Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कोडरमा में फर्नीचर गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान हुआ राख
    झारखंड

    कोडरमा में फर्नीचर गोदाम में लगी आग, लाखों का सामान हुआ राख

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMarch 31, 2026No Comments2 Mins Read1
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    गोदाम
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Koderma : कोडरमा जिले के तिलैया थाना क्षेत्र में मंगलवार सुबह अचानक आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। करमा अंबाकोला रोड स्थित एक फर्नीचर गोदाम में भीषण आग लग गई, देखते ही देखते आग ने पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया।

    चार घंटे तक चली बुझाने की मशक्कत

    घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोग मौके पर जुट गए और अग्निशमन विभाग को सूचना दी गई। दमकल की टीम मौके पर पहुंची, लेकिन फर्नीचर और अन्य ज्वलनशील सामान होने के कारण आग पर काबू पाने में करीब चार घंटे लग गए।

    लाखों का सामान जलकर राख

    गोदाम करमा निवासी जफीर अंसारी का बताया जा रहा है। आग में लकड़ी के फर्नीचर, अलमीरा, फ्रिज, कूलर समेत कई महंगे सामान पूरी तरह जलकर राख हो गए। गोदाम मालिक के अनुसार इस आग में करीब 50 लाख रुपये से ज्यादा का नुकसान हुआ है।

    हाईटेंशन तार को बताया जा रहा वजह

    स्थानीय लोगों का कहना है कि गोदाम के ऊपर से गुजर रहे 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की वजह से यह हादसा हुआ है। बताया जा रहा है कि तार काफी नीचे से गुजर रहा था और उसी की चपेट में आने से आग भड़क गई।

    लापरवाही पर उठे सवाल

    घटना के बाद लोगों ने बिजली विभाग की व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते तार को सही तरीके से लगाया जाता, तो इतना बड़ा नुकसान नहीं होता।

    Also Read : महिला वकील के साथ बदसलूकी करने के आरोपी वकील को दो साल की सजा

    Ambakola Road Koderma bihar jharkhand news Breaking news Jharkhand Electrical Hazard Fire Fire Brigade Action Fire in Jharkhand Furniture Warehouse Fire High Tension Wire Accident infrastructure negligence Jharkhand accident news Jharkhand Fire Incident Koderma Fire News koderma news latest Jharkhand news Latest news Local News Koderma News Samvad Property Loss Fire Tilaiya police station Today News Trendin Zafir Ansari Case
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleमहिला वकील के साथ बदसलूकी करने के आरोपी वकील को दो साल की सजा
    Next Article केंदु पत्ता का भाव बढ़ा, अब प्रति बोरा 38 रुपये ज्यादा मिलेंगे

    Related Posts

    क्राइम

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026
    खेल-सिनेमा

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026
    आदिवासी

    बातचीत: दादा-दादी की कहानियों से निकली ‘आंगेन’ ने रचा इतिहास, पहली बार नेशनल अवॉर्ड तक पहुंचा संथाली सिनेमा

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    आज का दिन भारतीय बैंक के इतिहास में अहम मोड़ साबित क्यों हुआ?

    July 19, 2026
    क्राइम

    सीएम, तीन आईएएस-आईपीएस और ‘उड़ता झारखंड’ पर कस दिया लगाम

    July 19, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड: संजय सेठ के बयान पर इरफान अंसारी का पलटवार, कहा— ‘राजनीति छोड़िए, झारखंड के लिए एम्स लाइए’

    July 18, 2026
    Latest Posts

    चतरा : ईटखोरी ज्वेलरी चोरी का खुलासा, ओडिशा से एक बदमाश गिरफ्तार

    July 19, 2026

    धनबाद : CISF की बड़ी कार्रवाई, तीन हफ्तों में पकड़े एक करोड़ का अवैध कोयला

    July 19, 2026

    देवघर : फुटबॉल की ट्रेनिंग नहीं, खिलाड़ियों को मिल रही सेंटर बंद की धमकी और गाली

    July 19, 2026

    आखिर क्यों और कैसे खत्म हुआ आदिवासियों का केन-बेतवा आंदोलन?

    July 19, 2026

    शिक्षा व्यवस्था पर उठ रहे सवाल, छात्रों से बात करे सरकार: नवीन पटनायक

    July 19, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.