Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»बिहार»पटना में ट्रैफिक पोस्ट से लेकर कंट्रोल रूम तक महिलाओं ने संभाली कमान
    बिहार

    पटना में ट्रैफिक पोस्ट से लेकर कंट्रोल रूम तक महिलाओं ने संभाली कमान

    Team JoharBy Team JoharMarch 8, 2025Updated:March 8, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    दिवस
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर CM नीतीश कुमार ने ‘महिला दिवस पर एक नई मिसाल, पटना ट्रैफिक की जिम्मेदारी महिलाओं के हाथ’ कार्यक्रम में राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किए गए प्रयासों को साझा किया. उन्होंने कहा कि बिहार सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कदम उठा रही है और इसी के तहत राज्य पुलिस बल में महिलाओं के लिए 35 प्रतिशत आरक्षण का प्रावधान किया गया है. इसके परिणामस्वरूप बिहार पुलिस में लगभग 30,000 महिला पदाधिकारी और पुलिसकर्मी कार्यरत हैं.

    CM ने पटना ट्रैफिक पुलिस द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए उठाए गए कदमों की सराहना की. उन्होंने बताया कि पटना शहरी क्षेत्र की ट्रैफिक व्यवस्था को नियंत्रित करने में 450 से अधिक महिला पुलिसकर्मी काम कर रही हैं. इसके अलावा, आठ महिला क्विक रिस्पांस टीम ‘डॉल्फिन्स’ का गठन किया गया है. जिसमें सभी अधिकारी, कांस्टेबल और ड्राइवर महिलाएं हैं. CM ने यह भी बताया कि 26 जनवरी 2025 को आयोजित राज्यस्तरीय परेड में पहली बार पटना ट्रैफिक पुलिस की महिला टुकड़ी ने भाग लिया, जो एक बड़ा प्रेरणादायक उदाहरण पेश करती है.

    पिछले समय में अधिकांश ट्रैफिक चौकियों में महिलाओं के लिए बुनियादी सुविधाओं का अभाव था. इस समस्या के समाधान के लिए CM के निर्देश पर मिशन मोड में पटना शहरी क्षेत्र की 54 ट्रैफिक चौकियों को पूरी तरह से कार्यात्मक बनाने का लक्ष्य रखा गया है. आज से पटना के चार प्रमुख स्थानों—चिड़ियाखाना गेट नंबर-2, सगुना मोड़, नवीन सचिवालय मोड़ और हड़ताली मोड़—पर मॉडल ट्रैफिक पोस्ट का संचालन शुरू हो गया है. जो महिलाओं के लिए कार्यस्थल पर बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराएगा. CM ने इस कदम को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक और महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया और राज्य सरकार के प्रयासों को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया.

    Also Read : रांची के समाहरणालय ब्लॉक बी में शिशु गृह का DC ने किया शुभारंभ

    Bihar bihar government Bihar police CM Nitish Kumar CM नीतीश कुमार Female Officers Female Police Personnel International Women's Day Patna traffic reservation State Police Force Women Police Women's Day Women's Empowerment Women's Rights अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस आरक्षण पटना ट्रैफिक बिहार बिहार पुलिस बिहार सरकार महिला अधिकार महिला दिवस महिला पदाधिकारी महिला पुलिस महिला पुलिसकर्मी महिला सशक्तिकरण राज्य पुलिस बल
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची के समाहरणालय में शिशु गृह का DIG और DC ने किया शुभारंभ
    Next Article रांची में होगा फाल्गुन सतरंगी महोत्सव, 9 मार्च को आगाज

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    कांग्रेस के प्रदर्शन पर बीजेपी का पलटवार, रांची-पटना में घेराव से बढ़ा सियासी पारा

    July 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहारः बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर का पलड़ा कैसे है भारी, बता रहे हैं शिवानंद तिवारी

    July 15, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग: बिहार भेजी जा रही 10 हजार लीटर अवैध शराब धराया, तीन तस्कर गिरफ्तार

    July 14, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बांकीपुर उपचुनाव : प्रशांत किशोर ने भरा पर्चा, नामांकन के तुरंत बाद हिरासत में ली गयीं तेज प्रताप यादव की प्रत्याशी

    July 13, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    “BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष की औकात बूथ अध्यक्ष जितनी भी नहीं”… बांकीपुर प्रत्याशी बदला तो भाजपा पर बरसा राजद

    July 11, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    Latest Posts

    जेपीएससी परीक्षा मामले में बड़ी कार्रवाई. एफआईआर दर्ज, पांच गिरफ्तार

    July 22, 2026

    नौ जनजातीय और क्षेत्रीय भाषाओं ने रखी अपनी बात, 11 सूत्री मांग-पत्र सौंपा

    July 22, 2026

    हेमंत सोरेन की पहल से झारखंड में शुरू होगा पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान

    July 22, 2026

    हजारीबाग कोषागार अवैध वेतन निकासी मामला: सौरभ कुमार सिंह की जमानत याचिका खारिज

    July 22, 2026

    झारखंड ने राज्य का पहला फिल्म इंस्टीट्यूट स्थापित करने के लिए SRFTI के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए

    July 22, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.