Close Menu
Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Johar LIVEJohar LIVE
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    • होम
    • JPSC / JSSC
    • क्राइम
    • राजनीति
    • बिजनेस
    • झारखंड
    • आदिवासी
    • बिहार
    • स्वास्थ्य
    • पर्यावरण
    • स्पेशल स्टोरी
    • खेल-सिनेमा
    Johar LIVE
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Home»झारखंड»कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर भड़के वित्त मंत्री, JTET भाषा विवाद में रुख साफ नहीं करने पर साधा निशाना
    झारखंड

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पर भड़के वित्त मंत्री, JTET भाषा विवाद में रुख साफ नहीं करने पर साधा निशाना

    Muskan ChoudharyBy Muskan ChoudharyMay 19, 2026Updated:May 19, 2026No Comments2 Mins Read3
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link
    राधाकृष्ण किशोर
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Email Copy Link

    Ranchi : राज्य के वित्त मंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ विधायक राधाकृष्ण किशोर ने एक बार फिर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश पर तीखा हमला बोला है। इस बार उनका इशारा JTET भाषा विवाद और उस पर पार्टी के रुख को लेकर रही चुप्पी पर था। राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि JTET भाषा विवाद को लेकर बनी कमिटी की पहली बैठक हो चुकी है, लेकिन अब तक यह साफ नहीं है कि कांग्रेस का आधिकारिक रुख क्या है। उन्होंने सवाल उठाया कि जब पार्टी का स्टैंड ही तय नहीं है तो ऐसे में काम कैसे आगे बढ़ेगा। उन्होंने साफ कहा कि ऐसी स्थिति में वह और मंत्री दीपिका पांडे सिंह अपने विवेक से पार्टी का पक्ष कमिटी के सामने रख सकते हैं। वित्त मंत्री ने कहा कि कमिटी के संयोजक होने के रिश्तेदार केशव महतो कमलेश से पार्टी का पक्ष जानना कोई गलत बात नहीं है, लेकिन इस पर भी स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि जनहित से जुड़े मुद्दों पर प्रदेश नेतृत्व चुप्पी साधे हुए है।

    “कांग्रेस सिर्फ सत्ता की राजनीति नहीं करती”

    राधाकृष्ण किशोर ने कहा कि उन्होंने कांग्रेस का संविधान पढ़ा है और पार्टी सिर्फ सत्ता की राजनीति नहीं करती, बल्कि जनसेवा उसकी प्राथमिकता है। ऐसे में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चुप रहना समझ से परे है। उन्होंने कहा कि गठबंधन सरकार में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मुखिया हैं और उनका निर्णय अंतिम होता है, लेकिन एक राजनीतिक दल होने के नाते अपनी राय रखना जरूरी है। अपने ऊपर लग रहे “पुत्रमोह” के आरोपों पर भी वित्त मंत्री ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि अगर उनका बेटा पार्टी के लिए मेहनत कर रहा है और संगठन को मजबूत कर रहा है, तो उसे सिर्फ नाम के कारण नजरअंदाज करना सही नहीं है।

    कांग्रेस में टिकट और परिवारवाद पर सवाल

    राधाकृष्ण किशोर ने प्रदेश कांग्रेस कमेटी की संरचना पर भी सवाल उठाए। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कमिटी में कई नेताओं के परिजन शामिल हैं। उन्होंने इसे “जम्बोजेट कमेटी” बताते हुए कहा कि अगर संगठन इतना मजबूत है तो 2029 में पार्टी को 32 सीटें मिलनी चाहिए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि नगर निकाय चुनाव के नतीजे इस संगठनात्मक मजबूती पर सवाल खड़े करते हैं। वित्त मंत्री के इस बयान के बाद झारखंड कांग्रेस में एक बार फिर अंदरूनी खींचतान और बयानबाजी तेज होने के आसार हैं।

    Also Read : चांडिल में हाथी ने उजाड़े कई घर, पांच परिवारों का किया भारी नुकसान
    Follow on Facebook Follow on X (Twitter) Follow on Instagram Follow on YouTube Follow on WhatsApp Follow on Telegram
    Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr Telegram WhatsApp Email Copy Link
    Previous Articleचांडिल में हाथी ने उजाड़े कई घर, पांच परिवारों का किया भारी नुकसान
    Next Article चतरा में 14.5 लाख की अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार, दिल्ली सप्लाई का खुलासा

    Related Posts

    जोहार ब्रेकिंग

    जयराम के समर्थन में उतरे बाबूलाल मरांडी, कहा- क्या मर्यादा सिर्फ जनप्रतिनिधियों के लिए है?

    August 26, 2026
    JPSC / JSSC

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026
    जोहार ब्रेकिंग

    झारखंड : मोबाइल नहीं भरोसा लौटा , 310 लोगों को पुलिस ने लौटाया खोया मोबाइल

    August 25, 2026
    Latest Posts

    जयराम के समर्थन में उतरे बाबूलाल मरांडी, कहा- क्या मर्यादा सिर्फ जनप्रतिनिधियों के लिए है?

    August 26, 2026

    जोहार लाइव एक्सक्लूसिवः एल ख्यांगते और अजीता भट्टाचार्य ने बेच दिया झारखंड से बाहर के लोगों को सीडीपीओ का सीट

    August 26, 2026

    विद्यालय में पढ़ाने के दौरान शिक्षिका की मौत, एकमात्र शिक्षिका होने से था काम का दबाव

    August 25, 2026

    चतरा में नाबालिग से मजदूरी और मारपीट का आरोप, महिला थाना प्रभारी और पति सस्पेंड

    August 25, 2026

    झारखंडः कैबिनेट के बड़े फैसले: 100 स्कूल बनेंगे सीएम स्कूल ऑफ एक्सिलेंस, 606 थानों में लगेंगे 9006 CCTV कैमरे

    August 25, 2026
    Facebook X (Twitter) Instagram
    © 2026 Johar LIVE. | About Us | AdSense Policy | Privacy Policy | Terms and Conditions | Contact Us.

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.