Ranchi : सुखदेवनगर थाना क्षेत्र का किशोरगंज इलाका उस वक्त गहमागहमी के भेंट चढ़ गया जब किन्नरों के साथ मारपीट शुरु हो गई। फिर देखते-देखते पूरा किशोरगंज इलाका जाम हो गया। दरअसल, मामला किशोरगंज रोड़- 5 में मनमोहन साहू नामक वकील साहेब के घर से जुड़ा है। किन्नरों की टोली वकील साहेब के घर में खुशयाली लेने के लिए पहुंची थी। तभी वकील साहेब के पुत्र ने बिना बात किन्नरों की जमकर धुनाई कर दी। इसके बाद किशोरगंज रोड-1 में किन्नरों की टोली ने सड़क जाम कर दिया और आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर मांग करने लगे। सूचना मिलने पर सुखदेवनगर थाना की पुलिस, पीसीआर मौके पर पहुंची। इसके बाद तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी राजन कुमार साहू को हिरासत में लिया है। हालांकि, इस मामले में अभी तक किन्नरों की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं हुई है।
Also Read : एक मांग, दूसरा विरोध—प्रशासन के सामने बड़ी चुनौती

