Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    23 May, 2025 ♦ 2:14 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»बिहार»बालिका गृह से छुड़ाई गई लड़की से चलती कार में गैंगरेप मामले में चार गिरफ्तार, जाने पूरी रिपोर्ट
    बिहार

    बालिका गृह से छुड़ाई गई लड़की से चलती कार में गैंगरेप मामले में चार गिरफ्तार, जाने पूरी रिपोर्ट

    Team JoharBy Team JoharSeptember 17, 2019No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Joharlive Desk

    मुजफ्फरपुर : बालिका गृह से पिछले साल छुड़ाई गई लड़की से चलती कार में गैंगरेप मामले में चार लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पीड़िता की शिकायत पर नगर थाना में चारों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
    बेतिया एसपी जयंत कांत ने बताया कि इस मामले से जुड़े चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। वहीं पुलिस को इस मामले में पीड़िता की मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है।
    मालूम हो कि पीड़िता ने पश्चिम चंपारण जिले के नगर थाने में चार आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई थी। प्राथमिकी के अनुसार, बीते शुक्रवार की रात वह अपने मोहल्ले में ही थी। इसी दौरान कार सवार चार लोगों ने उसे गाड़ी के भीतर खींच लिया। आरोपितों ने चलती गाड़ी में उसके साथ रेप किया और फिर उसे वापस मोहल्ले के पास छोड़ कर फरार हो गए।

    आरोपियों ने नकाब पहना हुआ था, लेकिन विरोध के दौरान पीड़िता उनका नकाब हटाने में कामयाब रही। स्थानीय खबरों के मुताबिक सभी युवक एक ही परिवार के बताये गए थे। नगर थानाध्यक्ष ने कहा है कि मेडिकल रिपोर्ट आने के बाद ही दुष्कर्म की पुष्टि हो पायेगी।
    महिला आयोग ने किया समिति का गठन
    राष्ट्रीय महिला आयोग (एनसीडब्ल्यू) ने मुजफ्फरपुर आश्रयगृह में रह चुकी एक लड़की से चलती कार में सामूहिक बलात्कार के मामले की जांच के लिए सोमवार को एक समिति गठित की। राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा के नेतृत्व वाली समिति इस सप्ताह बाद में बिहार का दौरा करेगी और पीड़िता, पुलिस महानिदेशक और संभवत: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात करेगी।

    शर्मा ने ट्वीट किया, बिहार से हमारे सदस्य नियमित दौरे करते हैं और उन्होंने महिलाओं के खिलाफ बढ़ते अपराध के मामलों को उठाया है लेकिन चीजों में सुधार होता प्रतीत नहीं हो रहा है। मैं सभी मामलों पर निजी तौर पर बिहार के डीजीपी से और संभव हुआ तो बिहार के मुख्यमंत्री के साथ भी चर्चा करूंगी।

    उन्होंने कहा, वह पहले से पीड़िता है, उसकी मदद करने के बजाय उसे इस सब से गुजरना पड़ा। हम उसे वह सभी मदद मुहैया कराएंगे जिसकी उसे जरूरत है या जिसकी वह मांग करेगी। हमें उसकी सुरक्षा भी सुनिश्चित करनी होगी। आयोग ने बिहार के पुलिस प्रमुख को नोटिस जारी कर मामले को प्राथमिकता देने और जांच को तेजी से पूरा करने को कहा है।

    Bihar crime Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleटेस्ट बल्लेबाज़ रैंकिंग में स्मिथ नंबर वन पर बरकरार
    Next Article केंद्रीय विश्वविद्यालय में जुटे देशभर के साइबर सुरक्षा विशेषज्ञ

    Related Posts

    ट्रेंडिंग

    ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान को और कड़ा सबक सिखाना चाहिए : MP डॉ. सुब्रमण्यम स्वामी

    May 22, 2025
    बिहार

    समस्तीपुर में MVI इंस्पेक्टर राकेश पर जानलेवा हमला, अस्पताल में इलाजरत

    May 22, 2025
    ट्रेंडिंग

    बाराती गाड़ी को पिकअप ने मारी जोरदार टक्कर, फिर…

    May 22, 2025
    Latest Posts

    वाराणसी में ATS की बड़ी कार्रवाई, पाकिस्तान के लिए जासूसी कर रहा युवक गिरफ्तार

    May 22, 2025

    जमशेदपुर के डीएवी स्कूल को मिला नोटिस, जिला प्रशासन ने तेज की जांच प्रक्रिया

    May 22, 2025

    अब इंसान नहीं गूगल और AI के खिलाफ चलेगा मुकदमा…

    May 22, 2025

    BREAKING : IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे की बिगड़ी तबीयत, रिम्स में इलाजरत

    May 22, 2025

    केंद्रीय एजेंसियों का अधिकारी बताकर करते थे साइबर ठगी, तीन गिरफ्तार

    May 22, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.