New Delhi : राजधानी दिल्ली में वायु प्रदूषण को रोकने के लिए दिल्ली सरकार सख्त हो गई है। प्रदूषण फैलाने वाली फैक्ट्रियों के खिलाफ सीलिंग की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। मंत्री मजिंदर सिंह सिरसा ने कहा कि जिन फैक्ट्रियों की पहचान की गई है, उन्हें बिना किसी और नोटिस के बंद कर दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि इन फैक्ट्रियों को पहले भी कई मौके दिए जा चुके हैं।
मंत्री सिरसा ने कहा कि GRAP-4 के तहत किए गए सख्त उपायों से अच्छे नतीजे सामने आए हैं। वाहनों से होने वाले प्रदूषण की जांच के लिए बड़े अभियान चलाए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि पिछले चार दिनों में 2,12,332 वाहनों के पॉल्यूशन अंडर कंट्रोल सर्टिफिकेट (PUCC) की जांच की गई, जिसमें करीब 10,000 वाहन टेस्ट में फेल हो गए।
सिरसा ने यह भी कहा कि कुछ प्राइवेट कंपनियां वर्क-फ्रॉम-होम के नियम पूरी तरह लागू नहीं कर रही हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि ऐसी कंपनियों के खिलाफ भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Also Read : सीएम नीतीश कुमार ने दिल्ली में पीएम मोदी और अमित शाह से की मुलाकात
Also Read : गोड्डा में नवजात शिशु का मिला शव, इलाके में सनसनी
Also Read : पलामू में स्कूल बस और बाइक की टक्कर, युवक की मौ’त


