Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»गौतम गंभीर को ‘ISIS कश्मीर’ से मिली जान से मारने की धमकी!
    खेल-सिनेमा

    गौतम गंभीर को ‘ISIS कश्मीर’ से मिली जान से मारने की धमकी!

    Team JoharBy Team JoharApril 24, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गंभीर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar live Desk : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुए आतंकी हमले के बाद देश की राजधानी में एक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है. भारतीय क्रिकेट टीम के मुख्य कोच और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के पूर्व सांसद गौतम गंभीर को आतंकवादी संगठन ‘ISIS कश्मीर’ के नाम पर जान से मारने की धमकी मिली है.

    यह धमकी उन्हें एक गुमनाम ईमेल के जरिए भेजी गई. जिसमें केवल तीन शब्द लिखे थे “I kill u”. भले ही यह संदेश छोटा था, लेकिन इसकी गंभीरता को देखते हुए गंभीर ने तुरंत दिल्ली पुलिस से संपर्क किया. इसके बाद उन्होंने अपने और अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग की है.

    साइबर एक्सपर्ट्स कर रहे हैं जांच

    दिल्ली पुलिस की साइबर क्राइम यूनिट इस धमकी की गहन जांच में जुटी है. ईमेल की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए तकनीकी विश्लेषण किया जा रहा है, जिसमें आईपी एड्रेस, सर्वर लोकेशन और डिजिटल ट्रेसिंग शामिल है. पुलिस ने इस धमकी को अत्यंत गंभीर बताया है और कहा है कि इसे भेजने वाले की पहचान जल्द की जाएगी. यह घटना ऐसे समय में सामने आई है जब जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में आतंकी हमला हुआ था. उस हमले के बाद से घाटी में पहले से ही सुरक्षा की स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है. ऐसे में गंभीर को मिली यह धमकी सुरक्षा एजेंसियों के लिए अलर्ट का संकेत है.

    पहले भी मिल चुकी हैं धमकियां

    यह पहली बार नहीं है जब गौतम गंभीर को इस तरह की धमकियां मिली हैं. नवंबर 2021 में भी उन्हें एक समान प्रकार की धमकी भरा ईमेल मिला था. जिसे लेकर तब भी जांच की गई थी. लेकिन इस बार का मामला आतंकवादी संगठन से जुड़े होने का संकेत देता है. जिससे इसकी गंभीरता और बढ़ जाती है. फिलहाल पुलिस इस बात की पुष्टि करने में जुटी है कि क्या यह ईमेल वाकई ‘ISIS कश्मीर’ से जुड़ा है या किसी फर्जी पहचान के तहत भेजा गया है. सभी संभावनाओं की जांच की जा रही है. पुलिस ने गंभीर को अतिरिक्त सुरक्षा देने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है.

    Also Read : RCB vs RR : संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में रियान पराग करेंगे कप्तानी, जानें पिच रिपोर्ट

    anonymous email BJP MP Death Threat Delhi Police Delhi security Gautam Gambhir Gautam Gambhir security Head Coach india news India security Indian cricket team ISIS Kashmir ISIS कश्मीर jammu and kashmir national security Pahalgam terrorism in India Terrorist Attack Terrorist Organization threat email आतंकवाद भारत आतंकवादी संगठन आतंकी हमला गुमनाम ईमेल गौतम गंभीर गौतम गंभीर सुरक्षा जम्मू-कश्मीर जान से मारने की धमकी दिल्ली पुलिस दिल्ली सुरक्षा धमकी ईमेल पहलगाम बीजेपी सांसद भारत खबर भारत सुरक्षा भारतीय क्रिकेट टीम मुख्य कोच राष्ट्रीय सुरक्षा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपहलगाम आतंकी हमले में मारे गए IB अफसर मनीष का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची
    Next Article बोकारो में तैनात जामताड़ा के CISF जवान की बंगाल में हत्या, एक संदिग्ध धराया

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.