New Delhi : बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने सोमवार को दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। पीएम मोदी के साथ नीतीश कुमार की करीब 30 मिनट तक बातचीत हुई। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ललन सिंह और बिहार के उपसीएम सम्राट चौधरी भी मौजूद थे। तीनों एक ही गाड़ी से प्रधानमंत्री आवास पहुंचे थे।
बताया जा रहा है कि इस बैठक में हालिया हिजाब विवाद, बिहार में मंत्रिमंडल विस्तार और कुछ नीतिगत व वित्तीय मुद्दों पर चर्चा हो सकती है। महिला रोजगार योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता को लेकर भी बातचीत की संभावना है। पीएम से मुलाकात के बाद सीएम नीतीश कुमार गृह मंत्री अमित शाह के आवास पहुंचे, जहां दोनों के बीच करीब 20 मिनट तक बातचीत हुई। सूत्रों के अनुसार, इस दौरान राज्यसभा सीटों और बिहार के विकास रोडमैप पर चर्चा हुई।
गौरतलब है कि हाल ही में एक कार्यक्रम के दौरान हिजाब को लेकर हुए विवाद के बाद सीएम नीतीश कुमार चर्चा में हैं। इस मामले को लेकर देश और विदेश में बयानबाजी हो रही है, जिसे लेकर भी शीर्ष नेताओं के बीच बातचीत मानी जा रही है।
Also Read : गोड्डा में नवजात शिशु का मिला शव, इलाके में सनसनी


