Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»पटना में बदले की आग : पिता-पुत्र का अपहरण, बेटे की ह’त्या, पिता लापता
    क्राइम

    पटना में बदले की आग : पिता-पुत्र का अपहरण, बेटे की ह’त्या, पिता लापता

    Team JoharBy Team JoharAugust 12, 2025Updated:August 12, 2025No Comments3 Mins Read0
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    पटना
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Patna : बिहार की राजधानी पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र में रविवार देर रात एक सनसनीखेज वारदात ने इलाके में तनाव पैदा कर दिया। बदमाशों ने जियाउद्दीन चक गांव निवासी राजेंद्र पासवान और उनके बेटे दीपक पासवान का उनके घर से खींचकर अपहरण कर लिया। सोमवार सुबह दीपक पासवान की बॉडी दरधा नदी के किनारे झाड़ियों में मिली, जबकि उनके पिता राजेंद्र पासवान अब भी लापता हैं। पुलिस ने इस घटना को बदले की भावना से जोड़ा है और मामले की जांच शुरू कर दी है।

    बदले की भावना से जुड़ा मामला

    पुलिस के अनुसार यह घटना गांव में दो गुटों के बीच पुराने विवाद का परिणाम है। रविवार दिन में उसी गांव के राहुल नामक युवक को गोली मारकर जख्मी कर दिया गया था, जिसका इलाज पटना के एक निजी अस्पताल में चल रहा है। इस घटना के बाद दोनों गुटों में तनाव बढ़ गया। पुलिस का मानना है कि बदला लेने की नीयत से रविवार रात 8-10 हमलावरों ने राजेंद्र और दीपक को उनके घर से जबरन उठा लिया। हमलावर लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से लैस थे।

    दीपक की हत्या, पिता की तलाश जारी

    दीपक पासवान के भाई विपिन पासवान ने मीडिया को बताया कि हमलावरों ने उनके भाई और पिता को गांव से बाहर ले जाकर दीपक को पहले लाठी-डंडों से बुरी तरह पीटा और फिर धारदार हथियार से हमला कर उनकी हत्या कर दी। इसके बाद बॉडी को दरधा नदी में फेंक दिया गया। सोमवार सुबह उनकी बॉडी रामनगर गांव के पास नदी किनारे झाड़ियों में मिली। राजेंद्र पासवान की तलाश के लिए पुलिस ने SDRF की टीम को लगाया है।

    ग्रामीणों का उग्र प्रदर्शन, सड़क जाम

    बॉडी मिलने के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने सोमवार को पटना-गया-मसौढ़ी मार्ग पर डेड बॉडी रखकर सड़क जाम कर दी। उन्होंने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आगजनी और नारेबाजी की। ग्रामीणों की मांग थी कि जब तक राजेंद्र का पता नहीं चलता, वे न तो जाम हटाएंगे और न ही बॉडी उठाने देंगे। पटना SSP कार्तिकेय शर्मा, सिटी SP पश्चिम परिचय कुमार और मसौढ़ी पुलिस अनुमंडल पदाधिकारी कमल मीणा ने मौके पर पहुंचकर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने समझा-बुझाकर जाम हटवाया।

    पुलिस पर लापरवाही का आरोप

    विपिन पासवान ने आरोप लगाया कि अपहरण की सूचना तुरंत धनरूआ थाने को दी गई थी, लेकिन पुलिस ने समय पर कोई कार्रवाई नहीं की। ग्रामीणों ने भी दबंगों द्वारा आए दिन मारपीट और दहशत फैलाने की शिकायत की। तनाव को देखते हुए गांव में 200 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। SSP कार्तिकेय शर्मा ने कहा, “जो भी दोषी होंगे, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।”

    पुराना विवाद बना वजह

    राहुल के परिवार के अनुसार 2022 में उनके चाचा खुब्बल प्रसाद की वीर बाजार में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। परिवार का आरोप है कि गांव के कुछ दबंग युवक वर्चस्व के लिए लगातार उत्पात मचाते हैं। चाचा की हत्या के बाद परिवार के एक अन्य युवक की भी हत्या हुई थी और अब राहुल पर हमला किया गया। घटना के समय राहुल जौदी चक सड़क के पास अपनी गाड़ी बनवा रहा था, तभी बाइक सवार हमलावरों ने उस पर गोली चला दी, जो उसके सिर के पास लगी। उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने मामले में जांच तेज कर दी है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए गांव में भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

    Also Read : झारखंड में 14 अगस्त तक बारिश का अलर्ट, बंगाल की खाड़ी में बनेगा लो प्रेशर

    father missing Fire of revenge in Patna: Father-son kidnapped son murdered पटना में बदले की आग : पिता-पुत्र का अपहरण पिता लापता बेटे की हत्या
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleट्रंप ने चीन के साथ व्यापार समझौते की समय सीमा 90 दिनों के लिए बढ़ाई
    Next Article शिबू सोरेन के श्राद्धकर्म की तैयारी जोरों पर, 5 लाख लोगों के लिए भोज का इंतज़ाम

    Related Posts

    क्राइम

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026
    क्राइम

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026
    क्राइम

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    क्राइम

    पश्चिम बंगाल: महिलाओं के खिलाफ हिंसा पर मदद का बड़ा नेटवर्क, 24 सखी सेंटर में मिल रही तुरंत सहायता

    August 19, 2026
    ट्रेंडिंग

    नीतीश कुमार बिहार के दूसरे महात्मा गांधी हैं – बुलो मंडल / शैलेश कुमार का बड़ा बयान

    August 19, 2026
    क्राइम

    ईद-मिलाद-उन-नबी पर झारखंड पुलिस अलर्ट: संवेदनशील इलाकों और जुलूसों पर रहेगी पैनी नजर, सोशल मीडिया ग्रुपों पर भी शिकंजा

    August 18, 2026
    Latest Posts

    बिहार : मुजफ्फरपुर AK-47 बरामदगी मामले में NIA की बड़ी कार्रवाई, फरार आरोपी भैरव त्रिपाठी गिरफ्तार

    August 20, 2026

    JSSC परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, SIT ने 37 संदिग्धों से की पूछताछ

    August 20, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिव : जेएसएससी सीजीएल परीक्षा की जांच के लिए गठित एसआइटी का विस्तार, अब छह आइपीएस सहित 17 पुलिस अधिकारी करेंगे जांच

    August 20, 2026

    झारखंड गृह रक्षा वाहिनी में भर्ती: सफल अभ्यर्थियों के मूल दस्तावेजों का होगा सत्यापन, 24 अगस्त से शुरू होगी प्रक्रिया

    August 20, 2026

    15 हजार रुपये रिश्वत लेते बंदगांव थाना प्रभारी गिरफ्तार, NDPS केस से नाम हटाने के लिए मांगे थे पैसे

    August 20, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.