Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»चाईबासा में शुरू हुआ निःशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग कार्यक्रम, युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए किया जा रहा है तैयार
    झारखंड

    चाईबासा में शुरू हुआ निःशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग कार्यक्रम, युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए किया जा रहा है तैयार

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyJune 29, 2025No Comments2 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    चाईबासा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Chaibasa : चाईबासा जिले में रविवार को भारी बारिश के बावजूद टाटा कॉलेज मैदान में युवाओं के लिए निःशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग कार्यक्रम का सफलतापूर्वक शुभारंभ किया गया। यह पहल केएनटी चाईबासा केंद्र के पदाधिकारियों और सेवानिवृत्त बीएसएफ जवानों के संयुक्त प्रयास से शुरू की गई है, जिसका उद्देश्य युवाओं को सुरक्षा बलों में भर्ती के लिए तैयार करना है।

    कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर केएनटी के संरक्षक ज्ञान सिंह दोराईबुरू, वरिष्ठ सलाहकार तुरी सुंडी, जयसिंह कुंटिया और विश्वजीत दोराईबुरू उपस्थित थे। ट्रेनिंग का संचालन सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान अनाचक्र पुरती और उनकी टीम द्वारा किया जा रहा है।

    युवाओं में दिखा उत्साह, लड़कियों की भी भागीदारी

    बारिश के बावजूद कार्यक्रम में 11 युवाओं ने भाग लिया, जिनमें 3 लड़कियां भी शामिल रहीं। सभी प्रतिभागियों ने अपना पंजीकरण करा लिया है और सोमवार सुबह 6:00 बजे से नियमित ट्रेनिंग शुरू होगी। इनमें से तीन युवकों ने हाल ही में उत्पाद सिपाही की फिजिकल परीक्षा पास की है, जिन्हें अब लिखित परीक्षा की तैयारी के लिए मार्गदर्शन भी दिया जाएगा।

    पे बैक टू सोसाइटी की भावना से प्रेरित

    केएनटी की यह पहल ‘पे बैक टू सोसाइटी’ की सोच पर आधारित है। संस्था भविष्य में शिक्षा, स्किल ट्रेनिंग, मोटिवेशनल क्लासेस और मॉक इंटरव्यू जैसे क्षेत्रों में भी काम करने की योजना बना रही है।

    चक्रधरपुर और कुचाई में पहले से सफल संचालन
    इससे पहले केएनटी के चक्रधरपुर और कुचाई केंद्र में यह कार्यक्रम पहले से सफलतापूर्वक संचालित हो रहा है। चक्रधरपुर में दया सागर केराई और कुचाई में पूर्व सैनिक लखिन्द्र भूमिज और सिकंदर सोय युवाओं को प्रशिक्षण दे रहे हैं।

    युवाओं से अपील

    केएनटी की कोर कमेटी, कार्यकारी समिति और शिक्षकों के सामूहिक प्रयास से यह कार्यक्रम जनहित में एक प्रभावशाली पहल के रूप में उभर रहा है। चाईबासा और आसपास के युवाओं से अपील की गई है कि वे आगामी होमगार्ड, अग्निवीर और एसएससी (जीडी) जैसी भर्तियों की तैयारी के लिए इस निःशुल्क प्रशिक्षण का लाभ उठाएं और प्रत्येक सुबह टाटा कॉलेज मैदान पहुंचकर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने की दिशा में कदम बढ़ाएं।

    Also Read : भारी बारिश और भूस्खलन के खतरे के बीच चारधाम यात्रा एक दिन के लिए स्थगित

    Agniveer recruitment BSF Trainers chaibasa Chaibasa News Chaibasa Rain Free Physical Training Home Guard Recruitment Inspirational Initiative Jharkhand Youth KNT Chaibasa Physical Preparation Physical Training Program Recruitment Training Retired BSF Personnel Security Forces Recruitment Social Service SSC GD Tata College Ground Training Program Youth Preparation अग्निवीर भर्ती एसएससी जीडी केएनटी चाईबासा चाईबासा चाईबासा बारिश चाईबासा समाचार झारखंड युवा टाटा कॉलेज मैदान निःशुल्क फिजिकल ट्रेनिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम प्रेरणादायक पहल फिजिकल ट्रेनिंग कार्यक्रम फिजिकल तैयारी बीएसएफ ट्रेनर भर्ती प्रशिक्षण युवाओं की तैयारी समाज सेवा सुरक्षा बल भर्ती सेवानिवृत्त बीएसएफ जवान होमगार्ड भर्ती
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleएक रात में पांच दुकानों में चोरी, लाखों की नकदी और सामान ले उड़े चोर
    Next Article सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीश सूर्यकांत ने बाबा बैद्यनाथ मंदिर में की पूजा अर्चना

    Related Posts

    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मईयां सम्मान योजना से महिलाओं को मिली आत्मनिर्भरता की नई पहचान

    July 18, 2026
    क्राइम

    नक्सलमुक्त भारत के दावों के बीच ‘चारू फोर्टनाइट’ को लेकर क्यों अलर्ट पर हैं सुरक्षा एजेंसियां?

    July 18, 2026
    Latest Posts

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026

    राम मंदिर ट्रस्ट पर सियासत तेज, राहुल-खड़गे बोले- बताइए श्रद्धालुओं के दान का हिसाब

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.