Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»गोपालगंज : 4 दिनों से लापता युवक की हत्या, रेलवे स्टेशन के पास से मिला शव
    बिहार

    गोपालगंज : 4 दिनों से लापता युवक की हत्या, रेलवे स्टेशन के पास से मिला शव

    Team JoharBy Team JoharJuly 24, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज में 4 दिनों से लापता युवक की अपराधियों ने हत्या कर दी. घटना मांझागढ़ थाना क्षेत्र के कोईनी गांव की है. मृतक युवक की पहचान रवि महतो के रूप में की गई है, जो मौजे कोईनी गांव निवासी को खजांति महतो के पुत्र थे. युवक की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया. पुलिस ने शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है.

    परिजनों के मुताबिक 21 जुलाई को रवि महतो दोपहर 12:00 बजे घर से बाइक से निकले थे. लेकिन, वापस नहीं लौटने पर 22 जुलाई को परिजनों ने गांव के ही सैफ अली और इदु देवान के विरुद्ध अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई. लेकिन, पुलिस ने समय रहते त्वरित कार्रवाई नहीं की, जिसके कारण अपराधियों ने उनकी हत्या कर दी.

    एक महीने पहले जान से मारने की दी थी धमकी 

    वहीं वारदात के बाद से गांव में दो पक्षों के बीच तनाव का माहौल व्याप्त है. मृतक के पिता का आरोप है कि एक माह पूर्व दोनों युवकों ने रवि महतो को जान से मारने की धमकी दी थी. इस बीच उसका अपहरण कर लिया गया. परिजन रवि महतो की खोजबीन कर रहे थे. तब तक पुलिस को सूचना मिली कि मांझागढ़ रेलवे स्टेशन के पास रवि महतो की हाथ पैर बांधकर हत्या कर दी गई है.

    पुलिस ने 2 लोगों को किया गिरफ्तार 

    वहीं बाइक को भी काटकर स्क्रेप में बेच दिया गया है. वहीं, इस मामले में पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनसे गांव पूछताछ की जा रही है. सदर एसडीपीओ संजीव कुमार ने कहा कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा कर लिया जाएगा. उन्होंने कहा कि घटना को लेकर किसी तरह के तनाव नहीं है. पुलिस पूरे गांव पर नजर रख रही है.

    Bihar news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरणवीर सिंह से इंस्पायर हुए विष्णु विशाल, क्लिक करवाई NUDE तस्वीरें, पत्नी ज्वाला गुट्टा बनीं फोटोग्राफर
    Next Article ईरान के दक्षिणी प्रांत में भूकंप के झटके, 5.7 की तीव्रता

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    31 साल का किला ढहा! प्रशांत किशोर ने ली विधायक पद की शपथ

    August 17, 2026
    ट्रेंडिंग

    बिहार : लखीसराय के अशोकधाम मंदिर में भगदड़, 7 महिलाओं की मौत; CM सम्राट ने 4 लाख मुआवजे का किया ऐलान

    August 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार: झारखंड के बाद अब बिहार में भी छात्रों का गुस्सा, भर्ती परीक्षाओं को लेकर 13 अगस्त को बनेगा आंदोलन का रोडमैप

    August 12, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव 2026: प्रशांत किशोर की सबसे बड़ी राजनीतिक जीत, लेकिन बिहार का फैसला नहीं

    August 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सड़कों पर उतरा युवाओं का गुस्सा, क्या बड़े जनआंदोलन की आहट है?

    July 24, 2026
    Latest Posts

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026

    उद्योग के परिभाषा पर सुप्रीम फैसला आज, 48 साल पुराने कानून की बदलेगी तस्वीर?

    August 20, 2026

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.