Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Home»झारखंड»धनबाद में NH-2 पर भीषण हादसा, जबरदस्त टक्कर के बाद जली कार व बाइक, दो की मौत
    झारखंड

    धनबाद में NH-2 पर भीषण हादसा, जबरदस्त टक्कर के बाद जली कार व बाइक, दो की मौत

    Team JoharBy Team JoharJuly 23, 2021No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    धनबाद. ज़िले के NH-2 जीटी रोड के गोविंदपुर थाना क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा गुरुवार देर रात को हुआ. भीषण सड़क हादसे में कार और मोटरसाइकिल के बीच ज़ोरदार टक्कर हो गई, जिसके बाद दोनों ही गाड़ियों में आग लग गई. इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं गम्भीर रूप से घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया. इस भीषण हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने प्रशासन और लोक निर्माण विभाग की अनदेखी के चलते खस्ताहाल पड़े हाईवे को बड़ा कारण बताया.

    कोलकाता से दिल्ली को जोड़ने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग-2 पर धनबाद के गोविंदपुर थाना क्षेत्र के कांड्रा इलाके में कार और बाइक के बीच सीधी टक्कर हुई. बाइक पर सवार तीन लोगों में से दो की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि एक की हालत गम्भीर बताई जा रही है. बताया जाता है कि कार में एक ही सवार था जो भीषण टक्कर के बाद मौके से भाग निकला.

    स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी तो पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्ज़े में लेकर और घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच भेजा. बाद में दमकल की गाड़ी ने आग को बुझाया. स्थानीय लोगों के मुताबिक टक्कर इतनी ज़बरदस्त थी कि देखते ही देखते कार और बाइक में से लपटें उठने लगी थीं. गौरतलब है कि NH-2 पर लगभग 3 सालों से रोड का कार्य रुका हुआ है. स्थानीय लोगों के मुताबिक इस सड़क हादसे का मुख्य कारण भी यही है. स्थानीय लोगों ने अधूरे पड़े कामों की अनदेखी पर नाराज़गी जताते हुए इसे आए दिन दुर्घटनाओं का कारण बताया.

    Jharkhand news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleसाहिबगंज की बेटी अंशु प्रिया सिंगिंग बेस्ट रियलिटी शो सीजन-2 में दिखेंगी, देहरादून में आयोजित फाइनल ऑडिशन में हुआ चयन
    Next Article तुर्की के पहलवान से तकनीकी आधार पर हारी भारतीय पहलवान चंचला, प्रदर्शन से जीता दिल

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026
    Latest Posts

    दिल्ली जाने की अटकलों पर लगा विराम, शनि शिंगणापुर धाम गए सीएम हेमंत सोरेन

    June 22, 2026

    पूर्व DIG भवेश कुमार ठाकुर का निधन, ईमानदार पुलिस अधिकारी के रूप में हमेशा किए जाएंगे याद

    June 22, 2026

    झारखंड का काला सच : कोयला माफिया की सुरंगों में दफन जिंदगियां और खोता राजस्व

    June 22, 2026

    झारखंड में चीखते गांव, तड़पते हाथी : 5 साल में 474 मौ’तें

    June 22, 2026

    झारखंड : आखिर जिलों के एसपी से क्यों नाराज चल रहा पुलिस मुख्यालय, जानिये पूरा मामला

    June 22, 2026

    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.