Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»RCB vs RR : संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में रियान पराग करेंगे कप्तानी, जानें पिच रिपोर्ट
    खेल-सिनेमा

    RCB vs RR : संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में रियान पराग करेंगे कप्तानी, जानें पिच रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharApril 24, 2025Updated:April 24, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    RCB
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Johar Live Desk : IPL 2025 का 42वां मुकाबला आज बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) और राजस्थान रॉयल्स (RR) के बीच खेला जाएगा. रजत पाटीदार की कप्तानी में दमदार प्रदर्शन कर रही RCB इस सीजन में अब तक 8 में से 5 मुकाबले जीतकर अंक तालिका में +0.472 पॉइंट्स के साथ 4वें स्थान पर बनी हुई है. वहीं, राजस्थान रॉयल्स के लिए यह सीजन अभी तक निराशाजनक रहा है, वह 8 मैचों में महज़ 2 जीत के साथ RR 4 अंकों पर है और -0.633 के नेट रन रेट के साथ 8वें पायदान पर खिसक गई है.

    संजू सैमसन की गैरमौजूदगी में रियान पराग को कप्तानी

    राजस्थान की टीम को इस अहम मुकाबले से पहले एक बड़ा झटका लगा है. कप्तान संजू सैमसन चोट के कारण आज का मैच नहीं खेल पाएंगे. उनकी अनुपस्थिति में युवा ऑलराउंडर रियान पराग टीम की कमान संभालते नजर आएंगे. यह उनके लिए एक बड़ी जिम्मेदारी होगी, खासकर आरसीबी जैसी फॉर्म में चल रही टीम के खिलाफ.

    चिन्नास्वामी स्टेडियम की पिच रिपोर्ट

    एम चिन्नास्वामी स्टेडियम को आमतौर पर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल माना जाता है, लेकिन IPL 2025 में इसका मिजाज कुछ अलग देखने को मिला है. इस सीजन यहां अब तक हुए तीनों मुकाबलों में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम 170 रन का आंकड़ा पार नहीं कर सकी है और सभी मैच हार गई है. पिच पर शुरुआती ओवरों में बल्लेबाजों को संभलकर खेलना होगा. दूसरी पारी में ओस के चलते बल्लेबाजी थोड़ी आसान हो सकती है.

    मौसम का हाल

    बेंगलुरु में आज का मौसम क्रिकेट के लिहाज से काफी हद तक अनुकूल रहने की उम्मीद है. हल्के बादल छाए रहेंगे, लेकिन बारिश की कोई संभावना नहीं है. दिन का तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 23 डिग्री तक रहने की संभावना है. हालांकि, शाम के समय उमस बढ़ सकती है. पिछले मैच में बारिश के कारण ओवर घटा दिए गए थे, लेकिन इस बार दर्शकों को पूरे 20 ओवर के मुकाबले की उम्मीद है.

    टीवी और ऑनलाइन स्ट्रीमिंग

    इस मुकाबले का लाइव टेलीकास्ट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होगा. ऑनलाइन लाइव स्ट्रीमिंग JioCinema ऐप और वेबसाइट पर मुफ्त में उपलब्ध होगी, जिसमें 4K रिजॉल्यूशन और कई भाषा विकल्पों के साथ लाइव आंकड़े भी देखे जा सकते हैं.

    संभावित प्लेइंग-11

    रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) : रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, क्रुणाल पांड्या, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, भुवनेश्वर कुमार, जोश हेजलवुड, यश दयाल.

    राजस्थान रॉयल्स (RR) : रियान पराग (कप्तान), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, नितीश राणा, शुभम दुबे, वानिंदु हसरंगा, शिम्रोन हेटमायर, महेश थीक्षाना, जोफ्रा आर्चर, तुषार देशपांडे.

    मुकाबले पर रहेगी सबकी नजर

    आरसीबी की नजर जीत की हैट्रिक लगाने पर होगी, वहीं राजस्थान की टीम हर हाल में वापसी करना चाहेगी. रजत पाटीदार बनाम रियान पराग की कप्तानी में यह मुकाबला काफी रोमांचक रहने वाला है.

    Also Read : झारखंड में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी, जानें कब मिल सकती है गर्मी से राहत

    Bengaluru weather Cricket News IPL IPL 2025 IPL 2025 live IPL 2025 news IPL 2025 Updates IPL pitch report IPL2025 M. Chinnaswamy Stadium Rajasthan Royals Rajat Patidar RCB vs RR RCB vs RR 2025 Riyan Parag Royal Challengers Bangalore Sanju Samson injury today IPL match आईपीएल 2025 आईपीएल 2025 अपडेट्स आईपीएल 2025 लाइव आईपीएल 2025 समाचार आईपीएल पिच रिपोर्ट आज का आईपीएल मैच आरसीबी बनाम राजस्थान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम क्रिकेट समाचार बेंगलुरु मौसम रजत पाटीदार राजस्थान रॉयल्स रियान पराग रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर संजू सैमसन चोट
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में हीट वेव का येलो अलर्ट जारी, जानें कब मिल सकती है गर्मी से राहत
    Next Article पहलगाम आतंकी हमले में मारे गए IB अफसर मनीष का पार्थिव शरीर पहुंचा रांची

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    सोनम वांगचुक के समर्थन में आए राज ठाकरे, एक्स पर लिखा लंबा लेख

    July 16, 2026
    ट्रेंडिंग

    विश्व सर्प दिवसः झारखंड में 50 तरह के सांप, चार साल में स्नेकबाइट के 9438 मामले

    July 16, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.