Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»टेस्ट बल्लेबाज़ रैंकिंग में स्मिथ नंबर वन पर बरकरार
    खेल-सिनेमा

    टेस्ट बल्लेबाज़ रैंकिंग में स्मिथ नंबर वन पर बरकरार

    Team JoharBy Team JoharSeptember 17, 2019Updated:September 17, 2019No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    JoharLive Desk

    दुबई : आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ स्टीवन स्मिथ ने ताज़ा जारी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में अपना शीर्ष स्थान बरकरार रखा है और वह भारतीय कप्तान विराट कोहली से तालिका में आगे बने हुये हैं।

    स्मिथ के अलावा तेज़ गेंदबाज़ पैट कमिंस ने भी शीर्ष पर अपना स्थान बरकरार रखा है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद ने एशेज़ सीरीज़ के ड्रॉ समाप्त होने के बाद जारी टेस्ट रैंकिंग में इसकी जानकारी दी। फाइनल मैच में इंग्लैंड ने 135 रन की जीत दर्ज की और सीरीज़ 2-2 से ड्रॉ समाप्त रही थी।

    आस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ स्मिथ के मैच में 80 और 23 रन की पारियों से वह भारत के विराट से 34 अंक आगे बने हुये हैं। स्मिथ के बल्लेबाजी रैंकिंग में कुल 937 रेटिंग अंक हैं जबकि विराट के खाते में 903 अंक हैं। स्मिथ ने एशेज़ सीरीज़ की शुरूआत 857 अंकों और चौथे पायदान के साथ की थी लेकिन चार मैचों में अपने 774 रनों की बदौलत वह दुनिया के नंबर एक टेस्ट बल्लेबाज़ बन गये। गेंदबाज़ी रैंकिंग में पैट कमिंस अपने शीर्ष स्थान पर बरकरार हैं और उनके 908 रेटिंग अंक हैं। वह दूसरे स्थान के कैगिसो रबादा से 57 अंक आगे हैं। उन्होंने सीरीज़ में कुल 29 विकेट निकाले थे। जोश हेजलवुड 12वें नंबर पर खिसक गये हैं।

    हालांकि बल्लेबाज़ों में आस्ट्रेलिया के डेविड वार्नर को आखिरी टेस्ट के बाद सात स्थानों का नुकसान हुआ है और वह 24वें नंबर पर खिसक गये हैं। पांच मैचों की सीरीज़ में वार्नर को कुल 19 स्थानों का नुकसान हुआ है जबकि उन्होंने सीरीज़ की शुरूआत पांचवें नंबर से की थी। उन्होंने 10 पारियों में केवल 95 रन ही बनाये।

    इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ जोफरा आर्चर पहली बार शीर्ष 40 में पहुंच गये हैं। उन्होंने आखिरी मैच की पहली पारी में छह विकेट निकाले थे जबकि लेफ्ट आर्म तेज़ गेंदबाज़ सैम करेन छह स्थान उठकर 65वें नंबर पर पहुंच गये हैं।

    #Sports News #World news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleअभिनेत्री सोनम कपूर पिता की फिल्में देख डर जाती थी
    Next Article बालिका गृह से छुड़ाई गई लड़की से चलती कार में गैंगरेप मामले में चार गिरफ्तार, जाने पूरी रिपोर्ट

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026
    खेल-सिनेमा

    पूर्व कप्तान असुंता लकड़ा के आरोपों पर कोच सुधीर गोल्ला का पलटवार, कहा- सारे इल्जाम झूठे

    July 15, 2026
    आदिवासी

    क्या बढ़ सकती है भोलानाथ सिंह की मुश्किलें? असुंता लकड़ा की शिकायत पर खेल मंत्रालय ने दिया जांच का आदेश

    July 14, 2026
    आदिवासी

    जानिए, इंग्लैंड को धूल चटाने वाली आदिवासी खिलाड़ी कौन है?

    July 14, 2026
    खेल-सिनेमा

    रांची में पहली बार फुटबॉल का महाकुंभ, सजने लगा डूरंड कप का मंच

    July 13, 2026
    खेल-सिनेमा

    पहले ODI की 52वीं सालगिरह : हेडिंग्ले की हार ने लिखी थी भारतीय क्रिकेट की सबसे बड़ी कहानी

    July 13, 2026
    Latest Posts

    करोड़ों का DMFT फंड, हजारों योजनाएं… फिर भी सारंडा की तस्वीर क्यों नहीं बदली?

    July 18, 2026

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.