Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»झारखंड»रांची में 24 घंटे में 73 बार बिजली गुल रहती है : बाबूलाल मरांडी
    झारखंड

    रांची में 24 घंटे में 73 बार बिजली गुल रहती है : बाबूलाल मरांडी

    Team JoharBy Team JoharJuly 20, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    रांची
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राजधानी रांची में लगातार हो रही बारिश से बिजली व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई है। बीते 24 घंटे में 73 बार बिजली कटौती हुई, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ी। कई ज़रूरी काम ठप हो गए हैं और आमजन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है।

    इस मामले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को घेरते हुए बिजली व्यवस्था को तुरंत दुरुस्त करने की मांग की है। बाबूलाल मरांडी ने ट्वीट कर कहा, “बिजली व्यवस्था की यह बदहाल स्थिति शर्मनाक है। रांची में 24 घंटे में 73 बार बिजली गई। जबकि ऊर्जा विभाग खुद मुख्यमंत्री के अधीन है।”

    उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि स्काडा सिस्टम बीते एक हफ्ते से खराब है, और बारिश के चलते हालात और बिगड़ गए हैं। मरांडी ने सीएम से तत्काल अधिकारियों को निर्देश देकर व्यवस्था सुधारने की मांग की है।

    बारिश के मौसम में रांची समेत पूरे प्रदेश की बिजली व्यवस्था चरमरा गई है।

    ऊर्जा विभाग मुख्यमंत्री @HemantSorenJMM जी के अधीन है, इसके बावजूद बिजली व्यवस्था की ये बदहाल तस्वीर बेहद शर्मनाक है। राजधानी रांची के सर्किल में 24 घंटे में 73 बार बिजली काटी गई।

    एक हफ्ते से स्काडा सिस्टम… pic.twitter.com/BzgfbcFa2C

    — Babulal Marandi (@yourBabulal) July 20, 2025

    लोगों की नाराज़गी

    लगातार बिजली जाने से न सिर्फ घरों में दिक्कत हो रही है, बल्कि ऑफिस, अस्पताल और ऑनलाइन क्लासेज़ भी प्रभावित हो रहे हैं। नागरिकों ने सोशल मीडिया पर अपनी नाराज़गी भी जताई है।

    Also Read : JSBCL के हाथों में शराब बिक्री आने से अचानक बढ़ गया कलेक्शन, 17 दिनों में 2.80 करोड़ की बढ़त

     

    ऊर्जा विभाग झारखंड ताजा खबर झारखंड पॉलिटिक्स झारखंड बारिश 2025 झारखंड बिजली व्यवस्था झारखंड बिजली समस्या झारखंड मानसून झारखंड सरकार बाबूलाल मरांडी बिजली कटौती बिजली गुल रांची बिजली विभाग झारखंड भाजपा बनाम झामुमो मानसून में बिजली संकट मुख्यमंत्री झारखंड रांची न्यूज रांची पावर कट रांची बिजली संकट स्काडा सिस्टम हेमंत सोरेन
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleलातेहार शहर में घुस आया जंगली हाथी, लोगों में दहशत
    Next Article ये 5 जूस हैं नारियल पानी का सस्ता और सेहतमंद विकल्प, आपको रखेंगे तरोताजा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नशामुक्त सिमडेगा की मुहिम को मिली रफ्तार, डीसी ने रवाना किया जागरूकता रथ

    June 15, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    हेमंत कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर मुहर, रांची की सड़कों से लेकर पलामू की सिंचाई योजना तक करोड़ों की सौगात

    June 15, 2026
    Latest Posts

    घरों में सेंधमारी करने वाले गिरोह की रांची पुलिस ने खोली पूरी कुंडली, सरगना समेत दो गिरफ्तार

    June 15, 2026

    नशामुक्त सिमडेगा की मुहिम को मिली रफ्तार, डीसी ने रवाना किया जागरूकता रथ

    June 15, 2026

    हेमंत कैबिनेट की बैठक में 23 प्रस्तावों पर मुहर, रांची की सड़कों से लेकर पलामू की सिंचाई योजना तक करोड़ों की सौगात

    June 15, 2026

    अब कोई बच्चा नहीं रहेगा उपेक्षित, “सतर्क सिमडेगा” से मिलेगा संरक्षण और सहारा

    June 15, 2026

    नशा, साइबर ठगी और सड़क हादसों से बचने का पाठ पढ़ा गई रांची पुलिस

    June 15, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.