Close Menu
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • पब्लिक रिपोर्ट
    • अन्य
    Johar LIVEJohar LIVE
    Home»ट्रेंडिंग»बिहार में बाढ़ का खतरा : गंगा समेत सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर
    ट्रेंडिंग

    बिहार में बाढ़ का खतरा : गंगा समेत सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर

    Team JoharBy Team JoharAugust 6, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गंगा
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार में इन दिनों गंगा सहित सभी प्रमुख नदियां उफान पर हैं। बक्सर से लेकर पटना, भागलपुर और समस्तीपुर तक नदियों का जलस्तर खतरे के निशान को पार कर चुका है, जिससे कई इलाकों में पानी घरों में घुसने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में पटना सहित राज्य के 19 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी के साथ ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

    कई जिलों में खतरा

    बक्सर में गंगा नदी बुधवार सुबह 6:00 बजे 60.32 मीटर के खतरे के निशान से 0.53 मीटर ऊपर बह रही थी, जो इसके पिछले उच्चतम जलस्तर (62.09 मीटर, 1948) से 1.24 मीटर नीचे है। पटना के दानापुर में गंगा 51.92 मीटर पर थी, जो खतरे के निशान (51.2 मीटर) से 0.72 मीटर ऊपर है। दीघाघाट में नदी 51.1 मीटर पर थी, जो खतरे के निशान (50.45 मीटर) से 0.65 मीटर ऊपर है। गांधीघाट में गंगा 49.87 मीटर पर बह रही थी, जो खतरे के निशान (48.6 मीटर) से 1.27 मीटर ऊपर है और इसमें 10 मिमी/घंटा की वृद्धि देखी जा रही है। हाथीदह में भी गंगा 42.74 मीटर पर थी, जो खतरे के निशान (41.76 मीटर) से 0.98 मीटर ऊपर है।

    भोजपुर के मौजमपुर में गंगा 54.67 मीटर पर, भागलपुर के कहलगांव में 31.78 मीटर पर और एकचारी में 32.59 मीटर पर बह रही थी, जो सभी जगह खतरे के निशान से ऊपर है। समस्तीपुर के मोहउद्दीन नगर में बाया नदी 43.54 मीटर पर, खगड़िया में बूढ़ी गंडक 37.54 मीटर पर और वैशाली के लालगंज में गंडक नदी 51.2 मीटर पर थी, सभी अपने-अपने खतरे के निशान से ऊपर।

    बाढ़ नियंत्रण की तैयारी

    जल संसाधन मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि सरकार बाढ़ नियंत्रण के लिए पूरी तरह सजग है। तटबंधों की निगरानी, मरम्मत, पेट्रोलिंग और राहत सामग्री की उपलब्धता सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा, “यदि कहीं बाढ़ की स्थिति उत्पन्न होती है, तो आपदा राहत कार्यों के लिए अग्रिम तैयारियां पूरी की गई हैं।”

    मौसम विभाग की चेतावनी

    मौसम विभाग ने राज्य में मानसून के सक्रिय रहने और भारी बारिश की संभावना जताई है। 19 जिलों में जारी ऑरेंज अलर्ट के तहत लोगों से सतर्क रहने और निचले इलाकों में सावधानी बरतने की अपील की गई है।

    Also Read : बिहार गौरव उद्यान का CM ने किया शिलान्यास, डॉ. राजेंद्र प्रसाद की 65 फीट ऊंची प्रतिमा होगी आकर्षण का केंद्र

    Flood threat in Bihar: All major rivers including Ganga are above the danger mark बिहार में बाढ़ का खतरा : गंगा समेत सभी प्रमुख नदियां खतरे के निशान से ऊपर
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपटना AIIMS में डॉक्टरों की हड़ताल 10 दिनों के लिए स्थगित
    Next Article जंगल में पेड़ पर लटके मिले प्रेमी युगल के श’व, लिव-इन रिलेशनशिप में साथ रह रहे थे दोनों

    Related Posts

    कोर्ट की खबरें

    दो शिक्षिकाओं के पक्ष में आया हाईकोर्ट का फैसला, नियुक्ति का रास्ता साफ

    June 17, 2026
    गढ़वा

    ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का गढ़वा डीसी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा

    June 17, 2026
    झारखंड

    हजारीबाग में संगठन विस्तार को लेकर सक्रिय हुई बीजेपी, सांसद मनीष जायसवाल से हुई अहम चर्चा

    June 17, 2026
    Latest Posts

    दो शिक्षिकाओं के पक्ष में आया हाईकोर्ट का फैसला, नियुक्ति का रास्ता साफ

    June 17, 2026

    पुर्तगाल में हरपाल सिंह की गाड़ियों पर फा’यरिंग, राहुल आरके मीणा ने ली जिम्मेदारी

    June 17, 2026

    ईवीएम-वीवीपैट वेयरहाउस का गढ़वा डीसी ने किया निरीक्षण, सुरक्षा इंतजामों का लिया जायजा

    June 17, 2026

    हजारीबाग में संगठन विस्तार को लेकर सक्रिय हुई बीजेपी, सांसद मनीष जायसवाल से हुई अहम चर्चा

    June 17, 2026

    एनपीयू छात्रों की आवाज बने विधायक सत्येंद्र नाथ तिवारी, राज्यपाल से मिलकर की बड़ी मांग

    June 17, 2026

    Website-new-logo
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.