Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»खेल-सिनेमा»तुर्की के पहलवान से तकनीकी आधार पर हारी भारतीय पहलवान चंचला, प्रदर्शन से जीता दिल
    खेल-सिनेमा

    तुर्की के पहलवान से तकनीकी आधार पर हारी भारतीय पहलवान चंचला, प्रदर्शन से जीता दिल

    Team JoharBy Team JoharJuly 23, 2021No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांचीः झारखंड के इतिहास में पहली बार विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में अपना स्थान बनाने वाली चंचला कुमारी बुडापेस्ट हंगरी में आयोजित अंडर-17 विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में 40 किलोग्राम भार वर्ग में पराजित हो गई है. 15 साल की चंचला का पहले राउंड में तुर्की की पहलवान सी ओजर से मुकाबला था.

    ट्रायल में जीत के बाद चयन

    गौरतलब है रांची की रहने वाली चंचला दिल्ली में ट्रायल के दौरान देश के कई पहलवानों को पछाड़कर विश्व कुश्ती चैंपियनशिप में चयनित हुई थी. बुडापेस्ट हंगरी में आयोजित अंडर-17 प्रतियोगिता में विश्व के कई देश के पहलवान हिस्सा ले रहे हैं. रांची की चंचला कुमारी 40 किलोग्राम भार वर्ग में इस टूर्नामेंट की हिस्सा थी.

    तुर्की की पहलवान से हुआ मुकाबला

    15 साल की चंचला का पहला मुकाबला तुर्की की सी ओजर से हुआ. चंचला पहली बार अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में हिस्सा ले रही थी. चंचला और तुर्की के पहलवान ओजर का मैच चार-चार अंकों की बराबर पर टाई हो गया था. लेकिन कुश्ती की तकनीक के आधार पर ओजर को विजयी घोषित किया गया है. चंचला ने 1-1 और 2 अंक तीन बार लिए. जबकि ओजर ने दो और दो अंक लिए. ओजर के अंक चंचला के अंक से बड़े थे और कुश्ती के तकनीकी आधार पर बड़े अंक के पहलवानों को विजयी घोषित किया जाता है.

    चंचला ने रचा इतिहास
    बता दें कि चंचला कुमारी झारखंड की पहली अंतरराष्ट्रीय पहलवान है. आज तक के इतिहास में कोई भी कुश्ती पहलवान अंतरराष्ट्रीय स्तर पर झारखंड से नहीं खेला है. यह उपलब्धि रांची की रहने वाली चंचला कुमारी ने झारखंड को दिलवाई है. चंचला झारखंड स्टेट स्पोर्ट्स प्रमोशन सोसाइटी की खिलाड़ी है. ओरमांझी की रहने वाली चंचला किसान परिवार से ताल्लुक रखती है.

    Sports news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleधनबाद में NH-2 पर भीषण हादसा, जबरदस्त टक्कर के बाद जली कार व बाइक, दो की मौत
    Next Article हाई कोर्ट का सरकार को आदेश, पूर्व विधायक संजीव सिंह दुमका से धनबाद जेल होंगे शिफ्ट

    Related Posts

    खेल-सिनेमा

    आधी रात ऋषभ पंत ने उत्तराखंड CM से लगाई गुहार, बोले- ‘जमीन दिलाने में मेरी मदद करें’

    August 8, 2026
    खेल-सिनेमा

    शमी ने फिटनेस पर उठाए सवाल, अगरकर बोले- बात करनी होगी तो सीधे करूंगा

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण: अपने ही बयान से पलटे दिलीप तिर्की, केसरिया जर्सी पर मांगी सफाई

    August 1, 2026
    खेल-सिनेमा

    हॉकी का भगवाकरण? Hockey India बोला- फैसला राजनीतिक नहीं, तकनीकी

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    झारखंड: CBSE ईस्ट जोन तीरंदाजी में श्रेया उरांव को रजत, अनुष्का तिवारी को कांस्य

    July 30, 2026
    खेल-सिनेमा

    ‘एनिमेशन से नहीं घटती श्रद्धा’ महाप्रभु जगन्नाथ फिल्म पर सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी

    July 29, 2026
    Latest Posts

    जेएसएससी-सीजीएल अनियमितता की जांच तेज, सीआईडी की एसआईटी ने आम लोगों से मांगी अहम जानकारी

    August 21, 2026

    झारखंड: गिरिडीह में मुख्यमंत्री हेमंत का पुतला फूंकने पहुंचे छात्रों से मारपीट, JMM कार्यकर्ताओं ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा

    August 21, 2026

    झारखंड: सिमडेगा पुलिस को मिले 15 नए पेट्रोलिंग वाहन, अब 30 वाहनों से होगी गश्ती

    August 21, 2026

    बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़: फ्लिपकार्ट पर लगा 5 लाख का जुर्माना, क्या ‘Assured’ टैग भी निकला धोखा?

    August 21, 2026

    बिहार: मुजफ्फरपुर से नेपाल बॉर्डर तक फोरलेन का रास्ता साफ, 3,590 करोड़ की परियोजना मंजूर

    August 21, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.