Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • जेपीएससी / जेएसएससी
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»गिरिडीह : जमीन विवाद में फायरिंग, घर की दीवार थोड़ी, घटनास्थल से खोखा बरामद, जांच में जुटी पुलिस
    झारखंड

    गिरिडीह : जमीन विवाद में फायरिंग, घर की दीवार थोड़ी, घटनास्थल से खोखा बरामद, जांच में जुटी पुलिस

    Team JoharBy Team JoharJune 5, 2023No Comments2 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    गिरिडीह। पचम्बा थाना इलाके के खावा में फायरिंग की घटना घटी है। यहां एक जमीन के लिए तीन चक्र गोली चलाई गई है। इस दौरान बाउंड्री को क्षतिग्रस्त कर दिया गया है तो मौके पर मौजूद एक व्यक्ति के साथ मारपीट की गई है। घटना रविवार की रात लगभग ढाई बजे की है।

    बताया जाता है कि खावा निवासी सोमर मंडल और घनश्याम मंडल के बीच जमीन विवाद चल रहा है। इस विवाद को लेकर कई दफा पंचायत भी हो चुकी है। जमीन पर बाउंड्री देने का काम सोमर मंडल कर रहा था, इस पर विपक्षी ने विरोध किया तो रविवार की शाम को काम रोक दिया गया, जबकि रविवार-सोमवार की रात को फायरिंग हो गई। सोमर मंडल का कहना है कि बीती रात घनश्याम मंडल, खूबलाल मंडल, हुलास मंडल, विकास मंडल समेत 8-10 लोग आये। पहले दरवाजा खटखटाया फिर फायरिंग की। इस दौरान उसके भाई खेमन मंडल की पिटाई भी की। सोमर के पुत्र दिनेश का कहना है कि विपक्षी ने अपने हिस्से की जमीन बेच दी है। अंचलाधिकारी ने जांच भी की जांच के बाद काम लगाया गया है, इसके बावजूद हमला किया गया। कहा कि हमलावर मेरे पिता की हत्या करना चाहते थे।

    दूसरी तरफ सूचना पर पचम्बा थाना प्रभारी मुकेश दयाल सिंह पहुंचे और छानबीन की। यहां से पुलिस ने खोखा भी बरामद किया। थाना प्रभारी का कहना है कि गोतिया के बीच जमीन का विवाद है, एक पक्ष के लोगों ने दूसरे पक्ष पर फायरिंग व मारपीट करने का आरोप लगाया है। मौके से खोखा बरामद किया गया है। पूरे मामले की जांच चल रही है।

    #Jharkhand News #Online news Latest news
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleपलामू : छतरपुर में नाबालिग से साथ दुष्कर्म, जांच में जुटी पुलिस
    Next Article ओडिशा ट्रेन हादसा: सीबीआई ने शुरू की जांच, हादसे के चश्मदीद और कोरोमंडल एक्सप्रेस के कुछ यात्रियों को भी किया तलब

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, शुरू हुई ओपन जीप सफारी

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैः योगेंद्र प्रसाद

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    खूंटी : त्योहारों को लेकर बैंक सुरक्षा पर रहेगी खास चौकसी, साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल देने की अपील

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मेधावी छात्र की 39.76 लाख स्कॉलरशिप रोकी, HC ने कहा- करियर बर्बाद करने वाली है ऐसी संवेदनहीनता

    October 1, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    ईडी के अधिकारियों पर एससी-एसटी केस में झारखंड हाईकोर्ट ने लगाया 10 हजार का जुर्माना, जवाब दाखिल करने में देरी पर नाराजगी

    October 1, 2026
    क्राइम

    रामगढ़ जमीन मुआवजा मामला : 8 साल पुराने केस में तत्कालीन अमीन और प्रधान सहायक गिरफ्तार

    October 1, 2026
    Latest Posts

    पश्चिम बंगाल : पूर्व टीएमसी नेता और बहू से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, चार BJP कार्यकर्ताओं पर FIR

    October 1, 2026

    झारखंड : तीन महीने बाद खुला बेतला नेशनल पार्क, शुरू हुई ओपन जीप सफारी

    October 1, 2026

    झारखंड : स्वच्छता सिर्फ सरकार की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि हर नागरिक की सामूहिक जिम्मेदारी हैः योगेंद्र प्रसाद

    October 1, 2026

    खूंटी : त्योहारों को लेकर बैंक सुरक्षा पर रहेगी खास चौकसी, साइबर फ्रॉड की सूचना तत्काल देने की अपील

    October 1, 2026

    झारखंड : मेधावी छात्र की 39.76 लाख स्कॉलरशिप रोकी, HC ने कहा- करियर बर्बाद करने वाली है ऐसी संवेदनहीनता

    October 1, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.