Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गिरिडीह : मानवता हुई शर्मसार, गैंगरेप की शिकार महिला को ससुरालवालों ने जलाया
    झारखंड

    गिरिडीह : मानवता हुई शर्मसार, गैंगरेप की शिकार महिला को ससुरालवालों ने जलाया

    Team JoharBy Team JoharJune 9, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह। जिले में घटी घटना ने इंसानियत को तार-तार कर दिया। घटना बेंगाबाद थाना क्षेत्र की है। जहां एक महिला के साथ पहले तो दुष्कर्म हुआ। जुल्म की इंतेहा तो यह रही कि पीड़ित महिला को उसके परिवारवालों का साथ तो मिला नहीं, उल्टे ससुरालवालों ने उसे जला दिया। अधजली हालत में महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    महिला का इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। महिला ने नगर थाना पुलिस के सामने बयान दिया है। अपने बयान में महिला ने अपने ऊपर हुए अत्याचार, वहशी दरिंदों और अपनों के करतूत की सारी कहानी बयां की है। नगर थाना के अवर निरीक्षक अमित कुमार के समक्ष दिए बयान में महिला ने कहा है कि वह रात में शौच के लिए निकली थी तभी गांव के ही सुनील चौधरी और राजकुमार पासी ने उसे पकड़ लिया। उसके बाद जबरन घर से कुछ दूरी पर उसे ले जाया गया जहां पर दोनों ने कई बार दुराचार किया।

    महिला ने बताया कि उसने जब किसी तरह से शोर मचाया तो गांव के कुछ लोगों के अलावा उसके ज्येठ (पति के बड़े भाई) भी पहुंचे. इन लोगों ने उल्टा मेरे साथ ही मारपीट की। वो इतने पर भी नहीं रुके। इसके बाद मेरे शरीर पर मिट्टी का तेल छिड़क कर आग लगा दी गई. जब वह पूरी तरह आग की लपटों में आ गई तो आवाज सुनकर गांव के अन्य लोग पहुंचे और किसी तरह उसके शरीर पर लगी आग को बुझाया गया और इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। पीड़िता के मायकेवालों ने इंसाफ की गुहार लगाई है।

    Crime news Jharkhand news Latest news Online news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleदेवघर: सारठ के सिकटिया डैम में नहाने के क्रम में हुई दो युवकों की मौत
    Next Article बिहार के पूर्व डीआईजी से ठगी करने वाले पांच साइबर अपराधी गिरफ्तार, पूछताछ कर रही पुलिस

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 26 परीक्षाएं रदद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026
    झारखंड

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    CGL समेत TDPL की 8 परीक्षाएं रद्द, 1975 अभ्यर्थियों का भविष्य हुआ प्रभावित

    August 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः नौकरियों में धांधली पर हेमंत सोरेन का सर्जिकल स्ट्राइक, 26 परीक्षाएं रदद्द, 2628 की नौकरी गई

    August 19, 2026

    JPSC गड़बड़ी केस में CID का बड़ा एक्शन, दो और गिरफ्तार; 3 आरोपी 5 दिन के रिमांड पर

    August 18, 2026

    झारखंड : एनएचएम कर्मियों के ईपीएफ का रास्ता साफ, 11 हजार से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा लाभ

    August 18, 2026

    Breaking झारखंड : JPSC-JSSC मामले में अभय तिवारी की पत्नी और सगा भाई गिरफ्तार

    August 18, 2026

    TDPL की परीक्षाएं रद्द होने पर कांग्रेस नेताओं ने सीएम हेमंत सोरेन का जताया आभार, कहा- युवाओं के हित में बड़ा फैसला

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.