Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»झारखंड में जमीन लुटेरों के खिलाफ सरकार को सख्त कदम उठाने की जरूरत : बंधु तिर्की
    झारखंड

    झारखंड में जमीन लुटेरों के खिलाफ सरकार को सख्त कदम उठाने की जरूरत : बंधु तिर्की

    Team JoharBy Team JoharApril 5, 2024Updated:April 5, 2024No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: पूर्व मंत्री व कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष बंधु तिर्की ने कहा कि झारखण्ड के जमीन लुटेरों, दलालों, जलसाजों, सम्बंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की मिलीभगत से झारखण्ड में जमीन लूटने का कारनामा चरम पर है. उन्होंने कहा कि इसी ज़मीन लूट का एक और जिंदा प्रमाण रांची के कचहरी स्थित लैंड रिकॉर्ड रूम में चोरी है. जहां लुटेरों ने हाथ साफ किया. उन्होंने कहा कि यह सामान्य चोरी की घटना नहीं है. बल्कि वैसे जमीन दस्तावेजों को गायब करने की चाल है, जिसमें जमीन माफिया की मिलीभगत से हेरफेर किया गया है. वहीं जालसाजी साफ-साफ पकड़े जाने का डर उन्हें सता रहा था.

    17 घंटे सीसीटीवी रहा बंद

    साथ ही कहा कि जिस प्रकार से चार सुरक्षाकर्मियों के रहते रात के समय में खिड़की के ग्रिल को काटा गया, शाम 5 बजे से सुबह 10 बजे तक सीसीटीवी कैमरे के बंद होने का समाचार मीडिया में आया है. उससे यह स्पष्ट है कि जमीन माफिया अपनी साजिश के तहत वैसे दस्तावेजों की चोरी करना चाहते थे जहां जालसाजी कर साजिश के तहत बदलाव किया गया है. रिकॉर्ड रूम की इंचार्ज और उपसमाहर्ता स्मृति कुमारी द्वारा कोतवाली थाने में दर्ज प्राथमिकी में भी यहीं अंदेशा व्यक्त किया गया है कि जमीन के दस्तावेज में बदलाव और छेड़छाड़ किया गया है.

    अधिकारी और गार्ड भी सवालों के घेरे में

    वरिष्ठ कांग्रेस नेता ने कहा कि इतने महत्वपूर्ण स्थल पर जिला अभिलेखागार कार्यालय में चोरी की इस वारदात को अपराधियों ने जितनी आसानी से अंजाम दिया है. उसे देखते हुए यह समझा जा सकता है कि शहरी क्षेत्रों या फिर दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में वे किस प्रकार से जमीन लूटते होंगे? उन्होंने आशंका जताई है कि लूट में इस कार्यालय के कर्मियों, अधिकारियों और सुरक्षा गार्ड की साज़िश साफ नज़र आती है. उन्होंने सभी अधिकारियों, कर्मचारियों और सुरक्षा गार्ड को तुरंत बर्खास्त कर गिरफ्तार करने की मांग की है. साथ ही उनकी संपत्ति की जांच के साथ ही उनके सभी संपर्कों और संलिप्तता की जांच करते हुए सख़्त कार्रवाई की मांग मुख्यमंत्री चंपाई सोरेन से की है.

    जमीन माफिया. लैंड रिकॉर्ड रूम जमीन लुटेरा बंधु तिर्की सरकार
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबीजेपी ने हेमंत सोरेन पर बोला हमला, जमीन घोटाला में पूरा सिंडिकेट कर रहा था काम
    Next Article रामगढ़ : सभी मस्जिदों में अदा की गई अलविदा जुमा की नमाज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : अलकतरा घोटाले के आरोपी BJP विधायक सत्येंद्र तिवारी का घटिया बयान, CM की मां पर बोले- ‘मर गई है, रो रहे हैं, विलाप कर रहे हैं’

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड में बढ़ी प्रति व्यक्ति आय, लेकिन कर्ज का बोझ भी 39 हजार रुपये प्रति व्यक्ति

    September 27, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    कोयला चोरी और अवैध खनन को बढ़ावा देने के लिए झारखंड सरकार MMDR का कर रही विरोध : अन्नपूर्णा देवी

    September 26, 2026
    क्राइम

    JSSC-CGL पेपर लीक मामला: सीआईडी ने परीक्षा में अनुचित लाभ लेने वाले 3 और अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

    September 26, 2026
    झारखंड

    रांची में जुटे झारखंड ग्रामीण बैंक के कर्मचारी, संगठन की नई कार्ययोजना पर हुआ मंथन

    September 26, 2026
    झारखंड

    श्राद्ध पक्ष 2026: जानिए क्यों जरूरी है गौसेवा और पितृ यज्ञ, दुनिया भर में कैसे होती है पूर्वजों की पूजा?

    September 26, 2026
    Latest Posts

    छत्तीसगढ़: ग्रामसभा को ठेंगा दिखाकर खनन कराने की तैयारी में साय सरकार

    September 27, 2026

    सुप्रीम कोर्ट में भी भ्रष्ट जजों की कमी नहीं : दुष्यंत दवे

    September 27, 2026

    भगत सिंह जयंती : फांसी से पहले क्या पढ़ रहे थे भगत सिंह?

    September 27, 2026

    झारखंड : रांची पुलिस का बॉर्डर सील कर सघन चेकिंग अभियान, अपराधियों पर शिकंजा

    September 27, 2026

    झारखंड : अलकतरा घोटाले के आरोपी BJP विधायक सत्येंद्र तिवारी का घटिया बयान, CM की मां पर बोले- ‘मर गई है, रो रहे हैं, विलाप कर रहे हैं’

    September 27, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.