Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»फर्जी ट्रेडिंग ऐप से 2.07 करोड़ की ठगी, झारखंड CID ने बंगाल से आरोपी को दबोचा
    झारखंड

    फर्जी ट्रेडिंग ऐप से 2.07 करोड़ की ठगी, झारखंड CID ने बंगाल से आरोपी को दबोचा

    Team JoharBy Team JoharJanuary 31, 2026No Comments3 Mins Read2
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    ठगी
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : झारखंड सीआईडी की साइबर क्राइम थाना पुलिस ने ऑनलाइन निवेश के नाम पर 2 करोड़ 7 लाख रुपए की ठगी करने वाले गिरोह का खुलासा किया है। इस मामले में पश्चिम बंगाल के उत्तरी 24 परगना से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। यह मामला साइबर थाना कांड संख्या 160/25 के तहत 16 दिसंबर 2025 को दर्ज किया गया था। पीड़ित ने पुलिस को बताया था कि उसे फर्जी निवेश योजना के जरिए ठगी का शिकार बनाया गया।

    व्हाट्सएप ग्रुप से शुरू हुई ठगी

    जांच में सामने आया है कि ठगों ने पीड़ित को “DIGITAL ASSETS” नाम के व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ा था। इस ग्रुप में रोजाना आकर्षक ट्रेडिंग ऑफर और मुनाफे के स्क्रीनशॉट भेजे जाते थे, जिससे लोगों का भरोसा बनाया जाता था। इसके बाद पीड़ित को “GLOBIXVAULT” नाम का एक फर्जी ट्रेडिंग ऐप डाउनलोड करवाया गया। इस ऐप पर नकली मुनाफा दिखाकर उसे और ज्यादा निवेश के लिए उकसाया गया।

    अलग-अलग खातों में ट्रांसफर कराए पैसे

    ठगों के झांसे में आकर पीड़ित ने अलग-अलग बैंक खातों में करीब 2.07 करोड़ रुपए ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिनों बाद जब पैसे निकालने की कोशिश की गई तो संपर्क टूट गया। तब जाकर पीड़ित को ठगी का एहसास हुआ। इसके बाद पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराई।

    बंगाल से पकड़ा गया आरोपी

    मामले की जांच के दौरान झारखंड सीआईडी की टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर एक आरोपी की पहचान की। इसके बाद उत्तरी 24 परगना पुलिस के सहयोग से पश्चिम बंगाल से आरोपी को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आरोपी का नाम अभिषेक बेरा (26) है। वह थाना घोला क्षेत्र के मुरागच्छा, जगबेरिया का रहने वाला है।

    लैपटॉप, मोबाइल और डेबिट कार्ड बरामद

    पुलिस ने आरोपी के पास से एक लैपटॉप, दो मोबाइल फोन, तीन सिम कार्ड, पांच डेबिट कार्ड और कई अहम दस्तावेज बरामद किए हैं। पुलिस को आशंका है कि आरोपी किसी बड़े साइबर ठगी गिरोह से जुड़ा हो सकता है। फिलहाल पुलिस उसके नेटवर्क और अन्य साथियों की तलाश में जुटी है।

    पुलिस की अपील: निवेश से पहले जांच जरूरी

    साइबर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया, व्हाट्सएप और टेलीग्राम पर मिलने वाले निवेश ऑफर से सावधान रहें।

    • अनजान लिंक पर क्लिक न करें।
    • किसी भी अनधिकृत ऐप में पैसा न लगाएं।
    • बिना जांच-पड़ताल के किसी खाते में पैसे ट्रांसफर न करें।
    • केवल सरकारी मान्यता प्राप्त प्लेटफॉर्म पर ही निवेश करें।

    ठगी होने पर तुरंत करें शिकायत

    अगर कोई साइबर ठगी का शिकार होता है तो तुरंत साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या [www.cybercrime.gov.in](http://www.cybercrime.gov.in) पर शिकायत दर्ज करें। साथ ही नजदीकी थाना या साइबर सेल को भी सूचना दें।

    Also Read : कंटाही घाट से जवान लड़के का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका

    2.07 करोड़ Abhishek Bera accused arrested Cid cyber crime Digital Assets Fake Trading App fraud Investment Fraud jharkhand Jharkhand news online fraud West Bengal अभिषेक बेरा आरोपी गिरफ्तार ऑनलाइन फ्रॉड झारखंड झारखंड न्यूज ठगी डिजिटल एसेट्स निवेश धोखाधड़ी पश्चिम बंगाल फर्जी ट्रेडिंग ऐप साइबर क्राइम ₹2.07 Crore
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने एक को दबोचा
    Next Article वकील पुत्र ने पूछा- मेरे अंगने में तेरा क्या काम है, और मचा बवाल…(VIDEO)

    Related Posts

    झारखंड

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026
    JPSC / JSSC

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी-जेएसएससी विवाद में बाबूलाल की बड़ी मांग, कहा- सीआईडी नहीं, सीबीआई करे सभी परीक्षाओं की जांच

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: रिम्स में डॉक्टरों की कमी दूर करने की तैयारी, साल के अंत तक सभी टीचिंग पद भरने का लक्ष्य

    August 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आंदोलन खत्म, छात्रों के बदले सुर: हेमंत सोरेन को धन्यवाद, बोले- छात्र हित में लिया बड़ा फैसला

    August 19, 2026
    Latest Posts

    सुदेश महतो का सरकार पर बड़ा हमला, खान-खनिज बिल और परीक्षा रद्द करने पर उठाए सवाल

    August 20, 2026

    JPSC परीक्षा रद्द: नौकरी गंवाने के बाद डिप्टी कलेक्टर सोनम कुमारी पहुंचीं हाईकोर्ट

    August 20, 2026

    क्या मुस्लिम बहुविवाह संविधान के खिलाफ? सुप्रीम कोर्ट ने केंद्र से मांगा जवाब

    August 20, 2026

    कॉकपिट से सत्ता के गलियारों तक, राजीव गांधी की जिंदगी, जिसने भारत को 21वीं सदी का सपना दिखाया

    August 20, 2026

    टीडीपीएल के यूपी ऑफिस को झारखंड सीआईडी ने किया सील, साल 2024-25 में 19.62 करोड़ रही है कंपनी की कमाई

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.