Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»देश»भारतीय शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 300 अंक उछला
    देश

    भारतीय शेयर बाजार में शानदार शुरुआत, सेंसेक्स 300 अंक उछला

    Team JoharBy Team JoharSeptember 5, 2025Updated:September 5, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    शेयर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live Desk : भारतीय शेयर बाजार ने हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को मजबूत शुरुआत की। सेंसेक्स 300 अंकों की तेजी के साथ 81,020 और निफ्टी 90 अंकों की बढ़त के साथ 24,820 के स्तर पर पहुंच गया। बैंक निफ्टी 160 अंकों की उछाल के साथ 54,235 पर कारोबार कर रहा था। मिडकैप इंडेक्स में हल्की बढ़त दिखी। ऑटो, रियल्टी, मीडिया और प्राइवेट बैंक शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। बाजार में 64% शेयरों में खरीदारी का रुझान रहा।

    ग्लोबल बाजारों से मिला समर्थन

    वैश्विक बाजारों से सकारात्मक संकेत मिले। अमेरिकी बाजार गुरुवार को मजबूती के साथ बंद हुए। डाओ जोंस 350 अंक, नैस्डैक 200 अंक चढ़ा, और S&P 500 ने रिकॉर्ड ऊंचाई पर कारोबार खत्म किया। अमेरिकी 10 साल की बॉन्ड यील्ड 4.15% के चार महीने के निचले स्तर पर पहुंची। एशियाई बाजारों में भी तेजी दिखी, जापान का निक्केई 380 अंक ऊपर रहा, और GIFT निफ्टी 50 अंक चढ़कर 24,885 के करीब था।

    कमोडिटी बाजार में गिरावट

    कमोडिटी बाजार में मुनाफावसूली का असर दिखा। सोना 800 रुपये गिरकर 1,06,400 रुपये से नीचे और चांदी 1,900 रुपये टूटकर 1,23,900 रुपये पर आ गई। कच्चा तेल 1% गिरकर 67 डॉलर प्रति बैरल से नीचे पहुंचा, जो आयात बिल के लिए राहत की खबर है।

    निवेशकों की रणनीति और सेटलमेंट हॉलिडे

    विदेशी निवेशकों (FIIs) ने 100 करोड़ रुपये की बिकवाली की, जबकि डेरिवेटिव में 3,200 करोड़ रुपये की बिकवाली दर्ज हुई। घरेलू निवेशकों (DIIs) ने लगातार आठवें दिन 2,200 करोड़ रुपये की खरीदारी की। ईद-ए-मिलाद के कारण शुक्रवार और सोमवार को सेटलमेंट हॉलिडे रहेगा। 4, 5 और 8 सितंबर को खरीदे गए शेयरों का क्रेडिट 9 सितंबर को डीमैट खातों में मिलेगा। हालांकि, करेंसी बाजार खुले रहेंगे।

    कंपनियों की खबरें

    बायोकॉन बायोलॉजिक्स को USFDA से झटका लगा, उनके प्लांट को पांच ऑब्जर्वेशन मिले। वहीं, भारत फोर्ज की सब्सिडियरी ने आंध्र प्रदेश में 950 एकड़ जमीन खरीदी, जहां डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग कॉम्प्लेक्स बनेगा। इससे कंपनी की डिफेंस सेक्टर में पकड़ मजबूत होगी।

    Also read : नीतीश कुमार आज पटना को देंगे 1159 करोड़ की सौगात, 17 योजनाओं का करेंगे शुभारंभ

    Great start in Indian stock market Sensex jumped 300 points भारतीय शेयर बाजार में शानदार शुरुआत सेंसेक्स 300 अंक उछला
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनीतीश कुमार आज पटना को देंगे 1159 करोड़ की सौगात, 17 योजनाओं का करेंगे शुभारंभ
    Next Article SNMMCH में महिला मरीज की मौ’त के बाद हंगामा, परिजनों ने लगाए लापरवाही के आरोप

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    किसने डिजाइन किया भारत का तिरंगा? जानिए पिंगली वेंकैया की पूरी कहानी

    August 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ISRO Recruitment : 746 पदों पर निकली बंपर भर्ती; देखें पूरी वैकेंसी लिस्ट

    August 1, 2026
    ट्रेंडिंग

    E20 पेट्रोल पर केजरीवाल का हल्ला बोल, 4 अगस्त को PM आवास तक करेंगे मार्च

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जम्मू-कश्मीर: कुलगाम में पहलगाम जैसी आतंकी वारदात, घटना पर किसने क्या कहा

    August 1, 2026
    आदिवासी

    संसद में आदिवासी: क्या खत्म होने के कगार पर पहुंच चुकी है लद्दाख की चांगपाओं?

    August 1, 2026
    Latest Posts

    Breaking झारखंड: पुलिस एनकाउंटर में कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा ढेर

    August 2, 2026

    झारखंड: JPSC मामले पर झामुमो का पलटवार, भाजपा को हेमंत सरकार पर सवाल उठाने का नैतिक अधिकार नहीं

    August 2, 2026

    सीबीआई जांच करके करेंगे क्या? जब दूसरी JPSC की CBI जांच लटकी पड़ी है

    August 2, 2026

    संसद में आदिवासीः अब आई बिजली, देश के 11 हजार आदिवासी परिवारों का जीवन हुआ रोशन

    August 2, 2026

    मॉस्को की वांटेड प्रेरणा की तलाश में झारखंड सीआईडी, 24 जिलों के एसपी से मांगी मदद

    August 2, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.