Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»ट्रेंडिंग»अहमदाबाद विमान दुर्घटना : 80 DNA नमूनों का मिलान, 33 बॉडी परिजनों को सौंपे गए
    ट्रेंडिंग

    अहमदाबाद विमान दुर्घटना : 80 DNA नमूनों का मिलान, 33 बॉडी परिजनों को सौंपे गए

    Team JoharBy Team JoharJune 16, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    विमान
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ahmedabad : सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से लंदन जा रहे बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान के उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद छात्रावास परिसर में दुर्घटनाग्रस्त होने से हुई भीषण त्रासदी में मृतकों की शिनाख्त और बॉडी सौंपने की प्रक्रिया तेजी से जारी है। इस हादसे में गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी सहित 241 यात्री और चालक दल के सदस्यों की जान चली गई।

     33 बॉडी परिजनों को सौंपी गयी

    अहमदाबाद सिविल अस्पताल के अतिरिक्त अधीक्षक डॉ. रजनीश पटेल ने रविवार रात 10:15 बजे जानकारी दी कि DNA नमूनों के मिलान की संख्या 80 तक पहुंच गई है, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी का नमूना भी शामिल है। अब तक 33 बॉडी को सम्मानपूर्वक उनके परिजनों को सौंप दी गयी है।

    डॉ. पटेल ने मीडिया को बताया कि दो पीड़ितों के रिश्तेदारों के सोमवार रात तक पहुंचने की उम्मीद है, जबकि 13 परिवारों को मंगलवार को बॉडी सौंपी जाएंगी। 21 पीड़ितों के परिजन परामर्श के बाद बॉडी ले जाएंगे, वहीं 11 मामलों में रिश्तेदार भी इस हादसे के शिकार हुए हैं। शेष DNA मिलान के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

    डेड बॉडी सौंपने की प्रक्रिया

    अब तक सौंपे गए बॉडी में अहमदाबाद के 12, बड़ौदा के पांच, मेहसाणा के चार, आनंद के चार, खेड़ा के दो, भरूच के दो, उदयपुर, जोधपुर, बोटाद और अरावली के एक-एक पीड़ित शामिल हैं। राज्य सरकार ने प्रत्येक मृतक के परिवार के लिए एक विशेष टीम नियुक्त की है, जिसमें एक वरिष्ठ अधिकारी, एक पुलिस अधिकारी और एक पेशेवर परामर्शदाता शामिल हैं। ये टीमें परिवारों को भावनात्मक और व्यावहारिक समर्थन प्रदान कर रही हैं।

    दुर्घटना का विवरण

    विमान में सवार 242 लोगों में से 241 की मौत हो गई, जिनमें 230 यात्री और 12 चालक दल के सदस्य शामिल थे। एकमात्र जीवित बचे व्यक्ति, भारतीय मूल के ब्रिटिश नागरिक विश्वाशकुमार रमेश, गंभीर चोटों के साथ अस्पताल में भर्ती हैं। हादसे में विमान के एक डॉक्टर के छात्रावास में घुसने से कम से कम 33 स्थानीय निवासियों और MBBS छात्रों की भी मौत हो चुकी है।

    प्रशासन का आश्वासन

    अधिकारियों ने भरोसा दिलाया है कि सभी बॉडी को पूर्ण सम्मान और गरिमा के साथ परिजनों को सौंपा जाएगा। शिनाख्त और हस्तांतरण प्रक्रिया को तेज करने के लिए राज्य सरकार और अस्पताल प्रशासन लगातार प्रयासरत हैं। इस दुखद घटना ने पूरे देश को झकझोर दिया है और प्रशासन प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता के साथ काम कर रहा है।

    Also Read : भीषण सड़क हादसे में पांच की मौ’त, 15 की हालत नाजुक

    Ahmedabad Ahmedabad Civil Hospital air tragedy air travel incident aviation disaster body handover body identification Boeing 787-8 Dreamliner DNA matching DNA मिलान Dr. Rajnish Patel flight accident flight crash Former Chief Minister Gujarat news India plane crash London flight plane crash Sardar Vallabhbhai Patel Airport Vijay Rupani अहमदाबाद अहमदाबाद सिविल अस्पताल गुजरात न्यूज डॉ. रजनीश पटेल फ्लाइट क्रैश बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर भारत विमान हादसा भीषण त्रासदी लंदन फ्लाइट विजय रूपाणी विमान क्रैश विमान दुर्घटना विमान दुर्घटना न्यूज विमान हादसा शव की पहचान शव सौंपना सरदार वल्लभभाई पटेल हवाई अड्डा हवाई यात्रा हादसा हवाई हादसा
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleभीषण सड़क हादसे में पांच की मौ’त, 15 की हालत नाजुक
    Next Article बिहार का यह जू बनेगा देश का चौथा शेर प्रजनन केंद्र

    Related Posts

    आदिवासी

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    फर्जी बैंक गारंटी से 55 करोड़ भुगतान का आरोप, बाबूलाल ने CM को लिखा पत्र

    July 17, 2026
    क्राइम

    धनबादः नवोदय विद्यालय के छात्र की तीन घंटों तक बेल्ट से पिटाई, हालत गंभीर

    July 17, 2026
    आदिवासी

    केरलम: बिचौलियों से मिली ठोकर, तो आदिवासी किसानों ने बना डाला अपना ब्रांड ‘अंजुनाड’

    July 17, 2026
    देश

    78 साल पहले लिया गया वह ऐतिहासिक फैसला, जिसने बेटियों को दिलाया IAS-IPS बनने का हक

    July 17, 2026
    Latest Posts

    ‘हर किसान तक पहुंचे सरकारी योजना’… कृषि विभाग की समीक्षा में हेमंत सोरेन के बड़े निर्देश

    July 17, 2026

    अपहरण, फिरौती और धमकी… 12 घंटे में रांची पुलिस ने रेस्क्यू की 5 साल की बच्ची

    July 17, 2026

    विश्व कप में झारखंड का चौका, सलीमा कप्तान, टीम इंडिया में 4 बेटियां

    July 17, 2026

    चिता पर लेटीं आदिवासी महिलाएं, आखिर क्यों उठी ‘मौत या न्याय’ की मांग?

    July 17, 2026

    100 से ज्यादा वैज्ञानिकों ने छोड़ा ISRO, क्या खतरे में पड़ जाएगा गगनयान मिशन ?

    July 17, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.