Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»क्राइम»कंटाही घाट से जवान लड़के का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका
    क्राइम

    कंटाही घाट से जवान लड़के का श’व बरामद, ह’त्या की आशंका

    Team JoharBy Team JoharJanuary 31, 2026No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    लड़के
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : राजधानी पटना के कंटाही घाट से शनिवार को लगभग 25 साल के जवान लड़के की बॉडी मिली। स्थानीय लोगों की नजर जैसे ही गंगा किनारे शव पर पड़ी, तो उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। वारदात की फैली खबर के बाद आलमगंज थाना की पुलिस स्पॉट पर पहुंची और डेड बॉडी को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू की।

    सबूत मिटाने की कोशिश : पुलिस

    पुलिस के अनुसार, शव पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं, जिससे प्रारंभिक तौर पर चाकू गोदकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस का अनुमान है कि युवक की हत्या कहीं और हुई और शव को सबूत मिटाने के इरादे से गंगा में फेंक दिया गया। शव कंटाही घाट के पास किनारे आ गया।

    जांच और फॉरेंसिक कार्रवाई

    घटनास्थल पर फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाया गया, जिसने महत्वपूर्ण साक्ष्य एकत्र किए। बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (NMCH) भेज दिया गया है। मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चलेगा।

    स्थानीय लोगों से पूछताछ जारी

    पुलिस अब तक मृतक की शिनाख्त नहीं कर पाई है। आसपास के थानों में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्टों की जांच की जा रही है और स्थानीय लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा घाट और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है।

    पुलिस का बयान

    आलमगंज थानेदार राहुल कुमार ठाकुर ने मीडिया को बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए हर पहलू से जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि हत्या के पीछे आपसी रंजिश, लूटपाट या किसी अन्य आपराधिक कारण की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

    Also Read : पुराने लफड़े में दोस्त को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार

    #Bihar News Alamganj police station Body Recovered Crime news forensic examination Ganges riverbank Kantahi Ghat Local Residents patna police investigation post mortem suspected murder young man अपराध समाचार आलमगंज थाना कंटाही घाट गंगा किनारा जवान युवक पटना पुलिस जांच पोस्टमार्टम फॉरेंसिक बिहार न्यूज शव बरामद स्थानीय लोग हत्या की आशंका
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपुराने लफड़े में दोस्त को उतारा मौ’त के घाट, आरोपी गिरफ्तार
    Next Article जमशेदपुर में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, पुलिस ने एक को दबोचा

    Related Posts

    क्राइम

    ‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

    June 13, 2026
    क्राइम

    हजारीबाग : घर में मिली 85 वर्षीय महिला की लहूलुहान लाश, इलाके में सनसनी

    June 13, 2026
    क्राइम

    जमीन विवाद और जादू-टोना के शक में दंपती की ह’त्या, गिरिडीह पुलिस ने 7 आरोपियों को दबोचा

    June 12, 2026
    Latest Posts

    नशे के सौदागरों पर चतरा पुलिस का शिकंजा, इंटरस्टेट नेटवर्क के चार सदस्य गिरफ्तार

    June 13, 2026

    ‘थैंक्यू पुलिस’ से गूंजा घाघरा थाना परिसर, खोए मोबाइल लौटने पर छलकी खुशी

    June 13, 2026

    लंबित केसों पर एक्शन मोड में देवघर एसपी, अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

    June 13, 2026

    अवैध खनन का खौफनाक अंजाम, रामगढ़ के बंद खदान में चार युवकों की मौ’त

    June 13, 2026

    धनबाद में अन्नपूर्णा देवी ने गिनाईं मोदी सरकार की उपलब्धियां, बोलीं- भारत की बढ़ी वैश्विक प्रतिष्ठा

    June 13, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.