Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»नशीली कैप्सूल तस्करी केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, सिमडेगा पुलिस की कार्रवाई
    झारखंड

    नशीली कैप्सूल तस्करी केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, सिमडेगा पुलिस की कार्रवाई

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 4, 2026Updated:April 4, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    कैप्सूल तस्करी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Simdega : सिमडेगा थाना में दर्ज नशीली कैप्सूल तस्करी मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। इस केस में फरार चल रहे आरोपी शेख अराफात को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। यह मामला 9 मार्च को कांड संख्या 40/26 के तहत दर्ज हुआ था, जिसमें बीएनएस और एनडीपीएस एक्ट की धाराएं लगाई गई थीं।

    गुप्त सूचना पर हुई थी छापेमारी

    दरअसल, 8 मार्च को पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि चीकटोली नैगमटोली इलाके में जाहिद खलिफा नाम का युवक बाइक से घूम-घूमकर प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बेच रहा है। सूचना के बाद एसडीपीओ के नेतृत्व में टीम गठित कर छापेमारी की गई और जाहिद खलिफा को मौके से गिरफ्तार कर लिया गया।

    120 नशीली कैप्सूल बरामद

    छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद की थीं। बरामदगी में Pyeevon Spas Plus के 5 पत्ते यानी कुल 60 कैप्सूल और Nitrazepam के 6 पत्ते यानी कुल 60 कैप्सूल शामिल हैं। इस तरह कुल मिलाकर 120 प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल जब्त किए गए।

    पूछताछ में सामने आया सहयोगी का नाम

    गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में जाहिद खलिफा ने अपने सहयोगी के रूप में शेख अराफात का नाम बताया था, जो खैरनटोली (चट्टान मोहल्ला) का रहने वाला है। इसके बाद पुलिस ने उसकी तलाश शुरू कर दी थी।

    फरार आरोपी भी दबोचा गया

    लगातार छापेमारी के बाद शनिवार को पुलिस ने शेख अराफात (उम्र करीब 23 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    नशा कारोबार पर पुलिस की सख्ती

    इस कार्रवाई से साफ है कि सिमडेगा पुलिस नशे के कारोबार के खिलाफ लगातार सख्त कार्रवाई कर रही है। पुलिस का कहना है कि ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

    Also Read : झारखंड में शिक्षक बहाली पर सुस्ती, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं भरे गए 2034 पद

    anti drug अभियान Jharkhand banned capsules seizure BNS 2023 case Crime news Jharkhand drug peddler arrested drug trafficking Simdega illegal drug trade India Jharkhand police action Latest news narcotics case Jharkhand NDPS Act Jharkhand Nitrazepam capsules Pyeevon Spas Plus Simdega drug case Simdega latest news Simdega police news Today News Trending News
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड में शिक्षक बहाली पर सुस्ती, हाईकोर्ट के आदेश के बाद भी नहीं भरे गए 2034 पद
    Next Article हजारीबाग बलि कांड पर सियासत तेज, झामुमो-आप ने मांगी फांसी, भाजपा से सवाल

    Related Posts

    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    क्राइम

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ‘चुनाव आयोग हटाओ, देश बचाओ’, ज्ञानेश कुमार के खिलाफ उद्धव-राज ठाकरे का मार्च

    October 4, 2026
    Latest Posts

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    “यह हिरासत नहीं किडनैपिंग है…”: AISA अध्यक्ष नेहा बोरा की गिरफ्तारी पर मचा घमासान

    October 4, 2026

    झारखंड : चेन स्नैचरों से रांची पुलिस की मुठभेड़, रंगीला के पैर में लगी गोली; 5 सोने की चेन बरामद

    October 4, 2026

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.