Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»महागठबंधन ने जारी किया घोषणा पत्र… ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’
    जोहार ब्रेकिंग

    महागठबंधन ने जारी किया घोषणा पत्र… ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 28, 2025No Comments2 Mins Read45
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    महागठबंधन
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन ने शुक्रवार को अपना साझा घोषणा पत्र जारी किया। इसे नाम दिया गया है ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’। घोषणा पत्र में रोजगार, महिला सशक्तिकरण और आम जनता को राहत देने वाले कई वादे शामिल हैं। तेजस्वी यादव ने कहा कि यह केवल चुनावी वादा नहीं, बल्कि बिहार के पुनर्निर्माण की योजना है।

    तेजस्वी बोले – यह बिहार की जनता का प्रण है

    घोषणा पत्र जारी करने के अवसर पर मंच पर राजद नेता तेजस्वी यादव, कांग्रेस प्रवक्ता पवन खेड़ा, वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी, वाम दलों के नेता और अन्य सहयोगी मौजूद रहे। तेजस्वी ने कहा, “हम बिहार को बेरोजगारी, पलायन और भ्रष्टाचार से मुक्त करेंगे। यह घोषणापत्र जनता की उम्मीदों का दस्तावेज है।”

    पवन खेड़ा बोले – 20 साल पीछे गया बिहार, अब बदलने का वक्त

    कांग्रेस के पवन खेड़ा ने कहा कि घोषणापत्र यह साबित करता है कि कौन बिहार के भविष्य के लिए गंभीर है। उन्होंने कहा कि इस मैनिफेस्टो को एक पावन दिन पर जारी किया गया और यह आने वाले बिहार की रूपरेखा है।

    घोषणा पत्र की प्रमुख बातें

    • हर परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी देने का अधिनियम 20 दिनों के भीतर लाने का वादा।
    • 20 महीने में नौकरी देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।
    • गरीबों को ₹500 में गैस सिलेंडर दिया जाएगा।
    • शराबबंदी कानून की समीक्षा की जाएगी।
    • सभी जीविका दीदियों को स्थायी कर सरकारी कर्मचारी का दर्जा दिया जाएगा।
    • आइटी पार्क, डेयरी, कृषि आधारित उद्योग, हेल्थ सर्विस और फूड प्रोसेसिंग नीति लाई जाएगी।
    • पुरानी पेंशन योजना लागू की जाएगी।
    • मनरेगा मजदूरी ₹300 प्रतिदिन की जाएगी।
    • वक्फ कानून पर रोक लगाने की बात कही गई है।

    महागठबंधन का दावा – ‘बदलाव की रूपरेखा’

    महागठबंधन ने दावा किया है कि यह घोषणापत्र सिर्फ वादों का पुलिंदा नहीं, बल्कि बिहार को एक नए रास्ते पर ले जाने की ठोस रूपरेखा है। तेजस्वी यादव ने कहा कि उनकी प्राथमिकता रोजगार, शिक्षा और स्वास्थ्य पर होगी ताकि बिहार का हर नागरिक आत्मनिर्भर बन सके।

    Also Read : चाईबासा लाठीचार्ज पर भाजपा आक्रमक, दो जिलों में कल 12 घंटे बंद का ऐलान

    Grand Alliance releases manifesto... 'Bihar's stunning pledge' महागठबंधन महागठबंधन ने जारी किया घोषणा पत्र... ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचाईबासा लाठीचार्ज पर भाजपा आक्रमक, दो जिलों में कल 12 घंटे बंद का ऐलान
    Next Article जलीय सूर्य मंदिर छठ घाट पर की गयी भव्य गंगा आरती, भारी तादाद में जुटे श्रद्धालु

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह बोले – पार्टी खत्म हो गई, अब अपनी नई पार्टी बनाउंगा

    October 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ऑपरेशन ट्राइडेंटः असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ से हवाला लेन-देन का खुलासा

    October 25, 2026
    क्राइम

    प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    October 25, 2026
    आदिवासी

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शहादत की यादें, 24 साल का सफर और पुलिस परिवार का दर्द… सिमडेगा DC कंचन सिंह की कलम से”

    October 24, 2026
    Latest Posts

    बिहार : पार्टी से निकाले जाने के बाद अनंत सिंह बोले – पार्टी खत्म हो गई, अब अपनी नई पार्टी बनाउंगा

    October 25, 2026

    ऑपरेशन ट्राइडेंटः असम, मिजोरम और मणिपुर में 38 ठिकानों पर छापेमारी, 100 करोड़ से हवाला लेन-देन का खुलासा

    October 25, 2026

    प्रहार भाग-2: झारखंड में ड्रग्स तस्करों की संपत्ति की जांच ईडी और एनआईए से करायेगी सरकार, ढ़ाई साल में 2,627 आरोपी गिरफ्तार, मुख्य सचिव की रिपोर्ट

    October 25, 2026

    झारखंड : हेमंत सोरेन को मरांग बुरु धर्मगाढ़ और अंतरराष्ट्रीय संताल सरना धर्म सम्मेलन का न्योता

    October 24, 2026

    जामिया में छात्रसंघ चुनाव की मांग पर बवाल: टेंट उखाड़े जाने का आरोप, छात्रों और सुरक्षाकर्मियों में टकराव

    October 24, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.