Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    18 Apr, 2026 ♦ 10:11 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»साहिबगंज में गंगा का जलस्तर बढ़ा, DC ने जारी किया अलर्ट
    झारखंड

    साहिबगंज में गंगा का जलस्तर बढ़ा, DC ने जारी किया अलर्ट

    Team JoharBy Team JoharJuly 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    साहिबगंज
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Sahibganj : साहिबगंज जिले में गंगा नदी का जलस्तर लगातार बढ़ता जा रहा है, जिससे बाढ़ का खतरा और गंभीर हो गया है। 20 जुलाई 2025 को दोपहर 12:57 बजे तक गंगा का जलस्तर 26.89 मीटर दर्ज किया गया है, जो चेतावनी स्तर (26.25 मीटर) से 64 सेमी ऊपर है। प्रशासन का अनुमान है कि सोमवार सुबह तक यह जलस्तर 27.25 मीटर (खतरे का निशान) तक पहुंच सकता है। इसको लेकर DC हेमंत सती ने अलर्ट जारी किया है।

    इससे जिले के सदर प्रखंड की 13 पंचायतों, तालझारी, राजमहल, और उधवा के कई गांवों में बाढ़ का पानी घुस चुका है। शहर के हबीबपुर, पंप हाउस, और प्रेम नगर जैसे इलाकों में पानी नालियों के रास्ते घरों तक पहुंच रहा है। प्रेम नगर में तो घरों के दरवाजों तक पानी भर गया है और रात में सड़कें जलमग्न होने के कारण आवाजाही कठिन हो गई है।

    स्थानीय लोगों ने बताया कि बारिश में हर साल ऐसी स्थिति बनती है, लेकिन पानी निकासी की कोई स्थायी व्यवस्था नहीं है। धान की फसलें भी बर्बाद हो रही हैं, जिससे किसानों को नुकसान झेलना पड़ रहा है।

    🚨 गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है 🚨
    साहिबगंज में वर्तमान जलस्तर 26.89 मीटर पर पहुंच गया है (चेतावनी स्तर: 26.25 मीटर)।
    पूर्वानुमान के अनुसार यह जलस्तर सोमवार सुबह 6 बजे तक 27.25 मीटर (खतरे का स्तर) तक पहुंच सकता है।

    👉 सतर्क रहें
    👉 प्रशासन के निर्देशों का पालन करें#FloodAlert pic.twitter.com/4cMa8aXA3G

    — DC Sahibganj (@dc_sahibganj) July 20, 2025

    गंगा की सहायक नदियां जैसे कोसी, बागमती, बूढ़ी गंडक और गंडक भी चेतावनी स्तर से ऊपर बह रही हैं।

    प्रशासन की अपील और सावधानियां

    • निचले इलाकों के लोग सुरक्षित स्थानों पर जाएं
    • नावों में क्षमता से अधिक सवारी न करें
    • बाढ़ के पानी में रील्स या वीडियो न बनाएं
    • बच्चों को नदी के पास न जाने दें
    • अफवाहों पर ध्यान न दें और प्रशासन की बात मानें

    आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष से संपर्क करें।

    प्रशासन ने बाढ़ चौकियों को सक्रिय कर दिया है और राहत शिविरों की तैयारी की जा रही है। स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

    Also Read : सुमित सिंह यादव ह’त्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

    उधवा किसानों की परेशानी खतरे का निशान गंगा नदी गंगा नदी जलस्तर 2025 गंगा बाढ़ ग्रामीण क्षेत्र चेतावनी स्तर जल निकासी समस्या जलमग्न सड़कें जलस्तर जिला प्रशासन झारखंड बाढ़ तालझारी धान की फसल नालियों का पानी पंप हाउस प्राकृतिक आपदा प्रेम नगर फसल नुकसान बाढ़ बाढ़ अलर्ट बाढ़ प्रभावित क्षेत्र बारिश राजमहल साहिबगंज साहिबगंज प्रशासन साहिबगंज बाढ़ 2025 हबीबपुर हेमंत सती
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसुमित सिंह यादव ह’त्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी
    Next Article आपसी रंजिश में पूरे परिवार पर हमला, पिता-बेटे समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल, एक आरोपी गिरफ्तार

    Related Posts

    झारखंड

    झारखंड में पेट्रोल-डीजल पर सख्ती, जमाखोरी रोकने के लिए पंपों पर कड़ी निगरानी

    April 18, 2026
    झारखंड

    भाषा विवाद में फंसी जेटेट नियमावली 2026, कैबिनेट से प्रस्ताव स्थगित, 21 अप्रैल से आवेदन तय

    April 18, 2026
    झारखंड

    झारखंड में शिक्षक भर्ती की तैयारी तेज, 3451 पदों के लिए परीक्षा तिथि घोषित

    April 18, 2026
    Latest Posts

    सीएम बनते ही बदला अंदाज, 48 घंटे में सम्राट ने दिखाया BJP स्टाइल

    April 18, 2026

    झारखंड में पेट्रोल-डीजल पर सख्ती, जमाखोरी रोकने के लिए पंपों पर कड़ी निगरानी

    April 18, 2026

    भाषा विवाद में फंसी जेटेट नियमावली 2026, कैबिनेट से प्रस्ताव स्थगित, 21 अप्रैल से आवेदन तय

    April 18, 2026

    झारखंड में शिक्षक भर्ती की तैयारी तेज, 3451 पदों के लिए परीक्षा तिथि घोषित

    April 18, 2026

    झारखंड में हीट वेव का खतरा, तीन दिन का अलर्ट जारी

    April 18, 2026

    © 2026 Johar LIVE. Designed by Launching Press. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.