Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»क्राइम»ईद-मिलाद-उन-नबी पर झारखंड पुलिस अलर्ट: संवेदनशील इलाकों और जुलूसों पर रहेगी पैनी नजर, सोशल मीडिया ग्रुपों पर भी शिकंजा
    क्राइम

    ईद-मिलाद-उन-नबी पर झारखंड पुलिस अलर्ट: संवेदनशील इलाकों और जुलूसों पर रहेगी पैनी नजर, सोशल मीडिया ग्रुपों पर भी शिकंजा

    joharlive NetworkBy joharlive NetworkAugust 18, 2026No Comments3 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    रांची. आगामी ईद-मिलाद-उन-नबी को लेकर झारखंड पुलिस मुख्यालय पूरी तरह अलर्ट मोड पर आ गया है. संभावित रूप से 26 अगस्त को मनाए जाने वाले इस पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन ने सभी जिलों को अभी से तैयारियां दुरुस्त करने और खुफिया जानकारी जुटाने के सख्त निर्देश जारी किए हैं.

    पुलिस मुख्यालय द्वारा सभी उपायुक्तों (DC) और पुलिस अधीक्षकों (SP) को भेजे गए पत्र में साफ कहा गया है कि जुलूस, मिलाद, तकरीर और नात-ए-कलाम जैसे आयोजनों में बड़ी संख्या में भीड़ उमड़ती है. ऐसे में संवेदनशील रास्तों और विवादित इलाकों की पहचान कर पहले से ही पुख्ता सुरक्षा प्रबंध किए जाएं.

    जुलूस के आयोजकों से लेकर रूट तक की मांगी कुंडली

    • आयोजकों का डेटा: जिलों से जुलूस का नेतृत्व करने वालों और आयोजकों के नाम तथा मोबाइल नंबर मांगे गए हैं.
    • लाइसेंस की जांच: लाइसेंसी और गैर-लाइसेंसी जुलूसों की पूरी सूची तैयार की जा रही है.
    • उपद्रवियों पर नजर: वर्ष 2021 से 2025 के बीच सांप्रदायिक विवाद या दंगे में शामिल रहे असामाजिक तत्वों और अफवाह फैलाने वालों की सूची तैयार की जा रही है.

    बोकारो, साहिबगंज और हजारीबाग की पुरानी घटनाओं का हवाला

    सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस मुख्यालय ने पुराने संवेदनशील मामलों का विशेष रूप से उल्लेख किया है:

    • बोकारो (2025): तेनुघाट ओपी क्षेत्र के नैनाटांड़ गांव में पर्व से एक दिन पहले धार्मिक झंडा पानी में मिलने से तनाव फैला था.
    • बोकारो (2021): पिंडराज़ोरा थाना क्षेत्र में मवेशियों पर हमले की घटना के बाद मामला दर्ज हुआ था.
    • साहिबगंज व हजारीबाग (2019): साहिबगंज में मूर्ति विसर्जन व पर्व के दौरान पथराव और हजारीबाग के लोहसिंघना में सजावट के बांस लगाने को लेकर हिंसक झड़प हुई थी.

    सोशल मीडिया ग्रुप और एडमिन रडार पर

    • व्हाट्सएप व फेसबुक पर निगरानी: नफरत फैलाने वाले या आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले सोशल मीडिया ग्रुपों को चिन्हित किया जा रहा है.
    • एडमिन पर होगी कार्रवाई: भड़काऊ पोस्ट वाले ग्रुपों के एडमिन का नाम और नंबर जुटाकर उन पर सीधी नजर रखी जाएगी.

    डीजे, बिजली के तार और असामाजिक गतिविधियों पर नकेल

    • डीजे व लाउडस्पीकर पर रोक: भड़काऊ गाने या भड़काऊ नारों पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा.
    • बिजली के तारों की जांच: जुलूस के रास्तों में कम ऊंचाई वाले बिजली तारों की समय रहते मरम्मत कराने के निर्देश दिए गए हैं.
    • अवैध गतिविधियों पर कार्रवाई: जुआ अड्डों, अवैध शराब और प्रतिबंधित मांस की बिक्री पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. पर्व के दौरान शराबबंदी के नियमों का उल्लंघन करने वालों पर कड़ी कानूनी कार्रवाई होगी.

    Also Read: JSSC CGL रद्द: प्रोजेक्ट भवन का दरवाजा बंद, CGL पास अभ्यर्थी सड़क पर

    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleइंकलाब से आज़ाद हिंद फौज तक: अंग्रेजों की नींद उड़ाने वाले नेताजी की अनकही दास्तान
    Next Article जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः नितिन नबीन की टीम में जगह पानेवाले एकमात्र नेता प्रदीप वर्मा कौन हैं?

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    इंकलाब से आज़ाद हिंद फौज तक: अंग्रेजों की नींद उड़ाने वाले नेताजी की अनकही दास्तान

    August 18, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    JSSC CGL रद्द: प्रोजेक्ट भवन का दरवाजा बंद, CGL पास अभ्यर्थी सड़क पर

    August 18, 2026
    क्राइम

    Breaking : गुमला पुलिस को मिली बड़ी सफलता, 5 लाख का इनामी रामदेव लोहरा समेत 4 गिरफ्तार, AK-56 समेत अत्याधुनिक हथियार व गोली जप्त

    August 18, 2026
    क्राइम

    झारखंड: बैंक लूट की साजिश नाकाम, कोडरमा में पुलिस- अपराधियों की मुठभेड़; 3 गिरफ्तार, एक को लगी गोली

    August 18, 2026
    Latest Posts

    झारखंडः नितिन नबीन की टीम में जगह पानेवाले एकमात्र नेता प्रदीप वर्मा कौन हैं?

    August 18, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः जेपीएससी अध्यक्ष को जनवरी माह में ही मिल गई थी परीक्षा में घोटाले की शिकायत, दबा दिया गया मामले को

    August 18, 2026

    ईद-मिलाद-उन-नबी पर झारखंड पुलिस अलर्ट: संवेदनशील इलाकों और जुलूसों पर रहेगी पैनी नजर, सोशल मीडिया ग्रुपों पर भी शिकंजा

    August 18, 2026

    इंकलाब से आज़ाद हिंद फौज तक: अंग्रेजों की नींद उड़ाने वाले नेताजी की अनकही दास्तान

    August 18, 2026

    JSSC CGL रद्द: प्रोजेक्ट भवन का दरवाजा बंद, CGL पास अभ्यर्थी सड़क पर

    August 18, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.