Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»चाईबासा लाठीचार्ज पर भाजपा आक्रमक, दो जिलों में कल 12 घंटे बंद का ऐलान
    जोहार ब्रेकिंग

    चाईबासा लाठीचार्ज पर भाजपा आक्रमक, दो जिलों में कल 12 घंटे बंद का ऐलान

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkOctober 28, 2025No Comments3 Mins Read55
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चाईबासा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा में बीती रात हुए लाठीचार्ज के विरोध में भाजपा आक्रामक हो गई है। पार्टी ने राज्य की हेमंत सरकार को “जनविरोधी, बर्बर और हिंसक” करार देते हुए राज्य के सभी जिलों में सरकार का पुतला दहन करने और कल, 29 अक्टूबर को चाईबासा एवं सरायकेला-खरसावां जिलों में 12 घंटे के बंद का आह्वान किया है। यह बंद सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक रहेगा। भाजपा ने स्पष्ट किया है कि इस दौरान आवश्यक सेवाएं बाधित नहीं की जाएंगी।

    लाठीचार्ज को बताया जनविरोधी और बर्बर कदम

    भाजपा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व सांसद आदित्य साहू ने मंगलवार को रांची में प्रेसवार्ता कर कहा कि चाईबासा में शांतिपूर्ण धरना दे रहे आदिवासी-मूलवासी लोगों पर पुलिस की बर्बर कार्रवाई शर्मनाक है। उन्होंने कहा कि “लोकतंत्र में शांतिपूर्ण प्रदर्शन जनता का अधिकार है, लेकिन हेमंत सरकार इस अधिकार को लाठी और गोली से कुचल रही है।”

    धरना में शामिल लोगों पर लाठीचार्ज और आंसू गैस

    साहू ने बताया कि चाईबासा में एनएच-220 पर बड़े वाहनों की नो-एंट्री की मांग को लेकर स्थानीय लोग पिछले कई दिनों से आंदोलन कर रहे थे। सोमवार रात को जब लोग मंत्री दीपक बिरुवा के आवास का शांतिपूर्ण घेराव कर रहे थे, तभी पुलिस ने अचानक लाठीचार्ज किया और आंसू गैस के गोले छोड़े। इस दौरान दर्जनों लोग घायल हुए और कई को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने कहा कि डर के कारण कई घायल लोग अस्पताल जाने से भी हिचक रहे हैं।

    सड़क हादसों में अब तक 154 लोगों की जान गई

    भाजपा नेता ने बताया कि चाईबासा बाईपास पर भारी वाहनों की आवाजाही से बीते दो वर्षों में 154 लोगों की मौत हो चुकी है।
    सिर्फ पिछले 10 दिनों में ही 4 लोगों की मौत सड़क हादसों में हो गई है। उन्होंने कहा कि “यह जनता की जायज मांग थी कि बड़े वाहनों की आवाजाही पर रोक लगे, लेकिन सरकार ने संवेदनहीन रवैया अपनाया।”

    हेमंत सरकार को बताया दमनकारी और संवेदनहीन

    साहू ने कहा कि हेमंत सरकार की यह “दमन की परंपरा” बन चुकी है। उन्होंने कहा कि “राज्य की यह सरकार आदिवासी, दलित, महिला, किसान और युवा विरोधी है। जनता की मौत से भी इस सरकार को फर्क नहीं पड़ता।” भाजपा ने इस पूरी घटना की न्यायिक जांच कराने की मांग की है।

    “भाजपा जनता की आवाज बनेगी”

    आदित्य साहू ने कहा कि भाजपा राज्य की साढ़े तीन करोड़ जनता की आवाज है और पार्टी सदन से लेकर सड़क तक जनता के हक के लिए संघर्ष करती रहेगी। उन्होंने कहा कि “नो-एंट्री की मांग जैसी छोटी सी बात का समाधान लाठी और गोली से करने वाली सरकार को जनता माफ नहीं करेगी।”

    प्रेसवार्ता में ये नेता रहे मौजूद

    इस मौके पर भाजपा के प्रदेश मीडिया प्रभारी शिवपूजन पाठक और सोशल मीडिया प्रभारी राहुल अवस्थी भी मौजूद थे।

    Also Read : अवैध खनन सिंडिकेट के दबाव में चाईबासा में नो इंट्री लागू नहीं कर रही हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी

    announces 12-hour shutdown in two districts tomorrow BJP takes a dig at Chaibasa lathicharge चाईबासा लाठीचार्ज पर भाजपा आक्रमक दो जिलों में कल 12 घंटे बंद का ऐलान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअवैध खनन सिंडिकेट के दबाव में चाईबासा में नो इंट्री लागू नहीं कर रही हेमंत सरकार : बाबूलाल मरांडी
    Next Article महागठबंधन ने जारी किया घोषणा पत्र… ‘बिहार का तेजस्वी प्रण’

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026
    झारखंड

    मोरहाबादी में 29 अक्टूबर से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, 300 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    परिसीमन पर कानून मंत्री से मिले बंधु तिर्की, सदन में सीटें बढ़ने पर आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग

    October 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : सरकारी नौकरी मिली, ड्यूटी से गायब रहे 631 डॉक्टर, अब सेवामुक्त करने की तैयारी

    October 27, 2026
    क्राइम

    रांची पुलिस और अपराधी के बीच मुठभेड़, एसएसपी राकेश रंजन समेत अधिकारी पहुंचे घटनास्थल पर

    October 27, 2026
    Latest Posts

    बिहार MLC चुनाव: 8 सीटों पर मतगणना जारी, तिरहुत शिक्षक सीट पर NDA के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत

    October 27, 2026

    चक्रवात ‘अर्नब’ का असर: रांची में 28 और 29 अक्टूबर को 12वीं तक के स्कूल बंद, डीसी ने जारी किया आदेश

    October 27, 2026

    मोरहाबादी में 29 अक्टूबर से सजेगा जेसोवा का दीवाली मेला, 300 से ज्यादा स्टॉल लगेंगे

    October 27, 2026

    परिसीमन पर कानून मंत्री से मिले बंधु तिर्की, सदन में सीटें बढ़ने पर आदिवासी आरक्षित सीटें बढ़ाने की मांग

    October 27, 2026

    झारखंड : सरकारी नौकरी मिली, ड्यूटी से गायब रहे 631 डॉक्टर, अब सेवामुक्त करने की तैयारी

    October 27, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.