Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»साहिबगंज की बेटी अंशु प्रिया सिंगिंग बेस्ट रियलिटी शो सीजन-2 में दिखेंगी, देहरादून में आयोजित फाइनल ऑडिशन में हुआ चयन
    झारखंड

    साहिबगंज की बेटी अंशु प्रिया सिंगिंग बेस्ट रियलिटी शो सीजन-2 में दिखेंगी, देहरादून में आयोजित फाइनल ऑडिशन में हुआ चयन

    Team JoharBy Team JoharJuly 22, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    साहिबगंज: राजमहल की बेटी अंशु प्रिया एंड टीवी (&TV) में प्रसारित होने वाले शो इंडियाज टैलेंट फाइट के दूसरे सीजन में परफॉर्म कर पूरे झारखंड का नाम रोशन करने वाली है. 25 अप्रैल को देहरादून में आयोजित ऑडिशन के बाद अंशु का सिलेक्शन टॉप 100 में हुआ है.

    2020 के लॉकडाउन में हुआ था ऑडिशन

    अंशु प्रिया ने बताया कि वह भागलपुर में रहकर बीते डेढ़ साल से सिंगिंग क्लास में पढ़ रही है. ग्रेजुएशन के फाइनल ईयर की परीक्षा दे चुकी है, लेकिन अभी परीक्षा परिणाम नहीं आए हैं. बीते साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान उन्होंने ऑनलाइन ऑडिशन दिया था, जिसके बाद सिलेक्शन का प्रोसेस शुरू हुआ.

    देहरादून में हुआ था आयोजन

    25 अप्रैल 2021 को देहरादून में आयोजित फाइनल ऑडिशन में उनका चयन टॉप 100 में किया गया. बचपन से ही संगीत में उनकी रुचि है. पिता दिलीप कुमार राम और माता रेखा देवी से प्रेरित होकर बचपन से ही घर में हारमोनियम और कई वाद्य यंत्रों के साथ अभ्यास करती थी. बाद में उनके पिता ने एक संगीत शिक्षिका से उनका अध्ययन शुरू कराया. उनकी आवाज में निखार तब आया, जब अंशु ने भागलपुर में रहकर सिंगिंग क्लासेस में दाखिला लिया. फिलहाल सिंगिंग बेस्ड इंडिया टैलेंट फाइट टीवी रियलिटी शो (Tv Reality Show) के दूसरे सीजन के फाइनल ऑडिशन में उनका चयन हो चुका है.

    अंशु के चयन से पूरे परिवार में खुशी की लहर
    एसएमएस के जरिए प्रतिभागी को सपोर्ट करने की प्रक्रिया चल रही है. जल्द ही ये रियलिटी शो टीवी में प्रसारित होगी, जिसमें साहिबगंज राजमहल की बेटी अंशु प्रिया प्रतिभागी के रूप में शिरकत करती नजर आएंगी. अंशु प्रिया के पिता दिलीप कुमार राम राजमहल अनुमंडलीय अस्पताल में चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं. टीवी रियलिटी शो में उनकी बेटी का चयन होने पर उन्होंने खुशी जताई है. वहीं पूरा परिवार और आसपास के लोग अंशु प्रिया के चयन से काफी खुश हैं.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous ArticleBlack Fungus की मरीज उषा देवी की मौत पर झारखंड हाई कोर्ट नाराज़, मामले में रिम्स निदेशक उचित जवाब नहीं दे पाए
    Next Article धनबाद में NH-2 पर भीषण हादसा, जबरदस्त टक्कर के बाद जली कार व बाइक, दो की मौत

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.