बजे उनके छोटे भाई रविंद्रनाथ यादव रामनवमी पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे थे। इसी दरम्यान थानेदार मदन कुमार के साथ लफड़ा हो गया। इल्जाम है कि थानेदार ने रविंद्रनाथ के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। मामले की जानकारी मिलने पर शंभु यादव और उनके बेटे सुमित सौरभ थाना पहुंचे। उस वक्त थानेदार वहां मौजूद नहीं थे। थोड़ी देर बाद जब थानेदार थाना पहुंचे तो सुमित ने उनसे मामले के बारे में पूछा। पूछने के साथ ही थानेदार भड़क गये। इल्जाम है कि सुमित के साथ भी बदसलूकी की गयी। गाली-गलौज किया गया। वहीं, उसे मारा-पीटा तक गया। इस मारपीट में सुमित सौरभ के कान और सिर पर गंभीर चोट लगी। जब पिता शंभु यादव बीच-बचाव करने की कोशिश करने लगे तो उनके साथ भी धक्का-मुक्की की गयी।

    दर्ज शिकायत में इस बात का जिक्र है कि थानेदार ने उन्हें सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में जेल भेजने की धमकी दी। इल्जाम है कि उनका मोबाइल फोन और जेब में रखे 7500 रुपये कैश छीन लिये गये। करीब तीन घंटे के बाद एक सिपाही ने उनका मोबाइल फोन लौटाया और घर जाने की इजाजत दी। बॉडीगार्ड और उनके पिता का कहना है कि थानेदार के इस दुर्व्यवहार के चलते उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंची है। उन्होंने पुलिस कप्तान से मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई करने का आग्राह किया है।

    Also Read : धूप से जली स्किन फिर से करने लगेगी ग्लो, बस अपनायें ये पांच टिप्स

    Also Read : Aaj Ka Rashifal, 08 April 2025 : जानें किस राशि का क्या है आज राशिफल

    Also Read : आदिवासी समाज की आवाज नहीं दबा सकती हेमंत सरकार : बाबूलाल

    Also Read : हजारीबाग का पदमा ओपी बनेगा थाना, देवघर हवाई अड्डा के पास खुलेगा ओपी

    assault allegation bodyguard Sumit Saurabh Complaint Application ear head Jharkhand Government Minister Sanjay Yadav Mofussil police station officer-in-charge Officer-in-Charge Madan Kumar Sahibganj serious charges Serious Injuries Shambhunath Superintendent of Police अंगरक्षक सुमित सौरभ कान गंभीर आरोप गंभीर चोट झारखंड सरकार पुअनि मदन कुमार पुलिस अधीक्षक मंत्री संजय यादव मारपीट का आरोप मुफस्सिल थाना प्रभारी शंभूनाथ शिकायत आवेदन साहिबगंज सिर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleराजधानी में कुत्तों को सरेराह किया शू’ट, आरोपी कस्टडी में… देखें वीडियो
    Next Article अगर सुबह शरीर में दिखते हैं ये लक्षण तो हो सकती है डायबिटीज की दिक्कत..पढ़ें पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1939 से आज तक… कैसे भारत की सबसे बड़ी सुरक्षा ढाल बनी सीआरपीएफ

    July 27, 2026
    क्राइम

    झारखंड: JPSC घोटाला, ट्रांसफर होने के बावजूद श्वेता कुमारी करती थी परीक्षा नियंत्रक का काम

    July 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोकरॉच जनता पार्टी के बाद दिखा E20 जनता पार्टी, मांगा 100 प्रतिशत पेट्रोल

    July 26, 2026
    Latest Posts

    Johar Live Exclusive झारखंडः हॉल में सोती हैं छात्राएं, खरीद कर पीते हैं पानी, कक्षाओं में सांप, क्या बंद हो जाएगा राज्य का इकलौता सरकारी होम्योपैथी मेडिकल कॉलेज?

    July 27, 2026

    जेपीएससी घोटाला: पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांग्ते को 28 जुलाई को पूछताछ के लिए सीआईडी का समन

    July 27, 2026

    क्या है चोंगप्रेंग और कौन हैं सदागर, जिनकी बात पीएम मोदी कर रहे हैं

    July 27, 2026

    झारखंडः पांच महिलाओं सहित, 16 माओवादियों ने किया सरेंडर, देखें पूरी लिस्ट

    July 27, 2026

    क्या बदला इस छात्र आंदोलन से?

    July 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.