Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»जोहार ब्रेकिंग»सुमित सिंह यादव ह’त्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी
    जोहार ब्रेकिंग

    सुमित सिंह यादव ह’त्याकांड का खुलासा, दो गिरफ्तार, तीन की तलाश जारी

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkJuly 20, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    सुमित
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा पुलिस ने सुमित सिंह यादव हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने दो संदेही गुनहगार को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों के नाम अभिजीत अधिकारी और सौरभ राज उर्फ विक्टर बताये गये। करीब 28 साल का अभिजीत अधिकारी चाईबासा के सदर थाना क्षेत्र के छोटा नीमडीह का रहने वाला है। वहीं, सौरभ राज उर्फ विक्टर मुफस्सिल थाना क्षेत्र के न्यू कॉलोनी टुंगरी में रहता है। पुरानी रंजिश के सुमित सिंह यादव की हत्या कर दी गयी थी। इस काम में अभिजीत और सौरफ तीन और लोगों ने इन दोनों का साथ दिया था। इस बात का खुलासा चाईबासा के सदर SDPO बाहमन टुटी ने मीडिया के सामने किया है।

    SDPO बाहमन टुटी ने मीडिया को बताया कि बीते 13 जुलाई को सुमित सिंह यादव की गोली मार कर हत्या कर दी गयी थी। इस दुस्साहसिक वारदात को रात के करीब पौने दस बजे अंजाम दिया गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए चाईबासा पुलिस कप्तान राकेश रंजन ने SIT गठित की। गठित SIT ने तफ्तीश शुरू की। टेक्निकल सेल की मदद ली गयी। इलाके में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगाला तो पांच संदेही गुनहगारों की शिनाख्त हो गयी। पुलिस ने छापेमारी कर दो आरोपियों को धर दबोचा। गिरफ्तार आरोपियों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया। पुलिस को दिये अपने बयान में बताया कि इन लोगों का सुमित सिंह यादव के साथ पुरानी अदावत थी, इस चलते मौका मिलते ही उसे टपका दिया। गिरफ्तार अभिजीत अधिकारी और सौरभ राज उर्फ विक्टर की निशानदेही पर पुलिस ने उनका शर्ट जब्त किया है। वारदात को अंजाम देने के आरोपियों ने वही शर्ट पहना हुआ था। शर्ट पर सुमित के खून से सना हुआ मिला। गिरफ्तार दोनों संदेही को पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। वहीं, उनके तीन साथियों को अरेस्ट करने के वास्ते पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

    Also Read : रांची में 24 घंटे में 73 बार बिजली गुल रहती है : बाबूलाल मरांडी

    search for three continues Sumit Singh Yadav murder case solved two arrested तीन की तलाश जारी दो गिरफ्तार सुमित सुमित सिंह यादव हत्याकांड का खुलासा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Article‘डॉन’ फेम डायरेक्टर चंद्र बरोट का निधन
    Next Article साहिबगंज में गंगा का जलस्तर बढ़ा, DC ने जारी किया अलर्ट

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026
    क्राइम

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026
    क्राइम

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026
    आदिवासी

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026
    Latest Posts

    राष्ट्रीय प्रसारण दिवस: जिसने अनपढ़ भारत को भी सुनाया देश-दुनिया का हाल, रेडियो के ऐतिहासिक सफर की कहानी

    July 23, 2026

    झारखंड में SC-ST एक्ट के आरोपियों की अब खैर नहीं, होगी ताबड़तोड़ छापेमारी

    July 23, 2026

    युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: पेपर लीक पर पीएम मोदी का सख्त रुख

    July 23, 2026

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.