Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»आगामी तीन दिन के लिए मौसम विभाग ने झारखंड में येलो अलर्ट जारी किया,  वज्रपात की तात्कालिक चेतावनी
    झारखंड

    आगामी तीन दिन के लिए मौसम विभाग ने झारखंड में येलो अलर्ट जारी किया,  वज्रपात की तात्कालिक चेतावनी

    Team JoharBy Team JoharAugust 19, 2022No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः मौसम केंद्र ने मध्यम दर्जे की मेघ गर्जन के साथ वज्रपात और वर्षा की चेतावनी जारी की है. मौसम केंद्र ने येलो अलर्ट जारी करते हुए बोकारो, देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, हजारीबाग, जामताड़ा जिला के लिए भी वज्रपात की तात्कालिक चेतावनी जारी की है. रांची मौसम केंद्र से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को बंगाल की खाड़ी में उत्तर पूर्वी और पूर्वी मध्य भाग के ऊपर बने कम दवाब का क्षेत्र नार्थ वेस्ट की ओर बढ़ा रहा है.

    इसका प्रभाव भी झारखंड के मौसम पर पड़ेगा और राज्य के दक्षिणी भाग में इसका असर दिखेगा और बारिश होगी. इसको लेकर झारखंड के कई इलाकों में वज्रपात की आशंका को देखते हुए मौसम विभाग ने इन जिलों के लोगों से सतर्क रहने का आग्रह किया है. वज्रपात की स्थिति में सुरक्षित स्थान पर शरण लेने, पेड़ के नीचे नहीं रहने, बिजली के खंभे से दूर रहने के साथ साथ किसानों से खेत में नहीं जाने की सलाह दी है.

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार अगले तीन दिनों तक राज्य के अलग अलग क्षेत्रों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की प्रबल आशंका जताई है. 18, 19 और 20 अगस्त को राज्य में सभी स्थानों पर हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश की संभावना है. वहीं 20 अगस्त को राज्य के सरायकेला खरसावां, पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम और सिमडेगा में कहीं कहीं भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी है. इस दौरान कहीं कहीं मेघ गर्जन के साथ वज्रपात की भी आशंका व्यक्त की गई है. रांची मौसम केंद्र से जारी मानसून की अपडेट रिपोर्ट के अनुसार अभी भी राज्य में सामान्य से 38 प्रतिशत कम बारिश हुई है. 18 अगस्त तक राज्य में सामान्य औसत बारिश 689.8 mm की जगह 428.8 mm बारिश ही अब तक हुई है.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरांची : मुख्यमंत्री सोरेन ने दी तीन सड़क परियोजना की सौगात, कहा – इन योजनाओं से रांची में विकास को गति मिलेगी
    Next Article कोडरमा : होंडा सिटी कार से भारी मात्रा में अवैध अंग्रेजी शराब जब्त, 4 युवक गिरफ्तार

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026
    आदिवासी

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    1857 का वो योद्धा, जिसे इतिहास भूल गया : डोरंडा से चतरा तक जयमंगल पांडेय की आखिरी लड़ाई

    October 4, 2026
    क्राइम

    जोहार लाइव ने जिन दो भाइयों के नाम पहले उजागर किए, उन्हें सीआईडी ने किया गिरफ्तार, 14वीं जेपीएससी पीटी धांधली में भेजे गए जेल

    October 4, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: हॉकी में गोल्ड लेकर रांची पहुंचीं झारखंड की चारों बेटियां, हुआ भव्य स्वागत

    October 4, 2026
    क्राइम

    Johar Live Impact : चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड में 4 पुलिसकर्मी लाइन हाजिर, जांच के लिए एसआईटी गठित

    October 3, 2026
    Latest Posts

    SIR में मतदाताओं के नाम हटने पर बोले पूर्व जस्टिस नरिमन- ऐसे काम करने वाला चुनाव आयोग नहीं हो सकता

    October 4, 2026

    हॉकी खिलाड़ियों से मिले हेमंत सोरेन, कहा- शानदार, झारखंड की हमारी बेटियों ने कर दिया कमाल

    October 4, 2026

    अंतिम आदिवासी भाग-1: आदिम जनजाति कोरवा भी हो रहे अब छुआछूत के शिकार, स्कूल में बरतन अलग, गांव में पानी भरने का समय अलग

    October 4, 2026

    जंतर-मंतर पर महिला पत्रकारों से कथित यौन बदसलूकी, क्राइम ब्रांच करेगी जांच; राहुल गांधी ने पूछा- ‘अमित शाह जी, कहां हैं?’

    October 4, 2026

    ‘पार्टी रहे या जाए, पीछे नहीं हटूंगा’, MLC चुनाव से पहले नीरज सिंह के खिलाफ अनंत सिंह का मोर्चा

    October 4, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.