Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»Black Fungus की मरीज उषा देवी की मौत पर झारखंड हाई कोर्ट नाराज़, मामले में रिम्स निदेशक उचित जवाब नहीं दे पाए
    झारखंड

    Black Fungus की मरीज उषा देवी की मौत पर झारखंड हाई कोर्ट नाराज़, मामले में रिम्स निदेशक उचित जवाब नहीं दे पाए

    Team JoharBy Team JoharJuly 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची : ब्लैक फंगस से पीड़ित महिला उषा देवी की मौत के मामले पर झारखंड हाई कोर्ट ने नाराजगी जताई है. अदालत ने कहा कि हर जान की कीमत होती है, उसकी अनदेखी की गई. अदालत ने राज्य सरकार और रिम्स निदेशक से इस पर विस्तृत और बिंदुवार जवाब पेश करने को कहा है.

    कोर्ट ने रिम्स निदेशक से पूछा कि, वह महिला कब भर्ती हुई थी? रिम्स निदेशक ने बताया कि लगभग 1 माह पूर्व वह महिला रिम्स आई थी. रिम्स निदेशक का जवाब सुनकर अदालत ने कहा कि सर्जरी में इतनी देर क्यों की गई? जिस पर रिम्स निदेशक कोई सकारात्मक जवाब नहीं दे पाए. फिर कोर्ट ने कहा कि कोरोना वायरस में डॉक्टर्स ने काफी अच्छा काम किया. लेकिन इस मामले में मरीज की अनदेखी की गई. हर जान की कीमत होती है. इस मामले में हाई कोर्ट ने रिम्स निदेशक को इंटरनल जांच कर जवाब पेश करने को कहा है.

    ब्लैक फंगस की मरीज उषा देवी को इलाज के लिए रिम्स में भर्ती कराया गया था. कई दिन तक जब मरीज का ट्रीटमेंट नहीं शुरू हुआ तो मरीज के परिजनों ने उसके लिए इच्छामृत्यु की माग की. उषा देवी (Usha Devi) के परिजनों ने रिम्स परिसर में धरना भी दिया था. इस मामले पर हाई कोर्ट ने संज्ञान लिया और उषा देवी का समुचित इलाज करने के निर्देश दिए. जिसके बाद रिम्स में उसका इलाज किया गया. रिम्स प्रबंधन ने एक टीम गठित कर सर्जरी भी कराई. हालांकि मरीज को नहीं बचाया जा सका और उषा देवी की मौत हो गई. इस पर उषा देवी के बेटे ने रिम्स प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए थे. इसी मामले में सुनवाई हुई.

    Highcourt
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBBMKU का पहला दीक्षांत समारोह -राज्यपाल रमेस बैस ने कहा- शिक्षा से ही आएगी जागृति,सीएम ने अमीन का कोर्स शुरू करने की कही बात
    Next Article साहिबगंज की बेटी अंशु प्रिया सिंगिंग बेस्ट रियलिटी शो सीजन-2 में दिखेंगी, देहरादून में आयोजित फाइनल ऑडिशन में हुआ चयन

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.