Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»चतरा»हजारीबाग बलि कांड पर सियासत तेज, झामुमो-आप ने मांगी फांसी, भाजपा से सवाल
    चतरा

    हजारीबाग बलि कांड पर सियासत तेज, झामुमो-आप ने मांगी फांसी, भाजपा से सवाल

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyApril 4, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    बयानबाजी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chatra : हजारीबाग के विष्णुगढ़ में नाबालिग किशोरी की बलि की घटना ने पूरे राज्य को झकझोर दिया है। इस मामले को लेकर अब राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो गई है। सभी दल इस घटना को समाज पर कलंक बता रहे हैं और दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग कर रहे हैं।

    आम आदमी पार्टी ने सख्त कानून की उठाई मांग

    आम आदमी पार्टी ने रांची में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर इस घटना की कड़ी निंदा की। पार्टी के प्रदेश प्रभारी (विधि प्रकोष्ठ) अमित कुमार ने कहा कि यह सिर्फ अपराध नहीं, बल्कि समाज की बड़ी विफलता है। उन्होंने कहा कि आज भी अंधविश्वास और नरबलि जैसी घटनाएं होना शिक्षा और स्वास्थ्य व्यवस्था की कमजोरियों को दिखाता है। AAP ने मांग की कि राज्य में ऐसा सख्त कानून बनाया जाए, जिसमें नरबलि जैसे अपराधों के लिए स्पष्ट और कठोर सजा का प्रावधान हो।

    झामुमो ने भाजपा पर उठाए सवाल

    देवघर में झामुमो ने इस मामले को लेकर भाजपा पर सीधा निशाना साधा। जिला अध्यक्ष संजय कुमार शर्मा ने कहा कि घटना दुखद है, लेकिन भाजपा की प्रतिक्रिया सवाल खड़े करती है। उन्होंने पूछा कि अगर आरोपी का भाजपा से कोई संबंध नहीं है, तो उसके साथ पार्टी नेताओं की तस्वीरें कैसे सामने आ रही हैं। झामुमो ने आरोप लगाया कि भाजपा इस मामले में सच छिपाने की कोशिश कर रही है।

    चतरा में भी झामुमो ने जताया शोक

    चतरा में झामुमो जिला अध्यक्ष नीलेश ज्ञासन ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए दोषियों के लिए सख्त सजा की मांग की। उन्होंने कहा कि अंधविश्वास के कारण हुई यह घटना बेहद दर्दनाक है और समाज को झकझोर देने वाली है। उन्होंने पुलिस की त्वरित कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि सभी आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।

    फांसी की मांग, सियासी आरोप-प्रत्यारोप तेज

    झामुमो नेताओं ने इस मामले में शामिल सभी आरोपियों को फांसी देने की मांग की है। साथ ही भाजपा पर आरोप लगाया कि वह इस संवेदनशील मुद्दे को राजनीतिक और सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश कर रही है।

    Also Read : नशीली कैप्सूल तस्करी केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, सिमडेगा पुलिस की कार्रवाई

    AAP Jharkhand statement anti superstition law Chatra JMM reaction death penalty demand Deoghar political news Hazaribagh sacrifice case human sacrifice Jharkhand jharkhand crime news Jharkhand Politics News JMM vs BJP Latest news Law and Order Jharkhand Minor Girl Murder Case Political Controversy Jharkhand superstition crime India Today News Trending News Vishnugadh incident
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleनशीली कैप्सूल तस्करी केस में फरार आरोपी गिरफ्तार, सिमडेगा पुलिस की कार्रवाई
    Next Article नीलामी विवाद में लातेहार DMO को झटका, हाईकोर्ट ने कहा- 28 लाख तुरंत चुकाएं

    Related Posts

    क्राइम

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    नया खुलासा; लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को मारनेवाला कोविड वायरस किसने बनाया

    June 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026
    Latest Posts

    चतरा में मुठभेड़, पांच गिरफ्तार, अपहृतों का क्या हुआ… जानिये

    June 20, 2026

    नया खुलासा; लगभग डेढ़ करोड़ लोगों को मारनेवाला कोविड वायरस किसने बनाया

    June 20, 2026

    आखिर सरयू राय कांग्रेस को सरकार से क्यों निकाल फेंकना चाहते हैं

    June 20, 2026

    रांची स्टेशन रोड गुरुद्वारा की नई कमेटी का गठन, सर्वसम्मति से चुने गए 15 सदस्य

    June 19, 2026

    आवेश राणा के इशारा पर हुआ था RSS कार्यालय पर हमला, लखनऊ में भी देना था घटना को अंजाम

    June 19, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.