Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»BBMKU का पहला दीक्षांत समारोह -राज्यपाल रमेस बैस ने कहा- शिक्षा से ही आएगी जागृति,सीएम ने अमीन का कोर्स शुरू करने की कही बात
    झारखंड

    BBMKU का पहला दीक्षांत समारोह -राज्यपाल रमेस बैस ने कहा- शिक्षा से ही आएगी जागृति,सीएम ने अमीन का कोर्स शुरू करने की कही बात

    Team JoharBy Team JoharJuly 22, 2021No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची: कोरोना प्रोटोकॉल का पालन करते हुए बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय, धनबाद का पहला दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ. राज्यपाल सह कुलाधिपति रमेश बैस ने कहा कि कितनी भी विषम परिस्थितियां होती तो वे अपने प्यारे छात्र-छात्राओं के बीच जरूर पहुंचते. उन्होंने कहा कि ज्ञान और सूचना तकनीक के विभिन्न आयामों के जरिये ही हम विकास की गति को तीव्र कर सकते हैं. हमारा प्रयास होगा कि इस राज्य के अधिक से अधिक युवा उच्च शिक्षा ग्रहण करें. ज्ञानार्जन में जाति, धर्म, लिंग बाधक नहीं बनना चाहिये.

    राज्यपाल ने यह कहते हुए खुशी जाहिर की कि अब लड़कियां न केवल उच्च शिक्षा ग्रहण करने के प्रति रूचि रख रही हैं, बल्कि अपनी प्रतिभा से वे उत्कृष्टता भी हासिल कर रही हैं. उच्च शिक्षा के विस्तारीकरण के लिए नये शिक्षण संस्थान भी स्थापित होने चाहिए. शिक्षा से ही लोगों में जागृति आ सकती है और सामाजिक कुरीतियों का पूरी तरह से समाज से अन्त हो सकता है.

    सीएम हेमंत सोरेन का संबोधन

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड राज्य का कोयलांचल सिर्फ कोयला और लोहा के लिए ही नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए जाना जाएगा और नई ऊंचाइयों को स्थापित करेगा. उन्होंने दीक्षांत समारोह में उपाधि प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि झारखंड के वीर शहीदों के सम्मान में शिक्षण संस्थान स्थापित किये जा रहें हैं. आने वाले दिनों में सभी प्रमंडलों में स्थापित हो रहे यूनिवर्सिटी, कॉलेज और शिक्षण संस्थान झारखंड के बच्चों को बेहतर अवसर प्रदान करेंगे. मुख्यमंत्री ने कहा कि झारखंड के छात्र-छात्राओं को अच्छी शिक्षा प्रदान करने के लिए कई योजनाएं हैं, लेकिन संक्रमण के इस कालखंड ने इसे काफी हद तक प्रभावित कर रखा है. कोरोना संक्रमण की गति धीमे पड़ते ही जीवन को सामान्य बनाकर योजनाओं को गति दी जाएगी. उन्होंने कहा कि बेहतर शिक्षा की कार्य योजना के लिए सभी यूनिवर्सिटी के कुलपतियों के साथ राज्य सरकार जल्द चर्चा करेगी.

    अमीन का कोर्स शुरू करें

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने कहा कि राजस्व विभाग की समीक्षा के दौरान यह पता चला कि राज्य में अमीन की पढ़ाई नहीं के बराबर कराई जा रही है. जबकि राज्य में अमीन की बहुत जरूरत है. लिहाजा, मुख्यमंत्री ने कोयलांचल विश्वविद्यालय के कुलपित से अमीन का कोर्स शुरू कराने का आग्रह किया. मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के अनुसूचित जनजाति के छात्रों को उच्च शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना शुरू की गई है, जिसमें छात्रों की पढ़ाई का पूरा खर्च सरकार वहन करेगी. छात्रों के रुझान के अनुसार इस योजना का दायरा आने वाले समय में बढ़ाया जाएगा.

    कई गणमान्य रहे मौजूद

    इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने धनबाद के बेलाटांड़ में विश्वविद्यालय के प्रशासनिक शैक्षणिक भवन का ऑनलाइन उद्घाटन और स्मारिका 2021 का विमोचन किया. 2019-2020 में स्नातक, स्नातकोत्तर और प्रतिष्ठा सामान्य एवं व्यवसायिक परीक्षा, एमबीबीएस, विधि में सफल छात्र-छात्राओं को उपाधि प्रदान की गई. दीक्षांत समारोह में धनबाद सांसद पी.एन सिंह, धनबाद विधायक राज सिन्हा, विधायक पूर्णिमा सिंह, मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव राजीव अरुण एक्का, कुलपति डॉ अंजनी कुमार श्रीवास्तव, बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्विद्यालय के कुलसचिव कर्नल डॉ. एम.के सिंह, विभिन्न संकायों के एचओडी, अभिषद परिषद के सदस्यगण उपस्थित थे.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleरूपा तिर्की मामला : आरोपी बैचमेट दारोगा शिव कनौजिया का हुआ स्पेक्ट्रोग्राफी, रिकॉर्ड की गई आवाज
    Next Article Black Fungus की मरीज उषा देवी की मौत पर झारखंड हाई कोर्ट नाराज़, मामले में रिम्स निदेशक उचित जवाब नहीं दे पाए

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड हाईकोर्ट की सरकार को फटकार, कहा- सरकारी सुस्ती को नहीं मिलेगी कानूनी छूट

    August 6, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JPSC छात्र आंदोलन: सरकार से वार्ता के लिए छात्र प्रतिनिधिमंडल तैयार, JPSC-JSSC Reform Manch ने जारी की सूची

    August 6, 2026
    Latest Posts

    झारखंड: करीब 6 हजार करोड़ खर्च के बाद भी अधूरी सुबर्णरेखा परियोजना, विशेष पैकेज नहीं देगा केंद्र

    August 7, 2026

    बाढ़ प्रभावित असम की मदद को आगे आया झारखंड, 3 करोड़ रुपये देगा राज्य

    August 6, 2026

    JPSC PT रद्द करो, CBI जांच कराओ, नहीं तो सड़क पर उतरेगा आजसू : सुदेश महतो

    August 6, 2026

    खर्च का हवाला देकर रिटायरमेंट उम्र बढ़ाने से इनकार नहीं कर सकते राज्य: सुप्रीम कोर्ट

    August 6, 2026

    जेपीएससी में सुधार को लेकर योगेंद्र यादव ने हेमंत सोरेन को क्या सलाह दी?

    August 6, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.