Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»पलामू में जर्जर मकान गिरने से मलबे में पांच लोग दबे, दो की हालत गंभीर
    झारखंड

    पलामू में जर्जर मकान गिरने से मलबे में पांच लोग दबे, दो की हालत गंभीर

    Team JoharBy Team JoharAugust 17, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    पलामूः मेदनीनगर टाउन थाना क्षेत्र में मकान गिरने से मलबे में पांच लोग दब गए. सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जिसमें दो की हालत गंभीर बनी हुई है. शास्त्री मोहल्ला में एक जर्जर मकान गिरने से ये हादसा हुआ है. संपत्ति के बंटवारे को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा था, अचानक मंगलवार को जर्जर मकान भर-भराकर गिर गया.

    पलामू में मेदनीनगर टाउन थाना क्षेत्र के शास्त्री मोहल्ला में एक जर्जर मकान मंगलवार को अचानक गिर गया. मकान के गिरने से पांच लोग उसके मलबे में दब गए. घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे सभी लोगों को बाहर निकाला गया. जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में भेज दिया है. इस हादसे में जख्मी पांच लोगों में से दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.

    जर्जर घर मंगलवार को अचानक गिर गया था. इस घटना में उनके परिवार के रूबी निशा, समीर आलम, नाहिद परवीन, लक्की सिद्दीकी, अशमसा भी जख्मी हुए हैं. ऐसा बताया जा रहा है कि मकान काफी पुराना और जर्जर हालत में था, मकान को गिराने को लेकर काफी दिनों से विवाद भी चल रहा था. लेकिन परिवार का एक पक्ष मकान को गिराने के लिए राजी नहीं हो रहा था. साल 2019 में इसी घर का एक छज्जा एक महिला के ऊपर गिरा था, जिसकी वजह से उस महिला की मौत हो गई थी.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleझारखंड के एक पूर्व मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहकार पर यौन शोषण का आरोप, अरगोड़ा थाना में शिकायत दर्ज
    Next Article 18 अगस्त का राशिफल : जानिए क्या कहते हैं आपके सितारे

    Related Posts

    क्राइम

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    झारखंड

    झारखंड : IIM रांची में हिंदी की नई पहल, ‘आईआईएम राँची वाणी’ का पहला अंक जारी

    September 28, 2026
    Latest Posts

    चालान नहीं भरा तो कट सकती है बिजली, देश भर में 45 हजार करोड़ का चालान बकाया

    September 29, 2026

    झारखंड : दुर्गा पूजा पर DGP सख्त, ड्रोन से निगरानी; हुड़दंग, DJ और चंदा वसूली पर नकेल

    September 28, 2026

    रांची में सड़क सुरक्षा पर प्रशासन सख्त, नाबालिगों और स्कूल वैन की हुई जांच

    September 28, 2026

    रांची में खुलेगा IT निवेश का नया द्वार, 75 हजार रोजगार पर सरकार का फोकस

    September 28, 2026

    UCIL के नए निदेशक बने सलिल कुमार नाग, उत्पादन बढ़ाने और खदानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी

    September 28, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.