Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»जोहार ब्रेकिंग»गोलू हत्याकांड का खुलासा: पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को किया गिरफ्तार, जानिए पूरी रिपोर्ट
    जोहार ब्रेकिंग

    गोलू हत्याकांड का खुलासा: पुलिस ने महिला समेत चार लोगों को किया गिरफ्तार, जानिए पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharAugust 22, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    रांची: रांची के बुंडू पुलिस ने गोलू हत्याकांड का खुलासा करते हुए महिला सहित चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार गोलू की हत्या उसकी प्रेमिका ने अपने ससुरालियों की मदद से थी।

    एसएसपी अनीश गुप्ता ने गुरुवार को बताया कि प्रिया से गोलू का शादी के पूर्व से प्रेम संबंध चल रहा था, जो शादी के बाद भी जारी रहा। प्रिया के ससुराल वालों ने गोलू को फोन करके बुलाने को कहा। गोलू के वहां पहुंचने पर प्रिया सहित उसके ससुराल वालों ने मिलकर गोलू की हत्या कर दी। हत्या में पुलिस ने सुभाष गोसाईं, विकास गोसाईं, सोहराई गोसाईं और एक महिला प्रिया कच्छप को गिरफ्तार किया है। एसएसपी ने बताया कि 10 अगस्त को कांची नदी से पुलिस ने अज्ञात शव बरामद किया था। अनुसंधान के दौरान शव की पहचान गोलू कच्छप (22) के रूप में की गयी। जांच में पता चला कि गोलू की आठ अगस्त को ही हत्या कर दी गई थी।
    मामले की गंभीरता को देखते हुए बुंडू अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) अशोक कुमार के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर डोरंडा स्थित गोसाई टोली बड़ा घाघरा में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान हत्या में संलिप्त चार लोगों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने इनके पास से तलवार, हथौड़ी, दो मोबाइल, स्कॉर्पियो गाड़ी, जला हुआ हवाई चप्पल, टी-शर्ट और स्टॉल बरामद किया। पुलिस के अनुसार चारों ने हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। छापेमारी टीम में बुंडू थाना प्रभारी राजकुमार यादव, राम शरणागत सिंह, विनोद पासवान, बेबी झा, गंगा प्रसाद यादव और अमरेंद्र कुमार यादव सहित सशस्त्र बल शामिल थे।

    #Jharkhand News #Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleआईएनएक्स मीडिया निवेश मामले में गिरफ्तार पूर्व वित्त मंत्री पी चिदम्बरम से दूसरे दौर की पूछताछ जारी
    Next Article वृंदावन अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर में नवजात का सौदा होता था 4-4 लाख में, बड़े गिरोह का हो सकता है खुलासा, जाने पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर विधायक सीपी सिंह और मंत्री इरफान अंसारी आमने-सामने

    June 21, 2026

    फादर्स डेः झारखंड के इन पांच पिताओं में है कुछ खास, दो नाम चौंकाएंगे

    June 21, 2026

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026

    झारखंड में क्रा’इम का ग्राफ उछला : तीन महीनों में 13,000+ मामले दर्ज, ह’त्या-लूट-किडनैपिंग के आंकड़े चौंकाने वाले

    June 21, 2026

    खूंटी : पुलिस के साथ मु’ठभेड़ में नक्सली श्रवण दास घायल, अस्पताल में भर्ती

    June 21, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.