Jamtara (Rajiv Jha) : निकाय चुनाव की जीत का जश्न अभी थमा भी नहीं था कि मिहिजाम में कानगोई रेलवे फाटक के पास यज्ञशाला में अचानक आग लग गई। वार्ड नंबर 19 में शिव मंदिर के बगल में बनी इस यज्ञशाला में आग लगते ही थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई।
रात के समय लगी आग
मिली जानकारी के अनुसार यह घटना शुक्रवार रात की बताई जा रही है। यज्ञशाला के ऊपरी हिस्से में आग ने तेजी से फैलना शुरू किया। लोगों ने तुरंत जानकारी पाई और किसी तरह आग पर काबू पाया।
एक साल पहले हुई थी प्राण प्रतिष्ठा
मालूम हो कि लगभग एक साल पहले ही इस शिव मंदिर में भव्य तरीके से प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। यज्ञपूजा के लिए यज्ञशाला का निर्माण बांस और बिचाली से किया गया था। यही बांस और बिचाली आग की वजह से जल गए।
अफरातफरी में जुटी भीड़
आग लगते ही आसपास के लोग यज्ञशाला के पास जमा हो गए। कुछ ही समय में उन्होंने मिलकर आग पर काबू पाया। इस आगजनी में यज्ञशाला का ऊपरी गुम्बज नुमा हिस्सा जल गया।
लोग मान रहे हैं अपशगुन
स्थानीय लोग इसे एक अपशगुन के रूप में देख रहे हैं। हालांकि आग कैसे लगी, इसका सही पता अभी नहीं चला है। राजस्थानी लोगों का मानना है कि निकाय चुनाव में जीत के बाद निकाले गए विजय जुलूस में हुई आतिशबाजी के कारण शायद यह आग लगी।
Also Read : रांची में तेज हो गई डिप्टी मेयर की दौड़, BJP कर सकती है इन पर भरोसा


