Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»बिहार»बिहार : लाठीचार्ज की जांच करने भाजपा की चार सदस्यीय टीम पहुंची पटना
    बिहार

    बिहार : लाठीचार्ज की जांच करने भाजपा की चार सदस्यीय टीम पहुंची पटना

    Team JoharBy Team JoharJuly 15, 2023No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पटना। बिहार में गुरुवार को भाजपा नेताओं पर विधानसभा मार्च के दौरान हुए लाठीचार्ज मामले की जांच करने भाजपा की केंद्रीय टीम पटना पहुंच गई है। यह टीम घायल सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल से मिलने आईजीएमएस अस्पताल पहुंची है। जहां 4 सदस्य टीम सिग्रीवाल से पूरे मामले की जानकारी ले रही है और सभी चीजों को बारीकी के साथ नोट कर रही है।

    इस मुलाकात के बाद भाजपा सांसद ने कहा कि, किसी भी लाठीचार्ज में सब पर लाठी चलाने का कोई अधिकार नहीं है। लेकिन फिर भी हम लोग को सिर पर मारा गया है।सभी नियम और कानून को ताक पर रखकर बर्बरता का परिचय देने का काम सरकार ने किया है। लालू जी की सरकार में नीतीश कुमार पर धरना पर बैठते थे उस समय भी हमारे तरफ से ऐसा मार्च किया गया था।लेकिन आज तक ऐसा नहीं हुआ था जैसा गुरुवार को हुआ। पुलिस की तरफ से मुझ पर इस तरह लाठियां चलाई गई कि मुझे ब्रेन हेमरेज भी हो सकता था।

    चार सदस्यीय टीम ने पटना के एलएनजेपी अस्पताल में घायल भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की और उनकी हिम्मत बढ़ाई।महिला कार्यकर्ताओं ने बताया कि पुलिस ने बेरहमी से सिर, कनपटी पर लाठियां चलाईं। जबकि लाठीचार्ज कमर के नीचे किया जाता है। यह राज्य प्रायोजित हिंसा की ओर इशारा कर रहा है।

    उल्लेखनीय है कि जनार्दन सिंह सिग्रीवाल को केंद्र सरकार की तरफ से लाई सुरक्षा भी मिली हुई है। पुलिस ने इसके बावजूद उनपर जमकर लाठियां बरसाई और धक्के भी दिए। इस दौरान उनके वाई सुरक्षा में तैनात जवान भी बेबस नजर आए। इनको पुलिसिया लाठीचार्ज में सांसद सिग्रीवाल भी बुरी तरह घायल हो गए हैं. उनके सिर और बाएं हाथ में काफी चोट आई है। जिसके बाद इनका इलाज आईजीआईएमएस में करवाया जा रहा है।

    Bihar BJP's central team has reached Patna BJP's four-member team reached Patna to investigate lathicharge This team has reached IGMS Hospital to meet the injured MP Janardan Singh Sigriwal
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleबाबूलाल मरांडी ने विधिवत पूजा-अर्चना कर झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष का किया पदभार ग्रहण, सभी 14 सीटों पर जीतने का किया दावा
    Next Article हजारीबाग : विवाहिता को जबरदस्ती फंदे पर लटकाकर मारने की कोशिश, पति और ससुर गिरफ्तार

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    आरजेडी के 30 साल : क्या कह रहे हैं संस्थापक लालू प्रसाद यादव?

    July 5, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मोदी मंत्रिमंडल में शामिल होने की खबरों के बीच नीतीश को क्या याद दिला रहे हैं शिवानंद तिवारी?

    July 2, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बिहार : जेडीयू कार्यकारिणी की बैठक आज, नीतीश नहीं, निशांत पर है सबकी नजर

    June 21, 2026
    Latest Posts

    पलामू से निकले, Google तक पहुंचे… कौन हैं राजेश रंजन जिनकी चर्चा हर तरफ?

    July 9, 2026

    पीठ पर बैग, ड्रेनेज पाइप का सहारा… बिल्डर के घर करोड़ों की चोरी

    July 9, 2026

    झारखंड पुलिस के 153 आश्रितों को अनुकंपा पर नौकरी, DGP के निर्देश पर बैठी हाईलेवल कमेटी ने लगाई मुहर

    July 9, 2026

    झारखंड : नकली नोट मामला में पहली बार किसी को मिली है सजा, जानिये कौन है वो

    July 9, 2026

    बच्चा बेचने के आरोप से बेदाग हुआ मिशनरी ऑफ चैरिटी, समाज ने किया फैसले का स्वागत

    July 9, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.