Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    17 Jun, 2025 ♦ 6:08 AM
    • About Us
    • Contact Us
    • Webmail
    Facebook X (Twitter) Instagram YouTube Telegram WhatsApp
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • देश
    • विदेश
    • झारखंड
      • कोडरमा
      • खूंटी
      • गढ़वा
      • गिरिडीह
      • गुमला
      • गोड्डा
      • चतरा
      • चाईबासा
      • जमशेदपुर
      • जामताड़ा
      • दुमका
      • देवघर
      • धनबाद
      • पलामू
      • पाकुड़
      • बोकारो
      • रांची
      • रामगढ
      • लातेहार
      • लोहरदगा
      • सराइकेला-खरसावां
      • साहेबगंज
      • सिमडेगा
      • हजारीबाग
    • राजनीति
    • बिहार
    • कारोबार
    • खेल
    • सेहत
    • अन्य
      • मनोरंजन
      • शिक्षा
      • धर्म/ज्योतिष
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»Intel इंडिया के पूर्व चीफ अवतार सैनी की सड़क हादसे में मौत, साइकिल चलाते वक्त कैब ने मारी टक्कर
    ट्रेंडिंग

    Intel इंडिया के पूर्व चीफ अवतार सैनी की सड़क हादसे में मौत, साइकिल चलाते वक्त कैब ने मारी टक्कर

    Team JoharBy Team JoharFebruary 29, 2024Updated:February 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    मुंबई : इंटेल इंडिया के कंट्री हेड अवतार सैनी की सड़क हादसे में मौत हो गई. बताया जा रहा कि नवी मुंबई टाउनशिप में साइकिल चलाते समय तेज रफ्तार कैब ने टक्कर मार दी. हादसे के बाद 68 साल के सैनी को अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने गुरुवार को यह जानकारी दी.

    हादसे पर एक अधिकारी ने बताया कि हादसा बुधवार सुबह करीब 5.50 बजे उस वक्त हुआ जब सैनी नेरुल इलाके में पाम बीच रोड पर दोस्तों के साथ साइकिल चला रहे थे. अधिकारी ने आगे बताया कि तेज रफ्तार कैब ने सैनी की साइकिल को पीछे से टक्कर मार दी.

    टक्कर मारने के बाद कैब ड्राइवर वहां से भाग गया. अधिकारी ने आगे कहा कि घटना में सैनी घायल हो गए. उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

    पेंटियम प्रोसेसर का तैयार किया था डिजाइन

    बता दें कि सैनी को ‘इंटेल 386’ और ‘486 माइक्रोप्रोसेसर’ की कार्यप्रणाली पर काम करने के लिए जाना जाता है. उन्होंने कंपनी के ‘पेंटियम प्रोसेसर’ का डिज़ाइन तैयार करने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. पुलिस ने कैब चालक के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज की है. आरोपी को अभी गिरफ्तार नहीं किया गया है. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

    इसे भी पढ़ें: पीएम मोदी का धनबाद दौरा : रेल मंडल के 7 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व उद्घाटन

     

    Avtar Saini City News Current News Daily News Intel India Johar Live Latest news Local News Main News News Headline Today's News अवतार सैनी आज की खबर इंटेल इंडिया करंट न्यूज जोहार लाइव डेली न्यूज ताजा खबर न्यूज हेडलाइन मुख्य समाचार लेटेस्ट न्यूज सिटी न्यूज स्थानीय खबर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपीएम मोदी का धनबाद दौरा : रेल मंडल के 7 योजनाओं का करेंगे शिलान्यास व उद्घाटन
    Next Article ADR Report : वित्त वर्ष 2022-23 में भाजपा ने कमाए 2361 करोड़ रुपए, कांग्रेस की आय रही 452 करोड़

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025
    जोहार ब्रेकिंग

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025
    चाईबासा

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025
    Latest Posts

    लखाईडीह पहुंचे DC कर्ण सत्यार्थी, पहाड़ी गांव में सुनी समस्याएं, दिलाया समाधान का भरोसा

    June 16, 2025

    व्हाट्सएप पर लिंक भेज अकाउंट से उड़ा लिया डेढ़ करोड़, चढ़ा CID के हत्थे

    June 16, 2025

    भारतीय सेना का फर्जी मुहर बनाने वाले गिरोह का खुलासा, दो अरेस्ट

    June 16, 2025

    भूमि विवाद में वार्ड सदस्य पर तीर से जानलेवा हमला, चचेरा भाई गिरफ्तार

    June 16, 2025

    पटाखा फैक्ट्री में हुआ भीषण धमाका, चार महिलाओं की मौ’त…

    June 16, 2025

    © 2025 Johar LIVE. Designed by Forever Infotech.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.