Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»भीषण सड़क हादसे में पांच की मौ’त, 15 की हालत नाजुक
    ट्रेंडिंग

    भीषण सड़क हादसे में पांच की मौ’त, 15 की हालत नाजुक

    Team JoharBy Team JoharJune 16, 2025No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पांच
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Vaishali : वैशाली जिले में आज यानी सोमवार सुबह एक भीषण सड़क हादसे में एक महिला समेत पांच लोगों की मौत हो गई। वहीं, करीब 15 लोग बेतरह जख्मी हो गए। हादसे के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घटना सारण थाना क्षेत्र अंतर्गत नयागांव के बाजितपुर फोरलेन के पास से सामने आई है।

    हाईवे पर ब्लास्ट कर गया टायर

    पुलिस के अनुसार हादसा उस समय हुआ जब सारण जिले के दिघवारा से मक्का लोड करके वैशाली जिले के सराय जा रही एक पिकअप वैन का टायर हाईवे पर फट गया। टायर फटने के कारण चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और वैन पलट गई। इस हादसे में वैन पर सवार 25 लोग नीचे दब गए, जिसमें से पांच लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।

    जख्मियों को अस्पताल में कराया गया भर्ती

    सूचना मिलते ही पुलिस स्पॉट पर पहुंची और जख्मियों को तुरंत सोनपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। बेतरह जख्मी लोगों को प्राथमिक उपचार के बाद हाजीपुर सदर अस्पताल रेफर किया गया। दो लोगों की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें बेहतर इलाज के लिए पटना मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल (पीएमसीएच) भेजा गया।

    मृतकों की शिनाख्त

    पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त सारण जिले के दिघवारा निवासी 48 वर्षीय अंजू देवी (पत्नी राज कुमार पंडित), 50 वर्षीय राधिका देवी (पत्नी राजू बैठ), 23 वर्षीय सोनू कुमार (बेटा सरवन राम), 15 वर्षीय राजलक्ष्मी कुमारी (बेटी पंचूराम) और सात वर्षीय शिवम कुमार (बेटा रामबाबू राम) के तौर पर की गई है। मृतकों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

    पुलिस जांच में जुटी

    मिली जानकारी के अनुसार पिकअप वैन पर सभी 25 लोग एक ही गांव के निवासी थे और मक्का भुनवाने के लिए सराय जा रहे थे। पुलिस ने मीडिया को बताया कि हादसे की जांच शुरू कर दी गई है और मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

    Also Read : संदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौ’त, जलती चिता से पुलिस ने उठा ली बॉडी

    accident news Bajitpur four-lane Bihar news five dead injured Local News major accident Nayagaon Road Accident road safety Saran police station traffic accident Vaishali Vaishali news woman killed घायल ट्रैफिक एक्सीडेंट नयागांव पांच लोगों की मौत बाजितपुर फोरलेन बिहार न्यूज भीषण दुर्घटना महिला की मौत वैशाली वैशाली न्यूज़ सड़क सुरक्षा सड़क हादसा सारण थाना स्थानीय खबर हादसा न्यूज
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसंदिग्ध परिस्थितियों में महिला की मौ’त, जलती चिता से पुलिस ने उठा ली बॉडी
    Next Article अहमदाबाद विमान दुर्घटना : 80 DNA नमूनों का मिलान, 33 बॉडी परिजनों को सौंपे गए

    Related Posts

    झारखंड

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी के खिलाफ राज्यव्यापी प्रदर्शन करेगा होमगार्ड एसोसिएशन, हाईकोर्ट में याचिका की तैयारी

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः दिवाली से पहले वेतन नहीं मिला तो अफसरों पर गिरेगी गाज, स्वास्थ्य सचिव ने दिया अल्टीमेटम

    October 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: ऑनलाइन खतियान में ‘मुंडा’ की जगह ‘स्वासी’ दर्ज, सीएम से जाति के कॉलम में सुधार का अनुरोध

    October 26, 2026
    Latest Posts

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिले दीपांकर भट्टाचार्य, मां रूपी सोरेन के निधन पर जताया शोक

    October 26, 2026

    झारखंड : 27-28 अक्टूबर को लगेगा राजकीय मुड़मा जतरा, हेमंत सोरेन को मुख्य अतिथि का आमंत्रण

    October 26, 2026

    लोहरदगा में 17 तारीख से बॉक्साइट परिवहन ठप, हजारों परिवारों के सामने रोजी-रोटी का संकट

    October 26, 2026

    मांडर में 5000 मीट्रिक टन क्षमता वाले आधुनिक शीतगृह का हुआ शुभारंभ, किसानों को ₹1.04 करोड़ की परिसंपत्तियां वितरित

    October 26, 2026

    एमिटी यूनिवर्सिटी झारखंड में लिटफेस्ट 3.0 का आगाज, साहित्य और कला के रंग में रंगे युवा

    October 26, 2026

    Powered by Feralvoice.

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.