Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»जलीय सूर्य मंदिर छठ घाट पर की गयी भव्य गंगा आरती, भारी तादाद में जुटे श्रद्धालु
    झारखंड

    जलीय सूर्य मंदिर छठ घाट पर की गयी भव्य गंगा आरती, भारी तादाद में जुटे श्रद्धालु

    Team JoharBy Team JoharOctober 28, 2025Updated:October 28, 2025No Comments2 Mins Read46
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Jamtara : लोक आस्था, पवित्रता और सूर्योपासना का महान पर्व छठ जिले में चार दिवसीय अनुष्ठान के साथ श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिले के ऐतिहासिक जलीय सूर्य मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ दिखाई दी। विष्णु भैया मेमोरियल फाउंडेशन एवं सूर्य मंदिर संचालन समिति की ओर से गंगा आरती का भव्य आयोजन किया गया। पहले दिन खरना के अवसर पर मंदिर प्रांगण में श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया गया।

    भक्तों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर छठ महापर्व की शुरुआत की। पूरे परिसर को फूलों, दीपों और रंग-बिरंगी झालरों से सजाया गया था, जिससे वातावरण पूरी तरह आस्था और भक्ति से ओत-प्रोत दिखाई दिया। दूसरे और तीसरे दिन संध्या अर्घ्य और प्रातः अर्घ्य के मौके पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। घाट पर श्रद्धालुओं ने डूबते और उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दौरान स्थानीय कलाकारों द्वारा प्रस्तुत किया गया भव्य गंगा आरती मुख्य आकर्षण रहा। सैकड़ों की संख्या में उपस्थित श्रद्धालु आरती के दिव्य दृश्य को निहारते रह गए। विष्णु भैया मेमोरियल फाउंडेशन की मुख्य संरक्षक चमेली देवी ने इस अवसर पर कहा कि पूर्व विधायक स्वर्गीय विष्णु भैया ने जिस श्रद्धा, समर्पण और जनआस्था के साथ इस मंदिर का निर्माण कराया था, आज हर वर्ष छठ के अवसर पर उमड़ती श्रद्धालुओं की भीड़ उस संकल्प को सार्थक बना रही है। उन्होंने कहा कि विष्णु भैया मेमोरियल फाउंडेशन द्वारा छठ पर्व के साथ-साथ वर्षभर मंदिर की देखरेख, सौंदर्यीकरण और धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है। उन्होंने आगे बताया कि इस बार विशेष रूप से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए घाटों पर स्वच्छता, पेयजल, वस्त्र बदलने के स्थान और प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित की गई थी। प्रशासन और स्थानीय लोगों के सहयोग से पूरा आयोजन शांतिपूर्ण और अनुशासित ढंग से सम्पन्न हुआ। आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग, व्रती महिलाएँ और बाहर से आए श्रद्धालु शामिल हुए। सूर्य मंदिर परिसर में तीन दिनों तक भक्ति संगीत, छठ गीत, सामूहिक आरती और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का दौर चलता रहा, जिससे पूरा जामताड़ा छठमय बना रहा। भव्यता, अनुशासन और सामूहिक सहयोग की मिसाल पेश करते हुए यह आयोजन न केवल जामताड़ा बल्कि पूरे संथाल परगना क्षेत्र के लिए आस्था और एकता का प्रतीक बन गया है।

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहागठबंधन ने जारी किया घोषणा पत्र… ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’
    Next Article PLFI के दो उग्रवादी चढ़े पुलिस के हत्थे, कोयला कंपनियों से मांगते थे लेवी

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    खूंटी 22 लाख से अधिक वेतन घोटाला: सीआइडी की जांच में हुआ खुलासा, पांच जवानों की रोकी की गयी सैलरी को दूसरे के खाता में भेजा

    October 3, 2026
    आदिवासी

    आदिवासी सांसद नहीं संजय सिंह उठायेंगे संसद में आदिवासी धर्म कोड की मांग

    October 3, 2026
    खेल-सिनेमा

    गेम जीता अब होगी तोहफो की बरसात, झारखंड की चार बेटियों को मिलेंगे 40-40 लाख

    October 3, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव पड़ताल : झारखंड में कोयला के काले कारोबार से प्रतिमाह 200.39 करोड़ रुपए की अवैध वसूली का कारोबार हुआ बंद, CISF ने कस दिया शिकंजा

    October 3, 2026
    Latest Posts

    पहली राष्ट्रीय आदिवासी ओलम्पियाड 29 नवंबर को, कक्षा 6 से 10 तक के विद्यार्थी होंगे शामिल

    October 3, 2026

    वियतनाम से लौटा योग प्रशिक्षक राजा कुमार का पार्थिव शरीर, आश्रित को मिलेगी 5 लाख

    October 3, 2026

    मोदी अवैध प्रधानमंत्री, अमित शाह अवैध गृहमंत्री और इस देश का चुनाव भी अवैध है: खड़गे

    October 3, 2026

    एक देश, एक चुनाव पर सिटिंग जजों से अनौपचारिक चर्चा से पीछे क्यों हटा सुप्रीम कोर्ट?

    October 3, 2026

    ओडिशा : पहली बार पाली भाषा के अध्ययन और संरक्षण के लिए कोरापुट में बनेगा सेंटर ऑफ एक्सलेंस, केंद्र सरकार ने दी मंजूरी

    October 3, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.